Best smartwatches under Rs 15000 : टेक्नोलॉजी आज हमारी लाइफ़ स्टायल में काफ़ी अहम रोल अपना चुकी है। स्मार्टफ़ोन के बाद वीयरेबल काफ़ी ट्रेंड कर रहे हैं। इससे पहले हम आपको बेस्ट इयरबड्स और स्मार्ट फ़िटनेस बैंड को लेकर जानकारी शेयर कर चुके हैं। आज मार्केट में बेस्ट स्मार्टवॉच के बारे में जानकारी दे रहे हैं। स्मार्टवॉच आज अपने वर्सटाइलिटी के चलते लोगों की ज़रूरत बनती जै रही है। स्मार्टवॉच के ज़रिए न सिर्फ़ लोग अपने हेल्थ मॉनीटर कर सकते हैं बल्कि लोग डिस्प्ले में नोटिफिकेशन, ई-मेल और ऐप्स भी एक्सेस कर सकते हैं। आज हम आपको मार्केट में 15 हज़ार रुपये (Best smartwatches under Rs 15000) से कम क़ीमत में मौजूद बेस्ट स्मार्टवॉच के बारे में बता रहे हैं।
स्मार्टवॉच ख़रीदते हुए इन बातों का रखें ध्यान
- डिस्प्ले
- बैटरी लाइफ़
- हेल्थ और फ़िटनेस फ़ीचर्स
- आईपी रेटिंग
- बिल्ड क्वालिटी और कंफर्ट
- एप कंपेनियन डिज़ाइन
Best smartwatches you can buy on Amazon India under Rs 15000
OnePlus Watch
हमारी लिस्ट की शुरुआत OnePlus Watch से होती है। इस वॉच में 1.39-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस वॉच में 46mm स्टेनलेस स्टील का केस दिया गया है जिसमें 2.5D कर्व ग्लास डिस्प्ले दिया गया है। इस वॉच में दिया Fluoroelastomer स्ट्रैप काफी कंफर्टेबल है। OnePlus Watch में 110 से ज्यादा एक्सरसाइज मोड दिए गए हैं।इसके साथ ही यह वॉच जॉगिंग, रनिंग और स्वीमिंग जैसे एक्सरसाइज खुद ही डिटेक्ट कर लेता है। फिटनेस फीचर्स की बात करें तो वॉच में ब्ल्ड ऑक्सीजन सेचूरेशन, स्टेप काउंट, हार्ट रेट मॉनीटर, स्लीप ट्रैकर, स्ट्रेस ट्रैकर जैसे फीचर दिए गए हैं। इसके साथ ही वॉच में IP68 रेटिंग दिया गया है। इस वॉच में 4GB बिल्ट इन स्टोरेज दी गई है इसके साथ वॉच को ब्लूटूथ ईयरबड्स से भी कनेक्ट किया जा सकता है।
Amazfit GTS 3
Amazfit GTS 3 स्मार्टवॉच Zepp OS पर रन करती है जो स्मूथ और बेल डिजाइन यूजर इंटरफेस के साथ आती है। इसके साथ ही वॉच में कर्व स्लिम बैजल डिस्प्ले दिया गया है। इस वॉच में 150+ स्पोर्ट्स मोड और हार्ट रेट मॉनीटर, कैलोरी मीटर, ऑक्सीजन अपडेट और की फिटनेस फीचर्स दिए गए हैं। इस वॉच में वाइटल हेल्थ स्टेटस, ब्लड ऑक्सीजन सेचूरेशन, स्ट्रैस लेवल और ब्रीथिंग रेट दिया गया है। Amazfit GTS 3 वॉच में अलेक्सा सपोर्ट दिया गया है।
Fitbit Versa 2
Fitbit फिटनेस एक्सेसरीज के मामले में जाना पहचाना ब्रांड है। Fitbit Versa 2 स्मार्टवॉच में 1.34-इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इसमें अलेक्सा सपोर्ट दिया गया है, जिसकी मदद से वेदर, न्यूज और कई जरूरी जानकारी वॉइस कंट्रोल से मिल जाती हैं। Versa 2 स्मार्टवॉच में 24/7 हार्ट रेट मॉनीटर, ऑल डे स्टेप काउंट, डिस्टेंस, एक्टिव मिनट, कैलोरी बर्न काउंटर जैसे इंफॉर्मेंशन दिए गए हैं। इसके साथ ही वॉच में इनबिल्ट स्टोरेज भी दी गई है। इस वॉच में Spotify और Deezer जैसे स्ट्रीमिंग ऐप्स का भी सपोर्ट मिलता है। इस वॉच में सभी हेल्थ फीचर मिलते हैं। कंपनी का कहना है कि वॉच में 5 दिनों से ज्यादा की बैटरी लाइफ मिलती है।
Huawei GT 2 Sport
Huawei GT 2 Sport स्मार्टवॉच में 1.39-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस स्मार्टवॉच में Kirin A1 प्रोसेसर दिया गया है। इस वॉच में हाई-क्वालिटी 3D ग्लास स्क्रीन दिया गया है। हुवावे की इ वॉच में Bluetooth 5.1 सपोर्ट, इंबिल्ट स्टोरेज दिया गया है। इसके साथ ही Huawei GT 2 Sport स्मार्टवॉच में कई हेल्थ सेंसर, ब्ल्ड ऑक्सीजन सेचुरेशन मॉनीटर (SpO2), स्टेप काउंटर, रियल टाइम हार्ट रेट मॉनीटर दिए गए हैं। इसके साथ ही वॉच में GPS और GLONASS सपोर्ट दिया गया है। इसके साथ ही वॉच के जरिए स्लीप क्वालिटी भी ट्रैक कर सकते हैं।
Amazfit T-Rex Pro
Amazfit भी फिटनेस डिवाइसेस के मामले में भरोसेमंद ब्रांड है। Amazfit T-Rex Pro स्मार्टवॉच में 15 मिलिट्री-ग्रेड की ड्यूरेबिलिटी मिलती है। इस वॉच में 1.3-इंच का HD AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसके साथ ही ये स्मार्टवॉच स्किन फ्रेंडली स्ट्रेप के साथ आता है। इस वॉच में ब्ल्ड ऑक्सीजन सेचुरेशन मॉनीटर जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं। इसके साथ ही वॉच में GPS सपोर्ट भी दिया गया है। इस वॉच की मदद से आप PAI स्कोर नाप सकते हैं। वॉच में 100 से ज्यादा स्पोर्टस मोड का सपोर्ट मिलता है।