आॅनर व्यू10 प्राइस इन इंडिया
आॅनर व्यू10, 6जीबी रैम 128जीबी मैमोरी: 29,999 रुपये
पिछले एक साल में देखें तो हुआवई ब्रांड आॅनर काफी एक्टिव रहा है। कंपनी ने 10,000 रुपये से उपर के बजट में कई फोन लॉन्च किए हैं। वहीं खास बात यह कही जा सकती है कि जितने डुअल कैमरे वाले फोन आॅनर ने लॉन्च किए उतने कोई और कंपनी नहीं कर सकी। हाल में वहीं हाल में आॅनर ने व्यू10 स्मार्टफोन को पेश किया है और अच्छी बात यह है कि इस फोन में भी आपको डुअल कैमरा मिलेगा। कैमरे के साथ ही फोन के दूसरे स्पेसिफिकेशन भी शानदार कहे जा सकते हैं। भारतीय बाजार में आॅनर व्यू10 अमेज़न इंडिया स्टोर पर सेल के लिए उपलब्ध है। जहां इसकी कीमत 29,999 रुपये है। आगे हमनें इस फोन के सारे स्पेसिफिकेशन बताए हैं।
डिजाइन
आज के डिजाइन ट्रेंड पर नजर डालें तो प्रीमियम सेग्मेंट फोन ग्लास बॉडी के साथ उपलब्ध हैं लेकिन आॅनर को कंपनी ने बेहतरीन एल्यूमिनियम मटेरियल डिजाइन में पेश किया है जो देखने में बेहद स्मार्ट है। आॅनर व्यू10 में एंटीना बैंड्स आईफोन की तरह ऊपर और नीचे की तरफ दिए गए हैं। फुल विज़न डिसप्ले के बावजूद भी इसका फिंगर प्रिंट सेंसर फ्रंट पैनल पर स्क्रीन के नीचे ही दिया गया है।
डिसप्ले
आॅनर व्यू 10 में आपको 5.99—इंच की फुलएचडी+ फुल विज़न स्क्रीन मिलेगी। फोन का स्क्रीन रेजल्यूशन 1080 x 2160 पिक्सल रेजल्यूशन है धूप में भी स्क्रीन आसानी से देख सकते हैं। इसकी बड़ी स्क्रीन साइज ज़्यादा गेमिंग और वीडियोज़ देखने वालों के लिए काफी अच्छी कही जाएगी। हालांकि कंपनी ने अब तक स्क्रीन प्रोटेक्शन की जानकारी नहीं दी है।
हार्डवेयर
आॅनर व्यू 10 को हुआवई किरीन 970 चिपसेट पर पेश किया है। इसके साथ ही फोन में 2.4गीगाहट्र्ज आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। साथ ही साथ 6जीबी की रैम और 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज है। फोन में मैमोरी कार्ड सपोर्ट है और आप 256जीबी तक के कार्ड का उपयोग कर सकते हैं।
सॉफ्टवेयर
यह फोन इएमयूआई पर कार्य करता है जो एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.1 नुगट आधारित है। हालांकि यह थोड़ी कमी कही जाएगी क्योंकि ओएस थोड़ा पुराना हो गया है। इस फोन में आपको कईं सारे सॉफ्टवेयर फीचर्स मिलेंगे। जैसे की मोशन कण्ट्रोल, वॉइस कण्ट्रोल, फेस रेकॉग्नीशन और ड्यूल ऐप्प्स आदि।
कैमरा
