हुआवई ब्रांड आॅनर ने इस साल के शुरुआत में ही आॅनर 6एक्स को भारत में लॉन्च किया था। यह कंपनी का इस साल का सबसे सफल फोन में से एक रहा। कम कीमत, शानदार डुअल कैमरा और बेहतरीन डिजाइन की वजह से यह लोगों का ध्यान खींचने में सफल रहा। यह फोन अब भारत में भी लॉन्च हो गया है ऐस में कर कोई यही जानना चाहेगा कि क्या 7एक्स अपने पुराने संस्करण 6एक्स की लोकप्रियता को दोहरा पाएगा? रिव्यू के लिए यह फोन हमारे पास भी उपलब्ध हुआ और फोन की पूरी जानकारी आपके सामने है।
डिजाइन
आॅनर 7एक्स में मैटल बॉडी है और यह देखने में स्लीक है। फोन की मोटाई मात्र 7.6एमएम है। फोन के पिछले पैनल में आपको बैंड डिजाइन देखने को मिलेगा। उपर में बैंड पर ही फोन का डुअल कैमरा और फ्लैश दिया गया है। फोन का कैमरा बैक बॉडी से थोड़ा उभर कर उपर आ रहा है ऐसे में इस पर स्क्रैच लगने का खतरा हमेशा रहेगा। हालांकि आज बाजार में मोबाइल रिंग स्टैंड हैं जिन्हें पैनल में चिपका दें तो काफी सुरक्षित रहेगा। होम पैनल की बात की जाए तो पूरे पैनल पर आपको सिर्फ स्क्रीन ही दिखाई देगी। यहां कोई भी हार्डवेयर या कपैसिटिव बटन नहीं है। साइड पैनल में कंट्रोल बटन देखे जा सकते हैं। जहां तक डिजाइन की बात है तो देखने में यह अच्छा है और बिल्ट क्वालिटी में भी कमी नहीं निकाल सकते। हां बहुत नयापन नहीं है। कुछ माह पहले लॉन्च आॅनर का ही 9आई ऐसा दिखता है। परंतु स्लिम डिजाइन वाला यह फोन आसानी सेे आपकी हथेली में समा जाता है। जियोनी एम7 पावर: बड़े फोन में छोटा स्पेसिफिकेशन
डिसप्ले
आॅनर 7एक्स में आपको 5.93-इंच की फूल व्यू डिसप्ले देखने को मिलेगी। कंपनी ने इसे नए स्क्रीन डिजाईन ट्रेंड 18:9 आसपेक्ट रेशियो वाले बेज़ल लेस डिसप्ले के साथ पेश किया है। फोन का स्क्रीन रेजल्यूशन फूल एचडी+ (1,080 x 1,920 पिक्सल) है। वहीं फोन की स्क्रीन गोरिल्ला ग्लास 3 कोटेड है। हालांकि कंपनी ने अब तक यह नहीं बताया कि गोरिल्ला ग्लास का कौन सा संस्करण दिया गया है। फोन का डिसप्ले ब्राइट है और इसमें वीडियो और गेमिंग का अहसास काफी बेहतर होगा। वहीं ऐज-टू-ऐज डिसप्ले इसे और बेहतर बनाते हैं। कड़ी धूप में भी आपको फोन के उपयोग में परेशानी नहीं होगी। फोन का टच रिस्पॉन्स भी बेहतर है। इस बजट में आप इससे बेहतर डिसप्ले की आशा भी नहीं कर सकते। गूगल पिक्सल 2 रिव्यू: छोटा डिसप्ले, बड़ा परफॉर्मेंस
हार्डवेयर
यह फोन हुआवई के किरीन 659 चिपसेट पर कार्य करता है और फोन में आपको 2.36गीगाहट्र्ज का आॅक्टा-कोर प्रोसेसर मिलेगा। यह फोन 4जीबी रैम के साथ 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज और 4जीबी रैम के साथ ही 64जीबी स्टोरेज में उपलब्ध है। फोन में मैमोरी कार्ड सपोर्ट है और आप 128जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड का उपयोग कर सकते हैं। बेहतर ग्राफिक्स के लिए इसमें माली टी830 एमपी2 जीपीयू दिया गया है। फोन के हार्डवेयर तो काफी दमदार हैं ओर परफॉर्मेंस में भी आपको यही अहसास होगा। फोन के उपयोग के दौरान हमने इस पर इंटरनेट चलाया और भारी भरकम गेम भी खेले। हालांकि जिस तरह के ग्राफिक्स की आशा कर रहे थे उससे थोड़ा पीछे था। हमने इसमें असफाल्ट 8 और मॉडर्न कॉम्बैट 4 जीरो आॅवर जैसे गेम खेले। हां, अच्छी बात यह रही कि फोन कहीं भी धीमा नहीं हो रहा था और न ही इसमें हीट होने की शिकायत थी।
