इंडिया में इलेक्ट्रिक व्हीकल की मांग को देखते हुए ऑटोमोबाइल कंपनी Mahindra आने वाले समय में 8 बैटरी से चलने वाली इलेक्ट्रिक व्हीकल लाने वाली हैं। ये सभी इलेक्ट्रिक गाड़ियों को कंपनी साल 2027 तक लॉन्च हो सकती हैं। इनमें से एक Mahindra eXUV300 इलेक्ट्रिक कार भी होगी जो कि काफ़ी समय से सुर्खियों में है। दरअसल, कंपनी अपने अपने XUV 300 के ही इलेक्ट्रिक वर्जन के तौर पर eXUV 300 के नाम से लाएगी। कंपनी कॉन्सेप्ट का प्रॉडक्शन वर्जन ला रही है। इस कॉन्सेप्ट को महिंद्रा ने 2020 ऑटो एक्सपो में पेश किया था।
Mahindra Electric Car
फिलहाल कंपनी की बैटरी से चलने वाली एक eVerito सेडान है जो भारतीय ऑटो बाजार चल रही है। महिंद्रा की ओर से फिलहाल यह इकलौती इलेक्ट्रिक कार है। अब, घरेलू वाहन निर्माता नई पीढ़ी की इलेक्ट्रिक कारों की एक पूरी सीरीज लाकर ईवी स्पेस में फिर से प्रवेश करने का इरादा रख रही है, जिसकी शुरुआत ईएक्सयूवी300 से हो सकती है। इसे भी पढ़ें: SUV मॉडल के साथ अपनी Electric Car की शुरूआत करेगी Maruti, कम बजट में लॉन्च करने का है प्लान
Mahindra eXUV300
2023 Mahindra XUV300 इलेक्ट्रिक SUV को सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। इस ई-कार को टेस्टिंग के दौरान सबसे पहले ऑटो साइट Rushlane Spylane ने स्पॉट किया था। वहीं, उम्मीद है कि कंपनी Mahindra eXUV300 को साल 2023 में लॉन्च कर सकती है। वहीं, Mahindra eXUV300 को पहली बार ऑटो एक्सपो 2020 में देखा गया था, जिसके बाद से ही कयास लगने लगे थे कि इसे जल्द भारतीय बाजार में पेश कर दिया जाएगा। हालांकि, डेढ़ साल से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी इसके सटीक लॉन्च डेट के बारे में पता नहीं चल पाया है।
बता दें कि महिंद्रा ने Auto Expo 2020 में eXUV300 EV को शोकेश किया था। महिंद्रा की यह इलेक्ट्रिक व्हीकल एक्सपो के दौरान काफी सुर्खियों में रही। इसके साथ ही यह लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचने पर कामयाब भी रही। उम्मीद की जा रही है कि Mahindra eXUV300 EV का प्रोडक्शन मॉडल महिंद्रा इलेक्ट्रिक स्केलेबल एंड मॉड्यूलर आर्कटेक्चर (MESMA) पर आधारित होगा। यह कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक SUV होगी। इसे भी पढ़ें: Ola की ‘बजट’ Electric Car की पहली तस्वीर आई सामने, खूबसूरत डिजाइन देखकर आप भी बोल पड़ेंगे वाह
लेटेस्ट वीडियो
इन इलेक्ट्रिक कार को मिलेगी टक्कर
Mahinda eXUV300 EV को दो अलग-अलग वेरिएंट – 350V और 380V में पेश किया जा सकता है। वहीं, महिंद्रा की लोवर-स्पेसिफिकेशन्स वाले मॉडल की सीधी टक्कर Tata Nexon EV से होगी, जो फिलहाल देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार है। वहीं हाई स्पेसिफिकेशन्स वाले वेरिएंट की सीधी टक्कर MG ZS EV और Hyundai Kona EV से होनी है।
What will be cost of this car?