क्रोमा से खरीदें एक लाख रुपये से कम कीमत वाले बेस्ट गेमिंग लैपटॉप, जानें खूबियां

ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Croma में 1,00,000 रुपये तक की कीमत वाले गेमिंग लैपटॉप के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

भारत में Covid 19 महामारी के बाद से लैपटॉप की सेल तेजी देखने को मिली। इसका सबसे बड़ा कारण वर्क फ्रॉम होम रहा। इसके चलते देश में बजट, प्रीमियम और मिड रेंज के लैपटॉप की काफी मांग रही। इसके साथ ही गेमिंग सेगमेंट के लैपटॉप में भी काफी तेजी देखने को मिली है। अगर आप अपने लिए एक अच्छे गेमिंग लैपटॉप की तलाश कर रहे हैं तो आज हम आपके लिए ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Croma में 1,00,000 रुपये तक की कीमत वाले गेमिंग लैपटॉप के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

गेमिंग लैपटॉप खरीदते वक्त इन बातों का रखें ख्याल

ग्राफिक्स: गेमिंग लैपटॉप में ग्राफिक्स कार्ड बहुत जरूरी है। गेम कंटेंट, टेक्चर और ग्राफिक्स को रेंडर करने के लिए गेमिंग कार्ड जरूरी होता है। ऐसे में गेमिंग लैपटॉप के लिए आपको ग्राफिक्स कार्ड पर खास ध्यान देना चाहिए ताकि आप लेटेस्ट गेम बिना प्रॉब्लम के खेल पाएं।

स्क्रीन साइज: गेमिंग मशीन के लिए स्क्रीन साइज काफी जरूरी है। कंप्यूटर पर गेमिंग का अच्छे से इंजॉय करने के लिए आपके गेमिंग लैपटॉप में बेहतरीन डिस्प्ले होनी जरूरी है। बड़ी डिस्प्ले के साथ-साथ गेमिंग लैपटॉप की डिस्प्ले हाइ रिफ्रेश रेट, हाई पिक्सल रेजलूशन जैसे दूसरे फीचर्स भी होने चाहिए।

चिपसेट जेनेरेशन : किसी भी लैपटॉप की परफॉर्मेंस उसके चिपसेट पर निर्भर करती है। ऐसे में नया गेमिंग लैपटॉप खरीदते हुए यूजर्स को लेटेस्ट चिपसेट वाला लैपटॉप खरीदना चाहिए।

Best gaming laptops on Croma for less than Rs 1,00,000

ASUS TUF Gaming A15

ASUS TUF Gaming A15 गेमिंग लैपटॉप कंपनी का प्रीमियम डिवाइ है। आसुस का यह गेमिंग लैपटॉप लेटेस्ट जेनरेशन AMD Ryzen 9 चिपसेट के साथ आता है। इस लैपटॉप में ग्राफिक्स के लिए GeForce RTX 3060 GPU दिया गया है जो यूजर्स को सुपीरियर गेमिंग एक्सपीरियंस ऑफर करता है। इस लैपटॉप में 15.6-इंच का FHD IPS डिस्प्ले दिया गया है। यह लैपटॉप लेटेस्ट Windows 11 Home OS पर रन करता है।

ASUS ROG Strix G15

ASUS ROG Strix G15 गेमिंग लैपटॉप में लेटेस्ट AMD Ryzen 7 चिपसेट दिया गया है। इस गेम में शानदार गेमिंग एक्सपीरियंस दिया गया है। इस लैपटॉप में 15.6-इंच का डिस्प्ले दिया गया है जो गेमिंग के लिए बेस्ट डिवाइस है। इस गेमिंग लैपटॉप में आसुस ने NVIDIA GeForce RTX 3050 Ti ग्राफिक्स कार्ड दिया है।

Acer Aspire 5 A515-57G

Acer Aspire 5 A515-57G गेमिंग लैपटॉप को 64,000 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। इस कीमत में यह गेमिंग लैपटॉप दमदार फीचर्स ऑफर करता है। आसुस का यह गेमिंग लैपटॉप 12th जेनरेशन Intel Core i5 प्रोसेसर के साथ आता है। यह गेमिंग लैपटॉप 16GB RAM और 512GB SSD स्टोरेज के साथ आता है। एसर का गेमिंग लैपटॉप Windows 11 OS पर रन करता है। इसमें ग्राफिक्स के लिए NVIDIA RTX 2050 GPU दिया गया है।

ASUS TUF Dash F15

ASUS TUF Dash F15 पॉपुलर गेमिंग लैपटॉप काफी पॉपुलर है। आसुस के इस गेमिंग लैपटॉप 12th जेनरेशन Intel Core i7 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही इस गेमिंग लैपटॉप में कंपनी ने NVIDIA GeForce RTX 3050 GPU दिया है। इस गेमिंग लैपटॉप में कंपनी ने फुल एचडी डिस्प्ले दिया गया है। बेहतर गेमिंग के लिए लैपटॉप में 15.6-इंच का डिस्प्ले मिलता है, जो शानदार व्यूविंग एक्सपीरियंस ऑफर करता है।

HP Victus 16-e0352AX

HP Victus 16-e0352AX गेमिंग लैपटॉप भी हमारी इस लिस्ट में जगह बनाने में कामयाब रहा है। इस गेमिंग लैपटॉप में AMD Ryzen 5 चिपसेट दिया गया है। इसके साथ ही गेमिंग लैपटॉप दमदार गेमिंग एक्सपीरियंस के लिए NVIDIA GeForce GTX 1650 प्रोसेसर दिया गया है। इस गेमिंग लैपटॉप में 16.1-इंच का IPS डिस्प्ले दिया गया है। यह शानदार गेमिंग एक्सपीरियंस ऑफर करता है।

Acer Nitro 5

Acer Nitro 5 गेमिंग लैपटॉप को कंपनी ने 11th जेनेरेशन Intel Core i5 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। इसके साथ ही एसर के इस गेमिंग लैपटॉप में ग्राफिक्स सपोर्ट के लिए NVIDIA GeForce GTX 1650 ग्राफिक्स कार्ड दिया गया है। यह गेमिंग लैपटॉप 8GB की रैम और 512GB SSD स्टोरेज के साथ आता है।

Lenovo IdeaPad Gaming 3 15IHU6

Lenovo IdeaPad Gaming 3 मिड रेंज का गेमिंग लैपटॉप है, जो अफोर्डेबल कीमत में दमदार परफॉर्मेंस ऑफर करता है। लेनोवो का यह गेमिंग लैपटॉप 11th जेनरेशन Intel Core i5 प्रोसेसर के साथ आता है। इसके साथ ही गेमिंग लैपटॉप में ग्राफिक्स सपोर्ट के लिए NVIDIA GeForce GTX 1650 GPU दिया गया है। लेनोवो के इस गेमिंग लैपटॉप में कंपनी ने 15.6-इंच का IPS FHD डिस्प्ले दिया गया है।

ASUS TUF Gaming F15

हमारी इस लिस्ट में आखरी डिवाइस ASUS TUF Gaming F15 गेमिंग लैपटॉप है। यह गेमिंग लैपटॉप बजट सेगमेंट का दमदार लैपटॉप है। यह गेमिंग लैपटॉप 10th जेनरेशन Intel Core i5 प्रोसेसर के साथ आता है। आसुस का यह लैपटॉप NVIDIA GeForce GTX 1650 ग्राफिक्स कार्ड के साथ आता है। यह गेमिंग लैपटॉप 15.6-इंच का डिस्प्ले के साथ आता है, जो Windows 11 Home OS पर रन करता है।

LEAVE A REPLY