Google ने पिछले महीने ही एंडरॉयड के सबसे नए ऑपरेटिंग सिस्टम Android Q को पेश किया था। गूगल ने हालांकि अभी तक इस नए एंडरॉयड ओएस के नाम से पर्दा नहीं उठाया है लेकिन ग्लोबल मंच पर कंपनी ने नए एंडरॉयड को रोलआउट कर दिया है। नए एंडरॉयड पेश करने के साथ ही गूगल ने 21 स्मार्टफोंस की लिस्ट जारी की थी जिन्हें Android 10 यानि Android Q को सबसे पहले दिया गया था। इस सूची में 2 Xiaomi फोन भी शामिल थे। वहीं अब अपने फैन्स को खुश करते हुए शाओमी ने 11 स्मार्टफोंन की लिस्ट जारी कर दी है जिन्हें बेहद जल्द Android Q की अपडेट मिल जाएगी।
Xiaomi ने अपनी आधिकारिक स्टेटमेंट में कंपनी ने 11 स्मार्टफोंस के नाम का खुलासा किया है जो सबसे पहले Android Q से अपडेट होंगे। इंडियन फैन्स के लिए खुशी की बात यह भी है कि इन 11 फोंस की लिस्ट में वह स्मार्टफोन भी शामिल हैं जो इंडियन मार्केट में पहले ही खुद को हिट साबित कर चुके हैं तथा लाखों भारतीय स्मार्टफोन यूजर उन फोंस को यूज़ करते हैं। Android Q से अपडेट होने वाले इन Xiaomi फोंस में सस्ते फोन के लेकर हाईएंड डिवाईस भी शामिल है।
जो 11 Xiaomi स्मार्टफोन Android Q से सबसे पहले अपडेट होंगे, उनके नाम इस प्रकार हैं :
Redmi Note 7
Redmi Note 7 Pro
Redmi K20
Redmi K20 Pro
Mi Mix 2S
Xiaomi Mi Mix 3
Xiaomi Mi 9
Xiaomi Mi 9 SE
Xiaomi Mi 8
Xiaomi Mi 8 Explorer Edition
Xiaomi Mi 8 Screen Fingerprint Edition
उपरोक्त स्मार्टफोंस की लिस्ट जारी करने के साथ ही Xiaomi ने बताया है कि सूची में मौजूद फ्लैगशिप सेग्मेंट में लॉन्च हुए स्मार्टफोंस को साल की अंतिम तिमाही में Android Q से अपडेट किया जाएगा। वहीं कंपनी की मीड रेंज Redmi Note 7 सीरीज़ को साल 2020 की पहली तिमाही में नए एंडरॉयड की अपडेट मिलेगी। आपको बता दें कि कंपनी इसी तिमाही में अपनी रेडमी के सीरीज़ के हाईएंड स्मार्टफोन Redmi K20 और Redmi K20 Pro को इंडियन मार्केट में लॉन्च करेगी।
गौरतलब है कि Google Android Q beta 3 वर्ज़न को OTA यानि ओवर द एयर के साथ ही System Image Flash के जरिये भी अपने फोन में डाउनलोड किया जा सकता है। यदि आप भी अपने फोन में एंडरॉयड के इस सबसे नए और आधुनिक ओएस को अपडेट करना चाहते हैं तो नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर जा सकते हैं कि Android Q को फोन में कैसे इंस्टाल किया जाएगा।