Aadhaar Card Address Update : आधार कार्ड (Aadhaar Card) जारी करने वाली संस्था यूनीक आईडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने आधार अपडेट करने को लेकर एक नई सर्विस लॉन्च की है। इस नई सर्विस का फायदा उन लोगों को होगा जिन्हें अपने आधार कार्ड में पता अपडेट करना है। इस सर्विस की मदद से आधार कार्ड धारक बिना एड्रेस प्रूफ अपना एड्रेस चेंज कर सकते हैं। अब Aadhaar कार्ड धारक परिवार के मुखिया यानि Head Of Family – HOF के जरिए आधार कार्ड में पता अपडेट कर सकते हैं।
ऐसे में आधार कार्ड धारक को पता बदलने के लिए परिवार के मुखिया की अनुमति लेनी होगी। इसका फ़ायदा उन लोगों को होगा जिनके पास पते के सत्यापन के लिए कोई डॉक्यूमेंट नहीं है। UIDAI ने इस सर्विस को शुरू करने के लिए 3 जनवरी 2023 को नोटिफिकेशन्स भी जारी कर दिया है।
किन्हें होगा इसका फायदा?
UIDAI ने परिवार के मुखिया की अनुमति के ज़रिए आधार कार्ड अपडेट करने की सुविधा शुरू कर दी है। इस सर्विस का फ़ायदा उन लोगों को होगा जिनके पास नए पते का एड्रेस प्रूफ़ नहीं है। वे हेड ऑफ फ़ैमिली की मदद से अपने आधार कार्ड में एड्रेस अपडेट कर पाएंगे। यानी आधार में एड्रेस अपडेट के लिए सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट में वे परिवार के मुखिया का डॉक्यूमेंट सब्मिट कर सकते हैं।
आधार कार्ड अपडेट के लिए ज़रूरी होंगे ये डॉक्यूमेंट
अगर आप भी हेड ऑफ फ़ैमिली के ज़रिए अपने आधार कार्ड में एड्रेस अपडेट करना चाहते हैं तो इसके लिए परिवार के मुखिया के पास राशन कार्ड, मार्कशीट, मैरिज सर्टिफिकेट, पासपोर्ट में से कोई एक डॉक्यूमेंट्स होना आवश्यक है। इन डॉक्यूमेंट की मदद से आप परिवार के मुखिया के साथ अपने रिश्ते को वैरिफाई कर पाएँगे। अगर ऐसा कोई डॉक्यूमेंट नहीं है तो परिवार का मुखिया सेल्फ़ डिक्लरेशन फ़ॉर्म के ज़रिए आधार में एड्रेस अपडेट कर सकते हैं।
‘हेड ऑफ फैमिली’ करें अपडेट
सबसे पहले आपको My Aadhaar पोर्टल https://myaadhaar.uidai.gov.in/ पर जाकर परिवार के मुखिया यानी Head of Family अपडेट करना होगा।
स्टेप 1 – आपको My Aadhaar पोर्टल पर जाकर आधार अपडेट का प्रोसेस चुनना है।
स्टेप 2 – अब आपको आधार एड्रेस अपडेट के विकल्प को चुनना है।
स्टेप 3 – यहां आपको परिवार के मुखिया यानी ‘Head of Family’ का आधार नंबर डालना है।
स्टेप 4 – अब आपको हेड ऑफ फ़ैमिली के साथ रिलेशनशीप प्रूफ देने के लिए डॉक्यूमेंट की कॉपी अपलोड करनी होगी।
स्टेप 5 – आधार कार्ड में एड्रेस अपडेट करने के लिए कार्ड धारक को 50 रुपये का शुल्क देना होगा।
आधार कार्ड में एड्रेस अपडेट करने की आपकी रिक्वेस्ट को परिवार के मुखिया को 30 दिन के अंदर अप्रूव्ड करना होगा। इसके लिए परिवार के मुख्या को My Aadhaar में लॉगइन करना होगा।