फोन में पिछले पैनल में दो रिंग में इसका रियर कैमरा उपलब्ध है। कैमरा बहार की तरफ निकला हुआ है जिसपर स्क्रैच पड़ सकते हैं। फोटोग्राफी के लिए आॅनर व्यू 10 में 16-मेगापिक्सल + 20मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है। फोन में एक सेंसर का अपर्चर एफ/1.8 वाला है जो कम रोशनी में अच्छी फोटो क्लिक करने का भरोसा देता है। इसके साथ ही 16-मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है जो पोर्ट्रेट मोड और मूविंग पिक्चर जैसे विकल्प के साथ आता है।
कनेक्टिविटी
दोहरा सिम आधारित इस फोन में आपको 4जी वोएलटीई सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा इसमें एनएफसी, इंफ्रारेड पोर्ट, जाइरोस्कोप सेंसर और ओटीजी भी है। हालांकि दूसरा स्लॉट हाइब्रीड है जहां आप सिम या कार्ड में से किसी एक का ही उपयोग कर सकते हैं।
पावर बैकअप
इसमें आपको 3,750एमएएच की बैटरी मिलती है जो की कंपनी के अनुसार मात्र 30 मिनट में 58प्रतिशत चार्ज होने में सक्षम है।
आॅनर व्यू10 के सारे स्पेसिफिकेशन
मॉडल | सैमसंग गैलेक्सी ए8+ (2018) |
डिसप्ले | |
स्क्रीन साइज़ (इंच) | 5.99 इंच (15.21 सेंटीमीटर) |
रेजल्यूशन | फुल एचडी+ (1080 x 2160 पिक्सल), बेज़ल लेस 18:9 आसपेक्ट रेशियो |
प्रोटेक्शन | – |
स्क्रीन टाइप | आईपीएस एलसीडी |
टचस्क्रीन | हां |
हार्डवेयर | |
प्रोसेसर मॉडल | किरीन 970 |
प्रोसेसर | ऑक्टाकोर (2.4गीगाहट्र्ज कोर्टेक्स-ए73 क्वाडकोर+ 1.7गीगाहट्र्ज कोर्टेक्स-ए53 क्वाडकोर) प्रोसेसर |
ग्राफिक्स प्रोसेसर | माली-जी72 एमपी12 |
मैमोरी | |
रैम | 6जीबी |
इंटरनल मैमेरी | 128जीबी |
एक्सपेंडेबल मैमोरी | 256जीबी माइक्रोएसडी |
कैमरा | |
रियर कैमरा | 16-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल |
रियर फ्लैश | हां |
फ्रंट कैमरा | 16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल |
फ्रंट फ्लैश | नहीं |
वीडियो रिकॉर्डिंग | 2,160 पिक्सल @ 30 फ्रेम |
सॉफ्टवेयर | |
ऑपरेटिंग सिस्टम | एंडरॉयड वी7.1.1 (नुगट) |
यूआई | ईएमयूआई |
पावर बैकअप | |
बैटरी क्षमता | 3,750 एमएएच |
रीमूवेबल बैटरी | नहीं |
बैटरी टाइप | लिथियम आॅयन |
डाटा कनेक्टिविटी | |
सिम साइज | सिम1-नैनो, सिम2-नैनो हाईब्रीड |
सिम 1 नेटवर्क सपोर्ट | |
4जी/वोएलटीई | हां/ हां |
3जी | हां |
2जी | हां |
सिम 2 नेटवर्क सपोर्ट | |
4जी/वोएलटीई | हां/ हां |
3जी | हां |
2जी | हां |
वाई-फाई | हां |
जीपीएस | हां |
ब्लूटूथ | हां |
एनएफसी | हां |
यूएसबी ओटीजी | हां |
जायरोस्कोप | हां |
सेंसर | |
फिंगरप्रिंट सेंसर | हां |
इंफ्रारेड | हां |
प्रॉक्सिमिटी सेंसर | हां |
एक्सेलेरोमीटर | हां |
एंबियंट लाइट सेंसर | हां |
म्यूजिक | |
म्यूजिक प्लेयर | हां |
हेडफोन | हां, 3.5एमएम ऑडियो जैक |
एफएम | हां |
डायमेंशन | 157 x 75 x 7एमएम |
वज़न | 172 ग्राम |
कलर | नेवी ब्लू, मिडनाइट ब्लैक |