Most Popular BGMI Players : बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (BGMI) फ़ैन्स गेम की वापसी का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे है। भारत सरकार ने इस गेम पर जुलाई 2022 को बैन लगा दिया था। बैन के बाद से यह गेम गूगल प्ले स्टोर (Google Play Store) और ऐप्पल ऐप स्टोर (Apple App Store) पर उपलब्ध नहीं है। हालांकि गेम के सर्वर अभी भारत में लाइव हैं और प्लेयर्स गेम के पुराने सीजन को ही खेल सकते हैं। वहीं इस गेम के ग्लोबल वेरिएंट के लिए अब तक दो नए सीजन – PUBG Mobile 2.3 Update और लेटेस्ट 2.4 Update रोलआउट किया जा चुका है। आज हम आपको BGMI के सबसे पॉपुलर्स प्लेयर्स के बारे में बताने जा रहे हैं।
Most Popular BGMI Players
- Sc0ut
- Jonathan
- Snax
- ClutchGod
- Mavi
Sc0ut
BGMI मोस्ट पॉपुलर प्लेयर्स की लिस्ट में तन्मय सिंह यानी Sc0ut भी शामिल हैं। वे नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट में कोलकाता की ओर से खेल चुके हैं। Sc0ut फिलहाल TeamXSpace की ओर से खेलते हैं। उनके फ़ैन्स उन्हें ‘कमबैक क्रिमिनल’ के नाम भी से बुलाते हैं।
Sc0ut ने TeamIND में रहकर PMCO- स्प्रिंग स्प्लिट में दूसरा स्थान हासिल किया था। इसके साथ ही वे PEL, PMWL समेत कई टूर्नामेंट में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। Sc0ut एग्रेसिव असॉल्टर, फ़्लेंकर और बेहतर स्नाइपर है। YouTube पर इनके 40 लाख से ज़्यादा सब्सक्राइबर्स हैं।
Jonathan
Jonathan Jude Amaral (जॉनाथन जेड अमरल) भारत के बेहतरीन BGMI प्लेयर्स में से एक हैं।फिलहाल वे eSports ऑर्गनाइजेशन GodLike eSports के साथ हैं। वे ex TSM Entity के पुराने प्लेयर्स रहे हैं। उन्हें अपने यूनीक कंट्रोल और जबरदस्त सेनसिटीविटी के लिए जाना जाता है। फैन्स उन्हें परफैक्ट ग्रेनेड फेंकने, DMR शॉट्स और जीरो रिकॉइल स्प्रे के लिए पसंद करते हैं।
जॉनाथन ने PMCO-Fall Split: South Asia के साथ-साथ PMIS 2020 में पहला स्थान हासिल किया था। इस दौरान फैन्स ने उनके गेम प्ले को नोटिस किया था। PMWL-2020 के वर्ल्ड वाइड लेवल में उनकी शानदार परफॉर्मेंस के चलते उन्होंने लगातार दो हफ्ते MVP(मोस्ट वैल्यूवेबल प्लेयर) की ट्रॉफ़ी अपने नाम की थी। यूट्यूब पर उनके 26 लाख से ज़्यादा सब्सक्राइबर हैं।
Snax
Snax का ऑरिजनल नाम राज वर्मा है। वे भारत के पॉपुलर BGMI प्लेयर्स में से एक हैं। वे फिलहाल Team XO का प्रतिनिधित्व करते हैं। स्नेक्स के साथ साथ उन्हें बीजीएमआई कम्यूनिटी में “DP King” नाम से भी जाना जाता है। Snax अपनी टीम के असॉल्टर और स्नाइपर हैं।
स्नैक्स के फैन्स उन्हें M416+6x स्प्रे के लिए पसंद करते हैं। इसके साथ ही स्नैक्स को DP+4x के सभी BGMI खिलाड़ियों के बीच घातक माना जाता है। Snax BGMI के लिए अपने टिप्स और ट्रिक्स और अभ्यास ड्रिल वीडियो के साथ प्रसिद्ध हुआ। स्नैक्स पहले बीजीएमआई इवेंट- TeamIND के स्ट्रीमर्स बैटल के विजेता थे। यह भी पढ़ें : PUBG Mobile 2.5 Update Leaks : BGMI के ग्लोबल वर्जन पबजी मोबाइल के नए अपडेट के फीचर्स, कंटेंट और रिलीज डेट
ClutchGod
Vivek Abhas Horo या ClutchGod के नाम से मशहूर हैं। उनका गेम के दौरान शांत स्वभाव बीजीएमआई फैन्स को काफी पसंद है। ClutchGod को BGMI गेम के दौरान शानदार अंडरस्टेंडिंग और अलग अलग जोन में उनकी एडवेंचर्स स्किल के लिए जाना जाता है।
ClutchGod अपनी टीम के साथ PUBG टूर्नामेंट 2020 के अलग अलग मुकाबलों में पहले और दूसरे स्थान पर रहे थे। वे अब तक Loco War of Glory: Grand finals, SkySports Championship 3.0 और Ranbhoomi season 1 जीत चुके हैं। हालाँकि, उनका सबसे अच्छा परफॉर्मेंस PMPL साउथ एशिया : सीज़न 1 में देखने को मिला, जहां उन्होंने सबसे ज्यादा किल्स के लिए MVP ट्रॉफी मिली थी। यह भी पढ़ें : BGMI 2.4 Update Download apk 2023 : PUBG Mobile के इंडियन वर्जन Battlegrounds Mobile India का लेटेस्ट वर्जन करें डाउनलोड, यहां देखें डिटेल्स
Mavi
हरमनदीप सिंह के फैन्स उन्हें मावी के नाम से जानते हैं। Mani BGMI प्लेयर्स में बेस्ट IGL -असॉल्टर हैं। यहीं कारण है कि वे हमारी इस लिस्ट में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। वे कई सारे टूर्नामेंट में Orange Rock का हिस्सा रहे हैं। मावी के यूट्यूब चैनल में क़रीब दस लाख से ज़्यादा सब्सक्राइबर्स हैं।
मावी ने PMIT 2019 में 2 रैंक, PMCO स्प्रिंग स्प्लिट-2020 और PMPL स्प्रिंग स्प्लिट-2020 साउथ एशिया में और ESL-India Primeirship’20 में पहला स्थान हासिल किया था। मावी इन-गेम लीडर की भूमिका निभाते हैं और फिलहाल टीम मावी को लीड करते हैं। इसके साथ ही वे अक्सर Sc0ut के साथ भी मिलकर खेलते हैं।