पुराने नॉर्मल टीवी को आसानी से बनाए स्मार्ट टीवी, ये हैं बेस्ट स्ट्रीमिंग डिवाइसेस

समय के साथ-साथ घरों के इंटरटेनमेंट सेटअप में बदलाव आया है। इंटरनेट के लोकप्रिय होते ही इंटरटेनमेंट सेटअप भी अपग्रेड हो गए हैं। टीवी और म्यूजिक के साथ साथ लोग अब इंटरटेनमेंट के लिए स्ट्रीमिंग प्लेटफ़ॉर्म का इस्तेमाल करते हैं। कई यूजर्स अपने घरों में लगे टीवी को स्मार्ट टीवी से अपग्रेड कर चुके हैं। वहीं कई सारे यूज़र्स स्ट्रीमिंग डिवाइसेस की मदद से घर के इंटरटेनमेंट सेटअप को अपग्रेड कर रहे है। स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म की बढ़ती लोकप्रियता के चलते Amazon, Airtel, Dish TV, Tata Sky, और Xiaomi जैसे ब्रांड ने अपने स्ट्रीमिंग डिवाइसेस लॉन्च किए हैं। आज हम आपको बेस्ट स्ट्रीमिंग डिवाइसेस के बारे में बता रहे हैं।

Best streaming devices in India

1. Fire TV Stick Lite

स्ट्रीमिंग डिवाइसेस की बात करें तो Amazon का Fire TV Stick Lite बेस्ट ऑप्शन है। यह स्ट्रीमिंग स्टिक फुल HD रेजलूशन सपोर्ट करता है। इसमें YouTube, MXPlayer जैसे ऐप्स प्री-इंस्टॉल आती है। इसके साथ ही इसमें वॉइस कंट्रोल सपोर्ट रिमोट मिलता है। Fire TV Stick Lite की मदद से आप अपने ट्रेडिशनल टीवी को स्मार्ट टीवी में कंवर्ट कर सकते हैं। इस स्ट्रीमिंग डिवाइस में Prime Video, Netflix, Disney+ Hotstar, SonyLIV, और जैसे ऐप्स सपोर्ट मिलते हैं।

2. Tata Sky Binge

Tata Sky Binge कॉम्पैक्ट टीवी स्ट्रीमिंग बॉक्स है जो बिल्ट-इन Wi-Fi सपोर्ट के साथ आता है। इसकी मदद से यूज़र्स न सिर्फ़ लाइव टीवी चैनल देख सकते हैं बल्कि ऑनलाइन वीडियो स्ट्रीमिंग कर सकते हैं। यह टीवी बॉक्स 1080 पिक्सल रेजलूशन सपोर्ट करता है। यह स्ट्रीमिंग बॉक्स Chromecast, और गूगल असिस्टेंट फ़ीचर के साथ आता है। इस स्ट्रीमिंग डिवाइस के सबसे यूनीक फ़ीचर की बात करें तो आप टीवी चैनल के साथ दिन पुराने तक प्रोग्राम देख सकते हैं। इसमें Netflix, Disney+ Hotstar जैसे ऐप्स प्री इंस्टॉल आते हैं।

3. Airtel Xstream Box

Xstream Box ऐयरटेल का स्ट्रीमिंग डिवाइस है जिससे आप OTT ऐप्स और लाइव टीवी चैनल एक्सेस कर सकते हैं। यह बॉक्स Android प्लेटॉफॉर्म पर रन करता है। इसमें बिल्ट इन Chromecast, वॉइस असिस्टेंट जैसे फीचर्स सपोर्ट करता है। इस डिवाइस की मदद से यूजर्स 4K रेजलूशन और Dolby 5.1 सराउंड साउंड सपोर्ट करता है। इसमें YouTube और Amazon Prime Video जैसे ऐप्स सामने आते हैं।

4. JusCliq Android 4K TV Box

JusCliq के स्ट्रीमिंग बॉक्स की मदद से यूज़र्स अपने ट्रेडिशनल टीवी को Android TV में कंवर्ट कर सकते हैं। यह टीवी बॉक्स Android 11.X वर्जन पर रन करता है जो 4K HDR रेजलूशन, Bluetooth और Wi-Fi सपोर्ट के साथ आता है। यह क्वार्ड कोर प्रोसेसर, 2GB RAM और 16GB स्टोरेज सपोर्ट करता है। इस टीवी में Chromecast और वॉइस कंट्रोल फीचर के साथ आता है। इसमें YouTube, Netflix, और Hotstar और Google Play Store जैसे ऐप्स सपोर्ट करता है।

5. XBox One S

Feature packed
Xbox Series S
₹ 29990
₹ 34990 (15% off)
Buy on Amazon

माइक्रोसॉफ़्ट का लेटेस्ट नेक्स्ट जेनेरेशन गेमिंग कंसोल Xbox One S की मदद से ट्रेडिशनल टीवी को स्मार्ट टीवी में कंवर्ट कर सकते हैं। Xbox की मदद से यूज़र्स App Store से Netflix और Prime Video जैसे स्ट्रीमिंग ऐप्स डाउनलोड कर सकते हैं। Xbox One S माइक्रोमैक्स के X वेरिएंट गेमिंग कंसोल का स्लीकर वर्जन है। इसमें 512GB बिल्ट इन SSD स्टोरेज दिया गया गया है। Xbox में कई गेम्स के कैटालॉग भी शामिल है।

बेस्ट स्ट्रीमिंग डिवाइसेस

Roku Streaming Stick

7Seven

Fire TV Stick 4K

Ausha 4K Mini PC Box

Fire TV Stick 4K Max

LEAVE A REPLY