पॉप्युलर विडियो मेकिंग ऐप TikTok काफी समय से खबरों में छाया हुआ है। वहीं, इस बार फिर इस ऐप को लेकर एक नई खबर सामने आई है। दरअसल, सरकार ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म टिकटॉक के नोटिस भेजा है। वहीं, सरकार ने टीकटॉक के साथ ही हैलो को भी नोटिस जारी किया है।
सूत्रों के अनुसार सरकार द्वारा भेजे गए नोटिस में 21 सवाल भेजे गए हैं। साथ ही कहा गया है कि इन सवालों का उचित जवाब न देने की स्थिति में ऐप्स पर बैन लगा दिया जाएगा। इलेक्ट्रॉनिकी और टेक्नोलॉजी मंत्रालय की ओर से ये नोटिस राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े स्वदेशी जागरण मंच (एसजेएम) की शिकायत के बाद भेजे गए हैं। इसे भी पढ़ें: TikTok वीडियो बनाने गया था झील किनारे, डूबने से हुई मौत
बता दें कि मंच की ओर से आरोप लगाए गए थे कि इन सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स का इस्तेमाल देश-विरोधी गतिविधियों के लिए किया जा रहा है। टिकटॉक और हेलो की ओर से एक जॉइंट स्टेटमेंट में कहा गया है कि उनकी योजना अगले तीन साल में 1 बिलियन यूएस डॉलर (करीब 68 अरब रुपये) का निवेश करने की है, जिसकी मदद से एक तकनीकी ढांचा तैयार किया जाएगा। इसकी मदद से प्लैटफॉर्म पर अपलोड होने वाले विडियोज और लोकल कम्युनिटी को मॉनीटर किया जाएगा।
गौरतलब है कि TikTok ऐप इंडिया में जितनी फेमस है, उतनी ही विवादों से भी घिरी रहती है। हाल ही में एक मामला सामने आया था, जहां एक युवक TikTok पर वीडियो बनाने के चक्कर में ईलाके में बहने वाली डूलापैली लेक में गिर कर बह गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नरसिम्हा नाम का यह युवह उसी जिले का रहने वाला था और TikTok की लत की वजह से अपनी जान से हाथ धो बैठा। इसे भी पढ़ें: 3 साल पहले घर से भागा था पति, पत्नी ने TikTok वीडियो बनाते हुए पकड़ा
रिपोर्ट के अनुसार नरसिम्हा अपने दोस्त प्रशांत के साथ मिलकर डूलापैला लेक पर TikTok वीडियो बना रहा था। वह और उसका दोस्त गाने की धुन पर पानी में नाचते हुए वीडियो बना रहे थे। कुछ देर बाद नरसिम्हा ने अपने दोस्त को फोन पकड़ा दिया और थोड़ा दूर जाकर वीडियो बनाने की बात कही। उसका दोस्त मोबाईल लेकर पानी से दूर आ गया और नरसिम्हा गाने की धुन पर नाचते हुए वीडियो बनवाने लगा।
TikTok वीडियो बनाने के चक्कर में नरसिम्हा इतना मश्गूल हो गया कि लापरवाही ने नाचते हुए उसका पैर फिसल गया और वह पानी में गिर गया। नरसिम्हा को तैरना नहीं आता था जिस वजह से वह पानी की गहराई में जाकर डूब गया। उसके दोस्त प्रशांत ने मदद के लिए चिल्लाना शुरू किया लेकिन कोई भी समय पर नहीं पहुॅंच पाया और नरसिम्हा पानी में डूब गया। बाद में पुलिस को खबर दिए जाने पर पुलिस ने पानी के नरसिम्हा के मृत शरीर को बाहर निकाला।