10 फरवरी को आ रही Mahinda XUV 700 EV, पेश होंगी और नई इलेक्ट्रिक कारें

Highlights
  • BSNL के इस प्लान की कीमत 397 रुपये है।
  • इस प्लान में डेली 100 SMS भी मिलते हैं।
  • रिचार्ज में मिलने वाले फ्री बेनिफिट्स सिर्फ 60 दिन तक मिलेंगे।

इंडिया की प्रमुख कार निर्माता कंपनियों में से एक महिंद्रा इस माह 10 फरवरी को Mahinda EV Festival का आयोजन कर रही है। इस फेस्टिवल की घोषणा खुद कंपनी की ओर से की गई है। वहीं, इस दौरान महिंद्रा के नए इलेक्ट्रिक वाहनों को भारतीय बाजार में पेश किया जाएगा। दरअसल, महिंद्रा इंडिया ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर आधिकारिक टीजर साझा किया है। इसके अनुसार इलेक्ट्रिक एसयूवी की बीई रेंज 10 फरवरी, 2023 को हैदराबाद में महिंद्रा ईवी फैशन फेस्टिवल में प्रदर्शित की जाएगी।

Mahindra Electric Car

Mahindra की BE रेंज इलेक्ट्रिक SUVs की XUV.e रेंज है। दोनों INGLO प्लेटफॉर्म पर आधारित हैं। INGLO का मतलब दिल से IN-Dian और स्टैंडर्ड से GLO-BAL है। वहीं, रिपोर्ट है कि 10 फरवरी को Mahindra XUV.e8 (XUV700 Electric), XUV.e9, BE.05, BE.07, और BE.09 को पेश किया जाएगा। इसे भी पढ़ें: Mahindra XUV400 vs Tata Nexon EV: जानें किस देशी बैटरी वाली कार में है ज्यादा दम

आपको बता दें कि महिंद्रा ईवी फैशन फेस्टिवल हैदराबाद, तेलंगाना राज्य में हो रहा है। यह इवेंट 10 फरवरी, 2023 को होने वाला है। इन नए ईवी में XUV.e8 भी होगी जो सबसे पहले पेश की जाएगी।। यह XUV700 इलेक्ट्रिक वर्जन होगा है, जिसे 2024 में लॉन्च किया जाना है। इसे भी पढ़ें: Tata Harrier EV लॉन्च का हुआ खुलासा, Nexon EV से ज्यादा मिलेगी रेंज और पावर

इस फेस्टिवल में महिंद्रा भविष्य के इलेक्ट्रिक वाहनों को भारतीय बाजार में पहली बार पेश किया जाएगा। साथ ही आपको बता दें कि इन वाहनों को कंपनी ने पहली बार यूके में महिंद्रा एडवांस्ड डिजाइन यूरोप में शोकेस किया था। लेकिन अब कंपनी इन्हें यूके से भारत लाने जा रही है।

LEAVE A REPLY