TikTok ने 40 इंडियन कर्मचारियों को नौकरी से निकाला: रिपोर्ट

Highlights
  • TikTok ने भारतीय कार्यालय के सभी कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है।
  • देश के 40 लोगों को नौकरी से निकाले जाने की खबर है।
  • हालांकि कंपनी इन कर्मचारियों को 9 महीने का वेतन भी देगी।

TikTok को क्रेज इंडिया में किस कदर चढ़ा था, यह ना आप भूले होंगे और ना ही हम। Bytedance कंपनी की इस शार्ट वीडियो मेकिंग ऐप के दिवाने हर गांव-शहर में मौजूद थे, जो टिकटॉक वीडियोज़ बनाकर सोशल मीडिया पर डालते थे। कई तरह की कंट्रोवर्सी में छाने वाली इस ऐप को भारत सरकार ने तकरीबन 3 साल पहले बंद कर दिया था। वहीं अब इस चीनी ऐप ने अपने भारतीय कार्यालय में काम कर रहे कर्मचारियों को झटका देते हुए सभी को नौकरी से निकाल दिया है।

40 employees fired in india tiktok office

पूरी इंडियन टीम को किया बर्खास्त

प्राप्त जानकारी अनुसार TikTok ने अपनी पूरी इंडियन टीम को बर्खास्त करते हुए कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी के इंडिया दफ्तर में तकरीबन 40 लोग काम कर रहे थे तथा इस सप्ताह सभी की छुट्टी कर दी गई है। बताया जा रहा है कि टिकटॉक ने सभी चालीस कर्मचारियों को Pink Slip दी है और आदेश दिया है कि 28 फरवरी उनका काम करने का आखिरी दिन होगा।

मिलेगी 9 महीने की सैलरी

TikTok को इंडिया में पहले ही बैन किया जा चुका है और ऐसे में भारतीय कार्यालय में कार्यरत कर्मचारी ज्यादातर ब्राजील और दुबई की मार्केट का काम देखते थे। रिपोर्ट के मुताबिक कर्मचारियों को पिंक स्लीप देते हुए कहा गया है कि उन्हें 28 फरवरी के बाद उन्हें ऑफिस आने की जरूरत नहीं है। इन सभी प्रभावित कर्मचारियों को 9 महीने की तनख्वाह दी जाएगी। इसके अलावा नई जॉब तलाश करने के लिए कंपनी की तरफ से कुछ अन्य बेनिफिट्स दिए जाने की भी खबर है।

40 employees fired in india tiktok office

TikTok Ban

टिकटॉक का मालिकाना हक ByteDance कंपनी के पास है। भारत सरकार ने जून 2020 में राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए टिकटॉक सहित तकरीबन 300 चीनी ऐप्स को इंडिया में बैन कर दिया था। लगभग 3 साल तक बैन रहने के बाद अब टिकटॉक को भी समझ आ गया है कि यह चीनी ऐप अब भारत में फिर से काम शुरू नहीं कर पाएगी। शायद इसीलिए TikTok पूरी तरह से अपने इंडिया दफ्तर पर ताला लगाने की योजना बना रही है।

शार्ट वीडियोज़ को मिला बढ़ावा

इंडिया में टिकटॉक का सफर खट्टा-मीठा रहा है। कई लोग जहां इसे पसंद कर रहे थे तो वहीं कई लोगों को इससे नफरत थी। इस ऐप को लेकर भारतीय जनता का रवैया मिलाजुला रहा है। लेकिन यह भी सच है कि TikTok ने ही शार्ट वीडियोज़ के क्रेज को बढ़ाया है। टिकटॉक के बाद ही Instagram Reels और Youtube Shorts इतनी प्रसिद्धि हासिल कर पाएं हैं। बता दें कि जब भारत में टिकटॉक पर बैन लगा था उस वक्त कंपनी के पास 200 मिलियन से भी ज्यादा यूजर्स थे।

LEAVE A REPLY