सितंबर महीने में मुकेश अंबानी ने अपनी जियो सर्विस को भारत में लॉन्च किया था। इसके बाद से ही कंपनी सुर्खियों में बनी है। लॉन्च के साथ ही जियो ने अपनी सभी सेवाएं 31 दिसंबर 2016 तक के लिए मुफ्त करने की घोषण कर दी थी। वहीं 1 दिसंबर से जियो की मुफ्त सेवा को और आगे तक बढ़ा दिया। कंपनी ने न्यू ईयर आॅफर की घोषणा की है जिसके तहत जियो की सभी सेवाएं 31 मार्च 2017 तक मुफ्त होंगी। इस खबर के साथ ही जियो उपभोक्ता जहां बेहद खुश हुए। वहीं जिन लोगों ने अब तक जियो सिम नहीं लिया था वे अब सिम लेने का प्लान करने लगे। हालांकि शायद आपको मालूम नहीं है कि कंपनी जियो सिम के अलावा भी कई नई सेवाओं में दस्तक देने वाली है। जियो एक सोची समझी रणनीति पर कार्य कर रही है और इसके लिए मुकेश अंबनी द्वारा मास्टर प्लान तैयार किया गया है। आगे हमने जियो के इस मास्टर प्लान की जानकारी विस्तार से दी है।
1. आम लोगों के लिए बेहद सस्ता 4जी फोन लाना
हाल में खबर आई है कि रिलायंस जियो 1,000 रुपये में 4जी फोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। इसके माध्यम से कंपनी उन लोगों तक भी अपनी पहुंच बनाना चहती है जो कम रेंज में 4जी फोन न होने की वजह से अब तक जियो की सर्विस से दूर हैं। खबर के अनुसार इस फोन को खास कर ग्रामीण लोगों के लिए पेश किया जाएगा।
जियो लाएगा विश्व का सबसे सस्ता 4जी वोएलटीई वाला एंडरॉयड फोन जिसमें होगी कीपैड
2. 10 करोड़ उपभोक्ता आधार
रिलायंस जियो ने 5 सितंबर से भारत में अपनी सेवाएं लॉन्च की हैं और महज 83 दिनों में कंपनी ने 5 करोड़ का उपभोक्ता आधार बना लिया है। वहीं कंपनी का दूसरा उद्देश्य लॉन्च के छह माह के अंदर 100 मिलियन अर्थात 10 करोड़ उपभोक्ता आधार बनाने की है और मार्च 2017 तक कंपनी अपने इस उद्देश्य में पूरा करना चाहती है। हाल में मुकेश अंबानी द्वारा दिए बयान के अनुसार जियो प्रति मिनट 1,000 से ज्यादा उपभोक्ता जोड़ रही है और एक दिन में 6 लाख नए उपभोक्ता जियो की सर्विस से जुड़ रहे हैं। ऐसे में मार्च तक इस उपभोक्ता आधार को आसानी से पाया जा सकता है।
एयरटेल को पीछे छोड़ा जियो ने, बना नंबर एक ब्रॉडबैंड सर्विस प्रदाता
3. जियो मनी
जियो सिम आप तभी ले सकते हैं जब आप माई जियो ऐप को अपने फोन में डाउनलोड करते हैं। यह ऐप पूरा बंडल है और इसमें जियो वाईस और जियो मनि सहित कई सेवाएं हैं। ऐसे में कंपनी माई जियो ऐप के माध्यम से जियो मनी सर्विस को भी बढ़ावा देना चाहती है। हाल जियो मनी को लेकर कई तरह के कैंपेन भी शुरू हो चुके हैं। वहीं कंपनी इससे खरीदारी करने पर 10 फीसदी का कैशबैक भी दे रही है।
जानें जियो के वेलकम आॅफर और हैप्पी न्यू ईयर आॅफर में क्या है अंतर
4. 1जीबीपीएस स्पीड वाला ब्रॉडबौंड
मकेश अंबानी के मास्टर प्लान में सुपर फास्ट स्पीड वाला ब्रॉडबैंड सर्विस लॉन्च करना भी है। कंपनी पूरे देश में फाइबर आॅप्टिकल के माध्यम से 1जीबीपीएस स्पीड वाला ब्रॉडबैंड सर्विस लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। हाल में मिली जानकारी के अनुसार यह सर्विस भी जियो 4जी की तरह बेहद सस्ती हो सकती है। 500 रुपये में 50जीबी का डाटा दिया जा सकता है।
अब ब्रॉडबैंड और डीटीएच सर्विस के साथ तैयार है रिलॉयंस जियो
5. जियो टीवी
शायद आपको मालूम नहीं है कि रिलांयस जल्द ही डिशटीवी सेग्मेंट में भी दस्तक दे सकता है। कंपनी सेट टॉप बॉक्स के अलावा एक एंडरॉयड स्मार्ट बॉक्स भी लॉन्च करने का प्लान कर रही है जिससे कि आप टीवी के साथ लाइव वीडियो स्ट्रीमिंग सेवा का भी उपयोग कर सकें। खबर के मुताबिक इसमें 40 से ज़्यादा एचडी चैनल्स के साथ करीब 350 चैनल्स देखने को मिलेंगे। जियो का एंडरॉयड स्मार्ट बॉक्स में 4के प्लेबैक के साथ-साथ जियो के सर्वर पर चैनल्स का सात दिन का कंटेट आॅटो स्टोर होगा।
6. जियो आईओटी
जल्द ही जियो के आईओटी प्रोडक्ट आपको देखने को मिल सकते हैं जो आपके घर में रखे इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस से कनेक्ट होने में सक्षम हैं। खबर है कि कार के लिए भी कंपनी कार कनेक्ट लॉन्च कर सकती है।
7. हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर कंट्रोल
जियो ने लाइफ ब्रांड नाम से अपने फोन पहले ही लॉन्च कर दिए हैं। वहीं कंपनी मोबाइल सेवा में दस्तक दे चुकी है। सॉफ्टवेयर भी आप देख ही चुके हैं। ऐसे में मुकेश अंबानी का जो सबसे बड़ा मास्टर प्लान है वह है सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर के माध्यम से आपको अपने साथ जोड़े रखना। कॉल, गेम, मूवी, इंटरनेट के अलावा बैंकिंग ट्रांजेक्शन भी जियो ऐप के द्वारा किए जा सकेंगे।