इन्फ़ॉर्मेशन टेक्नोलॉजी ने हमारी कई मुश्किलों को आसान कर दिया है। इनमें सबसे अच्छा उदाहरण लोकेशन खोजने का हो सकता है। हम सभी ने लोकेशन खोजने के लिए स्मार्टफ़ोन का यूज तो कभी न कभी किया होगा। शहरों में तो लोकेशन के बिना ऑनलाइन कैब सर्विस की कल्पना भी करना मुश्किल है। यह हम सभी को बड़ी आसानी और सरलता से हमारे डेस्टिनेशन पर पहुँचा देती है।
डेस्टिनेशन पर पहुँचने के साथ लोकेशन शेयर कर आप अपने और अपनों को सुरक्षित भी कर सकते हैं। जी हां, बच्चों या बड़े-बूढ़ों के साथ हर वक़्त आप साथ नहीं हो सकते हैं। अगर आपके पास उनकी लोकेशन हुई तो आप उन्हें किसी भी वक़्त कहीं भी लोकेट कर सकते हैं। यानी दूर होते हुए भी वह आपके पास ही होंगे। आज हम आपको लोकेशन शेयर करने के बारे में टिप्स शेयर कर रहे हैं।
इस आर्टिकल में हम आपको WhatsApp और Google Map के जरिए एक दूसरे को अपनी लोकेशन कैसे शेयर कर सकते हैं। इसके बारे में जानकारी दे रहे हैं। यह भी पढ़ें : Google Tips and Tricks : Google Map की मदद से बिना बताए कर सकते हैं किसी की भी लोकेशन ट्रैक, जानें सीक्रेट ट्रिक
WhatsApp पर लोकेशन कैसे शेयर करें
स्टेप 1 : व्हाट्सऐप पर लोकेशन शेयर करने के लिए आपको सबसे पहले जिसे लोकेशन भेजनी है उसकी चैट ओपन कर लें।
स्टेप 2 : चैट पर आपको अटैचमेंट का आइकन दिखेगा, उसपर क्लिक करें।
स्टेप 3 : यहां आपको लोकेशन पर क्लिक करना है।
स्टेप 4 : अगले पेज पर मैप ओपन होगा और आपके सामने कुछ ऑप्शन दिखाई देंगे।
लाइव लोकेशन : सबसे पहले आपको लाइव लोकेशन का ऑप्शन दिखाई देगा। अगर आप ट्रेवल कर रहे हैं तो आप लाइव लोकेशन शेयर कर सकते हैं, जिससे आप जिन्हें लोकेशन शेयर कर रहे वो आपको आसानी से ट्रैक कर पाएं।
करैंट लोकेशन : दूसरा ऑप्शन करैंट लोकेशन का है। इससे आप अपनी मौजूदा लोकेशन किसी को भेज सकते हैं। यह भी पढ़ें : English to Hindi Translator Apps : अंग्रेजी से हिंदी में अनुवाद, ये हैं सबसे बेस्ट ऐप्स
Google Map पर लोकेशन कैसे शेयर करें?
स्टेप 1 : सबसे पहले अपने फ़ोन पर Google map ओपन कर लें।
स्टेप 2 : अपनी प्रोफ़ाइल फ़ोटो पर क्लिक करें और यहां आपको लोकेशन शेयरिंग का ऑप्शन मिलेगा।
स्टेप 3 : अब आपको न्यू शेयर पर क्लिक करना है। यहां आपको लोकेशन कितने समय के लिए शेयर करनी है यह सलेक्ट करना होगा।
स्टेप 4 : अब आपको कुछ ऐप्स दिखाई देंगे, जिनके ज़रिए आप अपनी लोकेशन शेयर कर सकते हैं। आप चाहे तो व्हाट्सऐप पर भी लोकेशन शेयर कर सकते हैं।
स्टेप 5 : अगर आप गूगल मैप पर लोकेशन शेयर करना चाहते हैं तो नीचे दिखाई दे रहे कॉन्टेक्ट पर मोर क्लिक करें। उस कॉन्टेक्ट पर पर क्लिक करें और लोकेशन शेयर करें।