पिछले कुछ दिनों में बॉलीवुड से ज्यादा साउथ की फिल्मों (South Indian Films) को दर्शकों की ओर से शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। वहीं, साउथ के एक्टर्स की लोकप्रियता में भी इजाफा हुआ है। इन्हीं लोकप्रिय एक्टर में से एक साउथ के सुपर स्टार Allu Arjun भी हैं। अल्लु अर्जुन की फिल्में हिंदी भाषी दर्शकों (South Indian Films Dubbed in Hindi) को काफी पंसद आ रही हैं। अगर आप भी साउथ की फिल्मों और अल्लु अर्जुन के फैन हैं तो हम आपको आज इस आर्टिकल में (Best Movies of Allu Arjun) बेस्ट फिल्मों की जानकारी देने वाले हैं। आइए आगे जानते हैं कि इन फिल्म को किस प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम किया जा सकता है।
Allu Arjun Best Movies
- Pushpa
- Arya
- Dangerous Khiladi
- Rudramadevi
- Vedam
- Yevadu
- Duvvada Jagannadham (DJ)
- S/O Satyamurthy
- Lucky The Racer
- Surya The Soldier

Pushpa
साउथ सुपरस्टार Allu Arjun की फिल्म Pushpa: The Rise को हिंदी में ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम देखा जा सकता है। फिल्म में मौजूद स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें टॉलीवुड अभिनेता अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा फिल्म में जगपति बाबू, प्रकाश राज, धनंजय, अनसूया भारद्वाज, हरीश उथमन और वेनेला किशोर फिल्म में सहायक भूमिका निभा रहे हैं।
Arya
अल्लू अर्जुन के करियर की प्रमुख हिट फिल्मों में से एक आर्या को 2004 में रिलीज किया गया था। इस ब्लॉकबस्टर रोमांटिक कॉमेडी में अल्लू अर्जुन को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। वहीं, आप इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म Disney+ Hotstar और एमएक्स प्लेयर पर देख सकते हैं।
Dangerous Khiladi
एक्शन और कॉमिडी से लैस यह फिल्म 2012 में आई थी। अगर आप एक्शन फिल्मों के शौकीन हैं तो आपको अल्लू अर्जुन की Dangerous Khiladi जरूर पसंद आएगी। यह फिल्म भी आपको हिंदी में मिल जाएगी। अगर आप इस फिल्म को देखना चाहते हैं तो फ्री में MX Player और YouTube चैनल Goldmines पर देख सकते हैं। फिल्म में अल्लू अर्जन के अलावा Sonu Sood और Ileana D’Cruz अहम भुमिका में हैं।
Rudramadevi
साल 2015 में आई अल्लू अर्जुन की फिल्म रुद्रमादेवी एक मल्टी स्टारार फिल्म है। अल्लू के अलावा इस फिल्म में अनुष्का शेट्टी, अल्लू अर्जुन, राणा दग्गुबती और विक्रमजीत विर्क जैसे कलाकार मौजूद हैं। यह फिल्म आपको कुछ-कुछ बाहुबली जैसी ही लगेगी।
Antim Faisla
कृष द्वारा निर्देशित वेदम पहली और एकमात्र मल्टी-स्टारर है, जिसमें अल्लू अर्जुन ने भी दिखाई दिए थे। इस फिल्म में उनके द्वारा किए गए करिश्मा ने उनकी भूमिका को आकर्षक बना दिया। यह अल्लू अर्जुन की सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में से एक है और इसे यूट्यूब पर देखा जा सकता है।
Yevadu
अल्लू अर्जुन और राम चरण की हिट फिल्म येवादु को Voot पर देखा जा सकता है। इस एक्शन ड्रामा फिल्म में अल्लू और राम के अलावा एमी जैक्सन, राहुल देव, काजल अग्रवाल और श्रुति हसन जैसे कलाकार भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म में आपको भरपूर एक्शन के साथ रोमांस का तड़का भी देखने को मिलता है।
Duvvada Jagannadham (DJ)
Dj (Duvvada Jagannatham) को तेलगु में जी5 और डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देखी जा सकता है। लेकिन, हिंदी में यह फिल्म फ्री में यूट्यूब चैनल Goldmines पर देख सकते हैं। इस फिल्म में Allu Arjun का जबरदस्त एक्शन और कॉमिडी का कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा। फिल्म में अल्लू एक ब्राह्मण कुक का रोल प्ले कर रहे हैं। 2017 में आई यह फिल्म कई बार टीवी पर भी हिंदी भाषा में आ चुकी है।
S/O Satyamurthy
S/O Satyamurthy (बन्नी द परफेक्ट जेंटलमैन) फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ समांथा भी लीड रोल में हैं। फिल्म की कहानी एक ऐसे नौजवान की के ऊपर है जो अपने पिता द्वारा सिखाए गए मूल्यों के अनुसार जीने की कसम खाता है, लेकिन पिता के निधन के बाद उसकी पूरी जिंदगी बदल जाती है। 2015 में आई Son Of Satyamurthy (Hindi Dubbed) को YouTube पर फ्री में देखा जा सकता है। वहीं, तेलगु भाषा में यह फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देखी जा सकती है।
Lucky The Racer
इस फिल्म को एक बार नहीं कई बार आराम से बिना बोर हुए देखा जा सकता है। 2014 की तेलुगू फिल्म रेस गुर्रम को हिंदी में ‘लकी: द रेसर’ डब किया गया था। फिल्म में अल्लू के साथ श्रुति हासन मेन लीड में हैं। वहीं, इस फिल्म में खलनायक का किरदार भोजपुरी के सुपरस्टार रवि किशन ने निभाया है। यह वही फिल्म है जिससे रिव किशन का ‘Mera Dola’ Meme लिया गया। फिल्म दो भाइयों की कहानी है जो एक दूसरे से पूरी तरह से अलग हैं। लेकिन एक दूसरे से काफी प्यार करते हैं। इस फिल्म को OTT सोनी लिव पर और यूट्यूब चैनल Goldmines पर फ्री में देखा जा सकता है।
Surya The Soldier
इस मूवी का हिंदी डब वर्ज़न ‘सूर्या द सोल्जर’ नाम से रिलीज़ किया गया था। अल्लू अर्जुन की इस मूवी में एक सोल्जर की भूमिका में हैं जो कि अपने गुस्से के कारण कोर्ट मार्शियल हो जाता है। यह एक एक्शन फिल्म है जिसमें ड्रामा भी खूब दिखाया गया है। फिल्म को जी5 पर देखा जा सकता है।