भारत में बैटल रॉयाल गेम PUBG के दीवानों की कमी नहीं है। पबजी के बैन के बाद क्राफ्टन ने इस मोबाइल गेम का इंडिया वर्जन BGMI (बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया) को लॉन्च किया है। गेम लॉन्च के साथ ही BGMI भारत में काफी लोकप्रिय हो चुका है। क्राफ्टन ने भारत में BGMI गेम का लेटेस्ट अपडेट BGMI 2.1 को रिलीज कर दिया है। इस अपडेट का बीजीएमआई यूजर्स को कई दिनों से इंतजार था। इस नए अपडेट के साथ गेम में नए कंटेंट और Ancient Secret: Arise mode को पेश किया गया है जिसके बारे में काफी चर्चा थी। यहां हम आपको लेटेस्ट BGMI 2.1 अपडेट APK डाउनलोड के बारे में जानकारी दे रहे हैं।
BGMI 2.1 APK डाउनलोड
- Krafton ने BGMI 2.1 अपडेट को रिलीज कर दिया है। प्लेयर्स इस गेम की APK फाइल को डाउनलोड कर गेम के लेटेस्ट वर्जन को इंजॉय कर सकते हैं।
- BGMI 2.1 लेटेस्ट अपडेट की APK फाइल को https://apkdownload.battlegroundsmobileindia.com/bgmi_client_lastest.apk से डाउनलोड किया जा सकता है।
- BGMI 2.1 के APK फाइल का साइज 556.57 MB है।
- एंड्रॉयड पर इस गेम को 4.4.1 Android वर्जन या इससे ऊपर के वर्जन पर खेला जा सकता है। इस फ़ोन को 2GB रैम वाले डिवाइसेस पर खेल सकते हैं।
BGMI 2.1 APK APK फाइल डाउनलोड करने के बाद आपको इसे ओपन कर Install करना है। इसके लिए सेटिंग में अनोन सोर्ट इनेबल करना होगा। एक बार ऐप के इंस्टॉलेशन हो जाने के बाद आपको गेम ओपन करनी होगी और फिर स्टोरेज और माइक की पर्मिशन देनी होगी। इसके बाद रिसोर्स फाइल डाउनलोड करनी होंगी।
BGMI 2.1 के फीचर्स
BGMI 2.1 अपडेट इस गेम को मिला चौथा अपडेट है जो कि 2022 में रिलीज किया गया है। इस अपडेट के साथ गेम में नए वेपेन (हथियार) मोड, आइटम और कॉस्मेटिक चेंज के साथ पेश किया गया है। यहां हम आपको नए अपडेट के बाद मिले नए फ़ीचर्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं।
- Ancient Secret: Arise mode – नई लॉबी, जैकाल और स्क्रैब रुइन्स, एंपेरियर टैंपल और SandStorm सिटी
- कंट्रोल बटन और यूआई रिवेंप
- नए मिनी मैप चेंज
- नई गन – Lynx AMR
- टैक्टिकल बैकपैक
- रिमॉडल चीर पार्क (चेंजिंग टाइम मोड – डे, डस्क और नाइट) गेमिंग सेंटर और शॉपिंग सेंटर
- मेजर बग फ़िक्स
- शॉटगन अटैचमेंट – क्विक लोडर
- डैमेज चेंज सेट्स
- नए फीचर – नॉक्ड व्हीकल एक्सपोशन
- 13 रॉयल पास
- Cycle 3 Season 7
- लीवीक में स्क्रेट केव
- नई हेल्थ यूटिलिटी
- साउंड ट्रेनिंग मोड
BGMI Unban कब होगा?
BGMI Unban को लेकर बताया जा रहा है कि यह नवंबर 2022 में रिलॉन्च हो सकता है। BGMI के डेवलपर और पब्लिशर क्राफ्टन ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट को हाल में अपडेट किया है। इसके साथ ही कंपनी ने अपनी Youtube चैनल को भी BGMI प्लेयर के लिए अपडेट किया है। ऐसे में इंडियन गेमिंग कॉम्यूनिटी में रूमर्स हैं कि PUBG Mobile का इंडिया वर्जन BGMI भारत में जल्द वापसी कर सकता है।
How to install Bgmi in Samsung mobile
Aman