सॉफ्टवेयर
आॅनर 7एक्स इमोशन यूआई 5.1 पर कार्य करता है जो एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.0 नुगट आधारित है। फोन में होम स्क्रीन पर ही आपको ऐप्स मिलेंगे जैसा कि एप्पल में देखने को मिलता है। इन्हें स्वाइप कर आप उपयोग कर सकते हैं। कंपनी ने इस फोन के साथ कई प्रीलोडेड ऐप्स पेश किए हैं। वहीं जेस्चर और मोशन आधारित कई स्मार्ट फीचर्स भी देखने को मिलेंगे। जैसे फ्लिप से म्यूट और डबल टच से स्क्रीनशॉर्ट। वहीं इसमें स्मार्ट हेडसेट कंट्रोल और फ्लोटिंग डॉक जैस आॅप्शन भी दिए गए हैं। इसके माध्यम से आप डॉक में शॉर्टकट रख सकते हैं जो स्क्रीन पर हर वक्त आपको नजर आएंगे।
फोन में टूल्स के अंदर मिरर नाम का एक ऐप है जो आपके लिए आइने का काम करेगा। इसे आॅन करते ही फ्रंट कैमरा एक्टिव हो जाता है और आप वहीं सज संवर सकते हैं। इसे जूम किया जा सकता है और ब्राइटनेस भी बढ़ा सकते हैं। फोन में उपलब्ध कुछ ऐप्स को आप अनइंस्टॉल कर सकते हैं जबकि कुछ के लिए आॅप्शन नहीं है। हमें जो सबसे अच्छी बात लगी वह है स्क्रीन रिकॉर्डिंग है। आप वॉल्यूम अप और पावर बटन को एक साथ प्रेस कर स्क्रीन रिकॉर्ड कर सकते हैं।
हुआवई ने आॅनर 7एक्स में वाईफाई ब्रीज फीचर दिया है जहां आप अपने वाईफाई नेटवर्क को दूसरे फोन में शेयर कर सकते हैं। मोबाइल नेटवर्क तो सभी फोन में होते हैं यहां वाईफाई नेटवर्क को शेयर करने का विकल्प खास कहा जा सकता है।
हां, कमी यह लगी कि ईमोशन यूआई थोड़ा अटक रहा था। मल्टी टास्किंग जब कभी ऐसे देखने को मिला। गेम खेलने के दौरान तो अक्सर देखने को मिला।
कैमरा
फोटोग्राफी के लिए आॅनर 7एक्स में 16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा दिया गया है। बेहतर फोटोग्राफी के लिए कंपनी ने इसे 1.25 माइक्रोन पिक्सल तकनीक से लैस किया है। फोन में आपको बोके इफेक्ट और ब्लर बैकग्राउंड जैसे आॅप्शन मिलेंगे। इसके अलावा मैनुअल और ब्यूटी मोड जैसे आॅप्शन भी हैं। ब्लर इफेक्ट काफी अच्छा कार्य करता है। सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 रिव्यू: ग्रेट नोट और कैमरे की बराबरी करना है मुश्किल
वहीं स्लो मोशन, एचडीआर और नाइट शॉट्स जैसे आॅप्शन हैं। जहां तक पिक्चर क्वालिटी की बात है तो यह अच्छा है लेकिन हम और बेहतर की आशा कर रहे थे। लो लाइट में थोड़ा पिक्सलेट हो रहा था। वहीं सेल्फी के लिए इसमें 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। अच्छी बात यह कही जा सकती है कि फ्रंट कैमरे के साथ भी आप पोट्रेट मोड में फोटो ले सकते हैं। फोन में आप 1,080 पिक्सल रेजल्यूशन के साथ वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। वीडियो रिकॉर्डिंग के दौरान यह आवाज भी अच्छी तरह से कैप्चर करता है।
कनेक्टिविटी
