आज जब आप अपना व्हाट्सऐप खोलते हैं तो पाएंगे कि कॉन्टैक्ट में उपलब्ध आधे से ज्यादा लोगों का कवर फोटो बदल गया है। लोगों ने अपनी तस्वीर की जगह अपने पापा या अंकल की तस्वीर लगा रखी है। पंरतु आपको बता दूं कि जिस तस्वीर को आप उनके पापा या अकंल समझ रहे हैं वह वास्तव में खुद उन्हीं की है। FaceApp की मदद से फोटो को मॉर्फ किया गया है और एक ऐसा ईफेक्ट डाला गया है जिसमें आप भविष्य में बूढ़े होने पर कैसा दिखेंगे यह बताया गया है। आज भारत सहित विश्व भर में इस ऐप की काफी चर्चा हो रही है। कोई अपनी तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर कर रहा है तो कई लोग इस पर डाटा चोरी का इल्जाम लगाकर बचने की सलाह दे रहे हैं। ऐसे में हर किसी को इससे जुड़े सवाल को जानना जरूरी है। इतना ही नहीं लोगों के मन में यह भी सवाल है कि FaceApp से कैसे फोटोज़ को डिलीट किया जा सकता है। तो चलिए इस बारे में विस्तार से बात करते हैं।
क्या है FaceApp
FaceApp एक ऐसा एप्लिकेशन है जो फोटो में उम्र के इफेक्ट डालकर भविष्य में आप कैसे दिखेंगे यह बताता है। इसमें आप जवान हैं तो बूढ़ापा देख सकते हैं और बूढ़े हैं तो कुछ हद तक जवानी की यादों में झांक सकते हैं। इस ऐप को रशिया की एक कंपनी ने तैयार किया है और विश्व भर के 121 देशों में एंडरॉयड और आईओएस फोन के लिए फेस ऐप की सेवाएं उपलब्ध हैं। इसे भी पढ़ें: इन 5 तरीकों से आप रोक सकते हैं अपने फोन की जासूसी
डाटा चोरी का इल्जाम
इस ऐप पर डाटा चोरी का इल्जाम लग रहा है। कहा जा रहा है कि यह ऐप फोटोज़ एल्बम को अपने सर्वर पर स्टोर कर लेता है। इसके साथ ही यह भी इल्जाम है कि FaceApp के सर्वर पर स्टोर फोटो पर कंपनी का अधिकार हो जाता है और वह आपसे बिना पूछे कहीं भी इसका उपयोग कर सकती है। हालांकि बहुत हद तक सही भी है। क्योंकि FaceApp को इंस्टॉल करते ही यह आपसे फोटो एडिट करने के लिए एल्बम को अपने सर्वर पर अपलोड करने की अनुमति मांगता है। वहीं इसके नियम व शतों में यह भी दिया गया है कि फोटो पर कंपनी का अधिकार होगा और कहीं विज्ञापन या किसी और कार्य के लिए इसका उपयोग कर सकती है। इसे भी पढ़ें: यहां मिलती है पुराने फोन की सबसे ज्यादा कीमत, जानें कैसे बेचें
क्या कहती है कंपनी
कंपनी का कहना है एल्बम अपलोड होती है लेकिन 48 घंटो के अंदर ज्यादातर तस्वीरें खुद ही डिलीट हो जाती है। कुछ ही फोटोज़ सर्वर पर रहते हैं। हालांकि कुछ फोटो रह तो जाती हैं लेकिन दुरुपयोग तो उनका भी किया ही जा सकता है। परंतु इन सबके बीच अच्छी बात यह कही जा सकती है कि सर्वर पर उपलब्ध फोटोज़ को कंपनी ने डिलीट करने का तरीका बताया है। इसे भी पढ़ें: जानें क्या है मोबाइल फोन में 16:9, 18:9 और 19:9 स्क्रीन आसपेक्ट रेशियो और क्या हैं इसके फायदे
कैसे करें FaceApp से फोटो डिलीट
यदि आप नहीं चाहते कि FaceApp के सर्वर पर आपकी कोई भी तस्वीर हो तो उसका भी उपाय है। इसके लिए सबसे पहले आपको
1. अपने फोन में उपलब्ध FaceApp को ओपेन करना है।
2. यहां उपर में दाईं ओर सेटिंग का विकल्प मिलेगा आपको उस पर क्लिक करना है।
3. इसमें कई विकल्प दिखाई देंगे थोड़ा नीचे स्क्रॉल करेंगे तो रिपोर्ट बग एंड सेंड लोगो का ऑप्शन होगा। आपको उसी पर क्लिक करना है।
4. यहां पर आपको रिपोर्ट करने का विकल्प मिलेगा। आप अपने फोटो डिलीट करने का रिक्वेस्ट कर सकते हैं। रिक्वेस्ट के बाद कंपनी फोटो को सर्वर से डिलीट कर देगी। यह जानकारी किसी और ने नहीं बल्कि खुद कंपनी ने दी है।