BGMI 2.3 Update Download apk: Release Date, Download link, and Unban Details : पॉपुलर बैटल रोयाल गेम Battlegrounds Mobile India (BGMI) भारत में बैन हुए तीन महीने से ज्यादा हो चुके हैं। यह गेम बैन के बाद से ही भारत में Google Play Store और Apple App Store में पर उपलब्ध नहीं है। लेकिन जिन यूजर्स के फोन में यह ऐप इंस्टॉल वे इस गेम को फिलहाल खेल सकते हैं। हालांकि गेम को बैन होने के बाद अभी तक कोई अपडेट नहीं मिला है। ऐसे में यूजर्स को पुराने सीजन ही खेल सकते हैं। यहां हम आपको BGMI के इंडिया अपडेटेड डाउनलोड लिंक, अनबैन रिलीज डेट, अपडेट रिलीज के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।
BGMI के ग्लोबल वर्जन PUBG Mobile को कुछ ही दिनों में 2.3 Update मिलने वाला है। ऐसे में बीजीएमआई यूजर्स भी नए अपडेट के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। भारत में बैन के बाद से ही BGMI को नए सीरीज का अपडेट नहीं मिला है। वहीं PUBG Mobile को यह दूसरा अपडेट मिलने वाला है। BGMI यूजर्स अब भी 2.1 अपडेट पर ही हैं। यहां हम आपको BGMI 2.3 Update रिलीज डेट और दूसरी जानकारी के बारे में बता रहे हैं। यह भी पढ़ें : Battlegrounds Mobile India Download: लेटेस्ट BGMI APK फाइल डाउनलोड करें, जल्द हटने वाला है बैन!
BGMI को बैन के बाद से अब तक कोई अपडेट नहीं मिला है। ऐसे में नया अपडेट बीजीएमआई के लिए रोलआउट होगा इस बात की संभावनाएं कम ही हैं। BGMI को इंडिया में वापसी के बाद ही नया अपडेट मिल सकता है। ऐसे में BGMI 2.3 Update को लेकर इंटरनेट में जो तारीख दिखाई जा रही हैं वे सभी फेक हैं। बीजीएमआई के अपडेट रिलीज डेट को लेकर कुछ भी ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। यह भी पढ़ें : BGMI 2.3 Update : क्या BGMI को मिलेगा नया अपडेट, यहां जानें सबकुछ
BGMI 2.3 Update Download Apk
जैसा कि हमने बताया कि BGMI के लिए अब तक कोई अपडेट रोलआउट नहीं किया गया है। ऐसे में यूज़र्स को अब तक पुराना वर्जन ही खेलना होगा। BGMI फ़िलहाल भारत में Google Play Store और Apple App Store में मौजूद नहीं है। ऐसे में इस गेम को थर्ड पार्टी प्लेटफॉर्म से डाउनलोड करना होगा। यहां हम आपको BGMI apk डाउनलोड करने का लिंक शेयर कर रहे हैं।
BGMI की वापसी पर लेटेस्ट अपडेट
BGMI की वापसी पर फ़िलहाल कोई भी ऑफिशियल जानकारी नहीं आई है। हालाँकि BGMI गेम को बनाने वाली कंपनी इ गेम पर लगे बैन को हटाने के लिए काफ़ी मेहनत कर रही है। पिछले दिनों BGMI ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट के सपोर्ट पेज पर BGMI यूज़र्स के लिए कुछ ब्लॉग शेयर किए थे। इसके साथ ही एक नया यूट्यूब चैनल भी बनाया गया है। ऐसे में संभव है कि BGMI गेम भारत में जल्द वापसी करें।