BGMI 2.4 Update Release Date – क्या पबजी मोबाइल की तरह BGMI को 2.4 अपडेट मिलेगा? यह सवाल का इंडियन गेमिंग कम्यूनिटी को खूब परेशान कर रहा है। ऐसा लग रहा है मानो भारत सरकार बैटल ग्राउंड मोबाइल इंडिया गेम को कई समय से बैन है। भारत सरकार ने BGMI गेम पर आईटी एक्ट की धारा 69 ए तहत बैन लगाया है। इस गेम पर सिक्योरिटी कारणों के चलते बैन लगाया गया है। बैन के तहत यह गेम फिलहाल ऐप्पल और एंड्रॉयड के ऐप स्टोर पर उपलब्ध नहीं है।
ऐसे यूजर्स जिनके फोन पर गेम पहले से इंस्टॉल है वे अब भी पुराने सीजन पर गेम खेल सकते हैं। इस गेम के ग्लोबल वर्जन PUBG Mobile को आने वाले दिनों में 2.4 अपडेट मिलने वाला है। यहां हम आपको बताएंगे कि क्या बीजीएमआई को भी यह अपडेट मिलेगा।
पबजी मोबाइल के इंडियन वर्जन BGMI को 2.2 अपडेट के बाद से कोई भी अपडेट नहीं मिला है। ऐसे में BGMI गेम को 2.4 अपडेट मिलने की संभावनाएं काफ़ी कम है। यहां हम आपको Battlegrounds Mobile India 2.4 Update के बारे में डिटेल जानकारी दे रहे हैं। BGMI 2.3 Update Release Date से जुड़ी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
PUBG Mobile 2.4 Update
BGMI के ग्लोबल वेरिएंट PUBG Mobile को अगले महीने नए साल के मौके पर 2.4 अपडेट मिलेगा। इस अपडेट का बीटा वर्जन पहले से ही रोल आउट कर दिया गया है। ऐसे में भारतीय यूजर्स भी BGMI 2.4 Update का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसके साथ इस अपडेट के रोलआउट को लेकर भी जानकारी नहीं है। BGMI प्लेयर्स अभी भी 2.2 सीजन पर ही है। इस गेम पर लगे बैन के बाद से अबतक इसे कोई अपडेट नहीं मिला है।
BGMI 2.4 Update Release Date
जैसा कि हमने बताया कि बैन के बाद से बीजीएमआई गेम के लिए कोई भी अपडेट रोलआउट नहीं किया गया है। ऐसे फ़ैन्स के बीच अपकमिंग 2.4 अपडेट को लेकर भी कई सारे सवाल हैं। बीजीएमआई गेम फ़िलहाल पुराने सीज़न पर ही रन कर रहा है। BGMI गेम के अपडेट के लेकर हम पहले भी बता चुके हैं कि गेम से बैन हटने के बाद ही क्राफ्टन इसके लिए अपडेट जारी करेगा। यानी गेम पर बैन के दौरान कंपनी कोई भी नया अपडेट जारी नहीं करेगी। यह भी पढ़ें : BGMI 2.4 update : क्या भारत में BGMI फैन्स को मिलने वाला है 2.4 बीटा अपडेट
ऐसे में बीजीएमआई यूज़र्स को यह बात समझनी चाहिए कि BGMI 2.4 update के रिलीज डेट को लेकर इंटरनेट पर मौजूद जानकारी फेक है। बीजीएमआई फैन्स को बैन हटने तक गेम का पुराना सीजन ही खेलना होगा। अगर इस गेम से बैन हटता है ही इसके लिए नया अपडेट रिलीज किया जाएगा।