एंडरॉयड स्मार्टफोन्स को और अधिक फास्ट बनाने तथा नए फीचर्स तथा आर्कषक यूजर इंटरफेस प्रदान करने मकसद से गूगल ने एंडरॉयड वर्ज़न का विस्तार करते हुए एंडरॉयड 8.0 ओरियो पेश किया था। अंर्तराष्ट्रीय मंच पर नया एंडरॉयड वर्जन पेश किए जाने के बाद विभिन्न ब्रांड्स के स्मार्टफोन पर इसे रोलआउट किया जाने लगा है। इसी कड़ी में अब नामी टेक कपंनी आॅनर का नाम भी जुड़ गया है। आॅनर से घोषणा कर दी है कि कंपनी के कुल 9 स्मार्टफोन्स पर अब एंडरॉयड 8.0 ओरियो लॉन्च कर दिया जाएगा।
यकिनन आॅनर स्मार्टफोन यूजर्स के लिए यह बेहद खुशी वाली खबर है। एंडरॉयड 8.0 ओरियो को आॅनर स्मार्टफोन्स पर रोलआउट किए जाने की बात कहते हुए कंपनी ने 9 स्मार्टफोन्स की लिस्ट भी शेयर की है। इस इस सूची में आॅनर 7एक्स, आॅनर 8, आॅनर वी8, आॅनर 8 लाइट, आॅनर 9, आॅनर 9 लाइट, आॅनर वी9 तथा आॅनर वी10 शामिल है।
आॅनर ने साफ कर दिया है कि यह नया एंडरॉयड अपडेट ईएमयूआई 8.0 के रूप में आॅनर स्मार्टफोन्स में आएगा। गौरतलब है कि ईएमयूआई 8.0 एंडरॉयड ओरियो आधारित है, लेकिन इस नए यूजर इंटरफेस में एंडरॉयड के सभी फीचर्स मौजूद नहीं है। यह यूआई मशीन लर्निंग बेस्ड बताया गया है जिसमें एआई क्षमताओं से लैस फीचर्स दिए गए हैं।
ईएमयूआई 8.0 में एंडरॉयड ओरियो की ही तरह लो मैमोरी मैनेजमेंट, वन हैंड आॅपरेशन, शार्टकट पिन, पर्सनल स्पेस आॅप्टीमाइजेशन, एक्सेसबलिटी, नेविगेशन डॉक के साथ साथ कई आर्कषक फीचर्स मौजूद रहेंगे। आॅनर की ओर से फिलहाल चीनी बाजार में ही यह नई अपडेट पेश की जा रही है। उम्मीद की जा रही है कि चीन के भारत में भी जल्द ही आॅनर स्मार्टफोन्स पर नया अपडेट आ जाएगा।