iGowise Mobility ने भारतयी ईवी बाजार में अपना इलेक्ट्रिक स्कूटर BeiGo X4 लॉन्च कर दिया है। बेंगलुरु स्थित इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी के इस ई-स्कूटर की खास बात है कि इसमें दो नहीं बल्कि तीन पहिए दिए गए हैं। जी हां यह एक थ्री व्हीलर इलेक्ट्रिक स्कूटर है। इसमें लंबी रेंज के साथ ही राइडर को 60-लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलेगा। वहीं, इसे चलाने वाले राइडर को गिरने का भी डर नहीं होगा। आइए आगे आपको इस बैटरी वाले स्कूटर की कीमत और बाकि की जानकारी देते हैं।
iGowise BeiGo X4 का प्राइस
अगर बात करें iGowise BeiGo X4 की तो कंपनी ने इस इंडिया में 1.1 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) में लॉन्च किया है। वहीं, कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को अपनी वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है। हालांकि, अभी इसकी बुकिंग शुरु नहीं हुई है। साथ ही कंपनी इस ई-स्कूटर पर पांच साल या एक लाख किलोमीटर की वारंटी भी दे रही है।
iGowise BeiGo X4 Photos
BeiGo X4 का डिजाइन
अगर लुक व डिजाइन की बात करें तो iGowise BeiGo X4 पहली नजर में काफी एट्रेक्टिव लगता है। वहीं, इसमें सर्कुलर हेडलैंप यूनिट के लिए एप्रन-माउंटेड हाउसिंग, बड़ा हैंडलबार, एंगुलर मिरर और स्प्लिट-टाइप सीट के साथ एक फ्लश-टाइप ट्यूबलर ग्रैब रेल और एक स्लीक LED टेललैंप है। इसे भी पढ़ें: घीमी रफ्तार पर टूटा OLA S1 PRO का फ्रंट सस्पेंशन, राइडर ICU में हुआ एडमिट
इसके अलावा इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के एक हैंडलबार-माउंटेड फुली-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। इसके अलावा इसकी लुक को और बढ़ाने के लिए कंपनी ने इस ई-स्कूटर में ट्राइक फ्रंट अलॉय व्हील और रियर स्टील व्हील्स दिए हैं।
iGowise BeiGo X4 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
iGowise BeiGo X4 में कंपनी ने रियर-व्हील-माउंटेड हब-टाइप इलेक्ट्रिक मोटर को प्लेस किया है जो कि फायर प्रूफ लिथियम-आयन फॉस्फेट (LiFePO4) बैटरी पैक से लैस है। वहीं, कंपनी के अनुसार इसे एक बार चार्ज करने पर 150 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। इसे भी पढ़ें: Honda Activa Electric लॉन्च टाइम का हुआ खुलासा, CEO ने खुद दी जानकारी
इसके अलावा इस ई-स्कूटर की चार्जिंग को आसान बनाने के लिए इसमें फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी है, जिसकी मदद से यह कुछ ही घंटों में फुल चार्ज किया जा सकता है। साथ ही इसमें राइडर की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए कंबाइन ब्रेकिंग सिस्टम (CBS) के साथ फ्रंट व्हील पर डिस्क ब्रेक और पीछे के पहियों पर ड्रम ब्रेक दिए गए हैं।