BGMI vs PUBG New State Mobile : बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (BGMI) और PUBG New State Mobile जैसे खेलों के चलते इंडियन मोबाइल गेमिंग उद्योग में यूजर्स द्वारा खूब पसंद किए गए। BGMI गेम पॉपुलर बैटल रोयाल गेम PUBG Mobile का इंडियन वेरिएंट है, जबकि New State Mobile गेम पबजी मोबाइल का फ्यूचरिस्टिक वर्जन है। ये दोनों ही गेम बैटल रोयाल जॉनरे पर आधारित है। BGMI के भारत में बैन होने के बाद से काफी सारे यूजर्स ने New State Mobile की ओर शिफ्ट हो गए हैं। आज हम आपको इन दोनों गेम्स के बीच तुलना कर बताएंगे कि दोनों गेम में क्या-क्या अंतर हैं।
BGMI vs PUBG New State Mobile
उपलब्धता
BGMI को क्राफ्टन ने भारत में साल 2021 में लॉन्च किया था। हालांकि गेम को जुलाई 2022 में भारत सरकार ने सिक्योरिटी कारणों के चलते आईटी एक्ट की धारा 69A के तहत बैन कर दिया। बैन के बाद से क्राफ्टन ने BGMI के लिए क्राफ्टन ने कोई अपडेट रोलआउट नहीं किया है। वहीं PUBG New State Mobile गेम भारत में बैन नहीं है। ऐसे में इस गेम के लिए कंपनी टाइम टू टाइम अपडेर रोलआउट करती है।
इसके साथ ही बैन के बाद से जहां BGMI Google Play Store और Apple App Store पर उपलब्ध नहीं है। वहीं पबजी न्यू स्टेट मोबाइल को एंड्रॉयड और आईओस के ऐप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। BGMI की बात करें तो यह गेम सिर्फ़ इंडियन्स यूज़र्स के लिए बना है। ऐसे में इसे सिर्फ़ और सिर्फ़ इंडियन प्लेयर्स एक्सेस कर सकते हैं। वहीं बात करें New State Mobile की तो यह ग्लोबल गेम है जहां आपको ग्लोबल टीम्स के साथ दो-दो हाथ करने का मौका मिलता है।
ग्राफ़िक्स
New State Mobile के ग्राफिक्स की बात करें तो क्राफ्टन ने इसे पीसी जैसे ग्राफिक्स के साथ पेश किया है। मोबाइल बैटल रोयाल गेम में रियलिस्टिक ग्राफिक्स के साथ आने वाला यह पहला गेम है, जो यूजर्स के गेमिंग एक्सपीरियंस को कई गुना बढ़ा देता है। हालाँकि, शुरुआत में दुनिया भर के गेमर्स पिक्सेलेटेड ग्राफिक्स से निराश थे। यह बाद के अपडेट के बाद इसे फिक्स कर दिया गया था। गेम में प्लेयर्स को निकट के क्षेत्र में दुश्मनों को खोजने के लिए बेहतर ग्राफिक्स प्रदान करता है।
दूसरी ओर, BGMI में क्राफ्टन ने यह ध्यान में रखा है कि इस गेम को कम रैम और लो स्पेसिफिकेशन्स वाले स्मार्टफ़ोन पर भी आसानी से खेला जा सके। डेवलपर्स ने BGMI प्लेयर्स को कम रिज़ॉल्यूशन की जरूरत के साथ भी खुश रखा है।
फ्यूचरिस्टिक गेमप्ले
बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया गेम बैटल रॉयल के मौजूदा वर्जन पर आधारित है। वहीं न्यू स्टेट मोबाइल यूज़र्स को भविष्य की यात्रा पर ले जाता है। क्राफ्टन का कहना है कि यह गेम 2051 पर आधारित है। चूंकि यह गेम फ्यूचरिस्टिक एक्सपीरियंस ऑफ़र करता है इसलिए बहुत सारे इन-गेम एलिमेंट्स में इसकी झलक देखने को मिलती है। यह भी पढ़ें : इंडियन कंपनी ला रही PUBG Mobile और BGMI जैसा धासूं गेम Indus Battle Royale, देखें ट्रेलर
न्यू स्टेट मोबाइल गेम के मैप, शहर से लेकर हथियारों और वाहनों तक फ्यूचरिस्टिक एक्सपीरियंस देते हैं। बीजीएमआई खेलने वाले गेमर्स अकिंटा, ट्रोई, या एरंगेल 2051 में आने पर खुद को नए एक्सपीरियंस में पाएंगे। ड्रोन सप्लाई, इंस्टेंट प्लांटेबल शील्ड के साथ-साथ दुश्मनों को खोजने के लिए ड्रोन स्काउट जैसे फ़ीचर्स New State Mobile के मेजर अपग्रेड हैं।
कैरेक्टर्स
बीजीएमआई में प्लेयर्स को अलग अलग क्षमताओं वाले कई कैरेक्टर्स चुनने का ऑप्शन मिलता है। गेम में विक्टर, सारा, एंडी, कार्लो, एना और एमिलिया कैरेक्टर उपलब्ध हैं। इसके साथ ही यूसी और कैरेक्टर शार्ड्स का उपयोग करके इन्हें यूज किया जा सकता है।
वहीं बात करें, न्यू स्टेट मोबाइल में यूज़र्स को कुछ ही कैरेक्टर मिलते है, जिन्हें प्लेयर्स अपनी पसंद के मुताबिक़ कस्टमाइज़ कर सकते हैं। यही इस गेम का सबसे बड़ा ड्रॉबैक है। यही कारण है कि प्लेयर्स न्यू स्टेट मोबाइल की जगह बीजीएमआई या फिर एपेक्स लीजेंड्स मोबाइल खेलना पसंद करते हैं।