यदि आप साउथ की फिल्मों फिल्में देखना पसंद करते हैं तो यह आर्टिकल आपके काफी काम आने वाला है। दरअसल, हमने इस बार तेलुगु, तमिल और मलयालम सिनेमा के बाद कन्नड़ा सिनेमा की उन फिल्मों की लिस्ट बनाई है जो कि हिंदी भाषा में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम की जा सकती है। अगर आप भी फिल्मों की लिस्ट देखने के लिए उत्साहित हैं तो चलिए आगे बिन देर करे देशभर को हिला देने वाले कन्नड़ा सिनेमा की 5 बेस्ट फिल्मों (best kannada movies 2022) की जानकारी देते हैं।
Best kannada movies
- Kantara
- Vikrant Rona
- KGF 2
- 777 Charlie
- Head Bush
Kantara
कम बजट में बनी ऋषभ शेट्टी की इस कन्नड़ फिल्म को कई भाषाओं में रिलीज किया गया था। रिलीज के काफी दिनों तक फिल्म ने बड़े पर्दे पर दमदार कमाई की। इसके बाद फिल्म को ओटीटी पर रिलीज किया गया। कांतारा हिंदी को नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है। आपको बता दें कि हिंदी डब वर्जन को खुद ऋषभ शेट्टी ने निर्देशित किया है। इसके अलावा अमेजन प्राइम वीडियो पर फिल्म को मलयालम, तमिल, तेलुगू और कन्नड़ भाषा में देखा जा सकता है।
Vikrant Rona
कन्नड सिनेमा के बड़े स्टार में से एक किच्छा सुदीप अभिनीत विक्रांत रोना थिएटर के बाद सितंबर में ओटीटी पर रिलीज की गई थी। यह इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक थी जिसने सिनेमाघरों में खूब धमाल मचाया था। फिल्म को हिंदी भाषा में ZEE5 पर स्ट्रीम किया जा सकता है।
KGF 2
‘केजीएफ चैप्टर 2’ (KGF Chapter 2) इस साल बड़े पर्दे पर रिलीज की गई थी। वहीं, सिनेमाघर के बाद इस फिल्म को ओटीटी पर पेश किया गया था। फिल्म को हिंदी में अमेजन प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है। आपको याद दिला दें कि इस फिल्म को इस साल 14 अप्रैल, 2022 को थिएटर्स में रिलीज किया गया था।
777 Charlie
कन्नड़ सिनेमा की इस शानदार फिल्म का नाम जितना मजेदार है इसकी कहानी भी उतनी शानदार है। 777 चार्ली में एक इंसान और उसके पालतू जानवर के बीच रिश्ते को दिखाया गया है। फिल्म के डायरेक्टर, राइटर और प्रोड्यूसर रक्षित शेट्टी, जिन्होंने फिल्म में लीड रोल प्ले किया है। दिल छू जाने वाली कहानी वाली फिल्म को आप वूट पर देख सकते हैं।
Head Bush
फिल्म की कहानी My Days in the Underworld नाम की किताब पर आधारित है। ‘हेड बुश’ फिल्म का सेंट्रल कैरेक्टर एम पी जयराज, एक डॉन हैं। इस फिल्म को आप ज़ी5 कन्नड़ा पर देख सकते हैं। हालांकि, अभी यह फिल्म हिंदी भाषा में नहीं है।