एक समय था जब विश्व भर के मोबाइल बाजार पर नोकिया का ही राज था। साधारण बजट से लेकर महंगे बजट के फोन तक में नोकिया ही तूती बोलती थी। पंरूतु बाजार में बदलाव आया और कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के हाथो बिक गई। हालांकि आज भी नोकिया फोन की लोकप्रियता कम नहीं हुई है। शानदार क्वालिटी, बेहतर फीचर की वजह से कई लोग नोकिया का ही फोन लेना चाहते थे। नोकिया की क्वालिटी का आज भी कोई सानी नहीं है। हाल में एक ऐसी ही घटना सामने आई जो नोकिया फोन के प्रति विश्ववास को और भी बढ़ा देती है।
नोकिया के एक फोन ने एक शख्स की जान बचा ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार अफगानिस्तान में नोकिया का एक फीचर फोन 301 लेकर एक वयक्ति जा रहा था। तभी अचानक एक गोली आकर उसके फोन में लगी। परंतु वह गोली फोन को पार नहीं कर सकी और उसी में धंसी रह गई।
इस बात की जानकारी माइक्रोसॉफ्ट विंडोज डेस्टकटॉप, टैबलेट और फोन के जेनेरेल मैनेजर पीटर स्किलमैन ने एक ट्विट के माध्मस से दी है। गोली नोकिया 301 में लगी और उसी में फंसी रह गई। हालांकि इससे फोन पूरी तरह से टूट गया लेकिन गोली पार नहीं कर सका।
A Nokia phone I worked on a few years ago saved the life of a man in Afghanistan last week. The embedded bullet…. pic.twitter.com/O2zBxadkDO
— peter skillman (@peterskillman) October 5, 2016
हालांकि यह पहला मौका नहीं है जब नोकिया के फोन की वजह से किसी जी जान बची हो। बल्कि इससे पहले भी वर्ष 2014 में नोकिया लुमिया 520 की वजह से एक व्यक्ति की जान बच गई थी। ब्राजील पुलिस के उस जावन के पॉकेट में नोकिया का फोन था। इसके अलावा एक बार एचटीसी के फोन की वजह से भी एक शख्स बच गया था। उसके पॉकेट में एचटीसी इवो 3डी था।