आॅनर 7एक्स में आपको दोहरा सिम सपोर्ट मिलेगा। दोनों सिम में 4जी एलटीई का उपयोग कर सकते हैं। इसके साथ ही वाईफाई और ब्लूटूथ भी मिलेगा। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर पिछले पैनल में है। वहीं सिम स्लॉट दाएं पैनल में दिया गया है। फोन का दूसरा स्लॉट हाईब्रीड है और आप सिम या मैमोरी कार्ड में से किसी एक का ही उपयोग कर पाएंगे। वहीं चार्जिंग और डाटा ट्रांसफर के लिए इसमें माइक्रो-यूएसबी पोर्ट है। यूएसबी टाइप सी होता तो ज्यादा बेहतर कहा जाता।
बैटरी
पावर बैकअप के लिए इसमें 3,340 एमएएच की बैटरी दी गई है। फोन का बैटरी बैकअप अच्छा है और एक बार पूरी तरह से चार्ज करने पर हैवी यूज के बाद भी आराम से एक पूरा दिन निकाल देता है।
निष्कर्ष
कुल मिलाकर देखें तो कहा जा सकता है कि आॅनर 7एक्स एक बेहर फोन है। अच्छा डिजाइन, शानदार परफॉर्मेंस के बाद आपको एक बेहतर कैमरा भी मिलता है। हां, लो लाइट में थोड़ी पेरशानी है लेकिन यहां किसी भी फोन का रिजल्ट बहुत अच्छा नहीं रहा है। वहीं 12,999 रुपये में आपके पास बेज़ल लेस डिसप्ले के साथ बहुत कम ही फोन उपलब्ध हैं।
आॅनर 7एक्स प्राइस इन इंडिया
आॅनर 7एक्स प्राइस इन इंडिया, 4जीबी रैम 32जीबी मैमोरी— 12,999 रुपये
आॅनर 7एक्स प्राइस इन इंडिया, 4जीबी रैम 64जीबी मैमोरी— 15,999 रुपये
आॅनर 7एक्स के सारे स्पेसिफिकेशन
मॉडल | ऑनर 7एक्स |
डिसप्ले | |
स्क्रीन साइज़ (इंच) | 5.93 इंच (15.6 सेंटीमीटर) |
रेजल्यूशन | फूल एचडी+, (1,080 x 1,920 पिक्सल), 8:9 आसपेक्ट रेशियो, बेज़ल लेस डिसप्ले |
प्रोटेक्शन | कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास |
स्क्रीन टाइप | आईपीएस एलसीडी |
टचस्क्रीन | हां |
हार्डवेयर | |
प्रोसेसर मॉडल | हुआवई किरीन 659 |
प्रोसेसर | आॅक्टाकोर (2.36गीगाहट्र्ज+1.7गीगाहट्र्ज ) कोर्टेक्स-ए53 |
ग्राफिक्स प्रोसेसर | माली टी830 एमपी2 जीपीयू |
मैमोरी | |
रैम | 4जीबी |
इंटरनल मैमेरी | 32जीबी/64जीबी |
एक्सपेंडेबल मैमोरी | 256जीबी माइक्रोएसडी कार्ड |
कैमरा | |
रियर कैमरा | डुअल कैमरा 16-मेगापिक्सल+2-मेगापिक्सल |
रियर फ्लैश | हां |
फ्रंट कैमरा | 8-मेगापिक्सल |
फ्रंट फ्लैश | नहीं |
वीडियो रिकॉर्डिंग | 1,080 @ 30 फ्रेम |
सॉफ्टवेयर | |
ऑपरेटिंग सिस्टम | एंडरॉयड वी7.0 नुगट |
यूआई | इमोशन यूआई |
पावर बैकअप | |
बैटरी क्षमता | 3,300 एमएएच |
रीमूवेबल बैटरी | नहीं |
बैटरी टाइप | लिथियम आॅयन |
डाटा कनेक्टिविटी | |
सिम साइज | सिम1- नैनो+सिम2- नैनो |
सिम 1 नेटवर्क सपोर्ट | |
4जी/वोएलटीई | हां/ हां |
3जी | हां |
2जी | हां |
सिम 2 नेटवर्क सपोर्ट | |
4जी/वोएलटीई | हां/हां |
3जी | हां |
2जी | हां |
वाई-फाई | हां |
जीपीएस | हां |
ब्लूटूथ | हां |
एनएफसी | नहीं |
यूएसबी ओटीजी | हां |
सेंसर | |
फिंगरप्रिंट सेंसर | हां |
इंफ्रारेड | नहीं |
प्रॉक्सिमिटी सेंसर | हां |
एक्सेलेरोमीटर | हां |
एंबियंट लाइट सेंसर | हां |
जायरोस्कोप | हां |
म्यूजिक | |
म्यूजिक प्लेयर | हां |
हेडफोन | हां, 3.5एमएम आॅडियो जैक |
एफएम | नहीं |
डायमेंशन | 156.5 x 75.3 x 7.6एमएम |
वज़न | 165ग्राम |
कलर | गोल्ड, ब्लैक, ब्लू, रेड |