BGMI (बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया) भारत में वापसी की तेज़ तैयारी कर रहा है। भारत सरकार ने इस साल जुलाई 2022 में बैन लगा दिया था। बैन के बाद से यह गेम गूगल प्ले स्टोर और ऐप्पल ऐप स्टोर पर उपलब्ध नहीं है। क्राफ्टन का कहना है कि वह भारत सरकार के साथ बात कर गेम की वापसी के लिए काम कर रहा है। हालाँकि बीजीएमआई गेम से बैन हटने को लेकर कोई भी ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई हैं। लेकिन कुछ गेमिंग कंटेंट क्रिएटर्स ने दावा किया है कि यह गेम Google Play Store में अगले महीने उपलब्ध हो सकता है। AFK Gaming के प्रतीक “Alpha Clasher” जोगिया और सोहेल “Hector” शेख ने दावा किया है कि BGMI जल्द ही एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म पर वापसी कर सकता है।
बीजीएमआई प्लेयर Alpha Clasher ने एक दूसरे प्लेयर Predatorsasuke के साथ मिलकर एक लाइव स्ट्रीम किया था। इस लाइवस्ट्रीम में दावा किया कि वह Google के साथ करता है और BGMI गेम के इंडिया रिलॉन्च की डेट भी शेयर की है। उन्होंने इस लाइव स्ट्रीम में कहा कि BGMI गेम 15 जनवरी को Google Play Store पर वापस आ रहा है। यह भी पढ़ें : BGMI 2.4 Beta Update : लेटेस्ट वर्जन, रिलीज डेट, डाउनलोड, यहां जानें सब कुछ
BGMI की भारत में वापसी
इस लाइव स्ट्रीम के बाद Hector ने अपने स्ट्रीम में BGMI की वापसी के बारे में कहा कि यह गेम गूगल में जनवरी में रिलॉन्च हो सकता है। हालांकि उन्होंने कहा कि पर्सनली उन्हें इस मामले में कुछ नहीं मालूम लेकिन उन्होंने इसके बारे में गूगल में एक टॉप पोजिशन में काम करने वाले युवक को लेकर गेम की भारत में वापसी के बारे में सुना है। इस व्यक्ति ने बताया कि गेम की वापसी 15 जनवरी को हो सकती है। Hector ने आगे बताया कि कंपनी इस गेम के रिलॉन्च से दो हफ्ते पहले टीज करना शुरू करेगा। यह भी पढ़ें : BGMI 2.4 update : क्या भारत में BGMI फैन्स को मिलने वाला है 2.4 बीटा अपडेट
BGMI की भारत में वापसी को लेकर क्राफ्टन या फिर गूगल ने फ़िलहाल कुछ भी ऑफिशियल जानकारी शेयर नहीं की है। ऐसे में BGMI की वापसी को लेकर किए जा रहे दावों पर आँखें मूँद कर भरोसा नहीं किया जा सकता है। इससे पहले इंडियन गेमिंग कंपनी Skyesports के CEO शिव नंदी ने BGMI और TikTok के इंडिया रिलॉन्च को लेकर दावा कर चुके हैं कि ये दो ऐप 2023 में भारत में वापसी कर सकते हैं।
Source – AKG Gaming