मेड इन इंडिया हुआ जियो फोन, चीन के बाद अब भारत में हो रहा है निर्माण

Reliance jio Phone vs jioPhone Next which is best to buy

साल 2018 की पहली तिमाही में पूरे विश्व में सबसे ज्यादा बिकने वाला फीचर फोन बन चुका है जियोफोन। रिलायंस जियो ने 0 रुपये की प्रभावी कीमत वाले इस 4जी फीचर फोन को देश में लॉन्च कर भारतीय मोबाईल बाजार में बड़ा दॉंव खेला था। ​जियो का यह दॉंव हिट साबित हुआ और अकेले जियोफोन के देश के 35.9 प्रतिशत मार्केट शेयर पर अपना कब्जा जमा लिया। मुकेश अंबानी की अगुवाई में ​बना जियोफोन अब प्योर इंडियन होने वाला है। जल्द ही बाजार में मेड इंन इंडिया जियोफोन उपलब्ध होने वाला है।

91मोबाइल्स ने खबर निकाली है कि आने वाले दिनों में मेड इन इंडिया जियोफोन बाजारों में बिकने लगेगा। दरअसल जियोफोन का निर्माण शुरू से ही चीन में किया जाता रहा है। देश में सु​परहिट होने के बाद कपंनी ने घोषणा की थी कि रिलायंस जियो जल्द ही जियोफोन के प्रोडक्शन के लिए इंडिया में मैन्युफैक्चरिंग प्लॉट खोलने वाली है तथा जियोफोन का निर्माण देश में ही किया जाएगा।

jiophone-retail

वहीं अब मिली जानकारी के अनुसार जियोफोन का निर्माण कार्य देश में शुरू किया जा चुका है। सूत्रों से खबर मिली है कि भारत में जियोफोन का निर्माण एमसीएम टेलीकॉम कंपनी द्वारा किया जा रहा है। खबर के मुताबिक मेड इन इंडिया जियोफोन की पहली खेप बन कर तैयार है और कंपनी के गोदामों तक पहॅुंच चुकी है। वेयरहाउस के बाद ये जियोफोन विभिन्न सर्किल्स के बाजारों में भेजे जाएंगे।

शाओमी मी मैक्स प्राइम में हुआ ब्लास्ट, कानपुर के अस्पताल में हुआ धमाका, बड़ा हादसा टला

जियोफोन के जो मॉडल इंडिया में बनाए जा रहे हैं उन्हें एफ61 कोडनेम दिया गया है। ये 4जी फीचर फोन आने वाले दिनों के देश के बाजारों में बिकने शुरू हो जाएंगे। कंपनी की ओर से कितनी यूनिट मेड इंन इंडिया जियोफोन की बनाई गई है और कंपनी का टारगेट क्या है इसके पुख्ता आंकड़ें अभी आने बा​की है।