स्मार्टफोन की परफॉर्मेंस, गेमिंग और यूजर्स एक्सपीरियंस के साथ-साथ बैटरी लाइफ फोन के प्रोसेसर पर निर्भर करती है। प्रोसेसर या सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट (सीपीयू) किसी भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का एक महत्वपूर्ण घटक है क्योंकि यह डिवाइस के मस्तिष्क के रूप में कार्य करता है। इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जैसे स्मार्टफोन या कंप्यूटर लैपटॉप को कोई भी कार्य बिना सीपीयू के संभव नहीं है। जिस तरह मनुष्य में मस्तिष्क की भूमिका होती है। इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस में सीपीयू दिमाग का कार्य करता है।
अगर आप भी अपने लिए दमदार परफॉर्मेंस वाले स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो हम इस आर्टिकल में आपको साल 2023 के लिए बेस्ट पावरफुल प्रोसेसर की लिस्ट लेकर आए हैं। यहां हम आपको इन प्रोसेसर के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे है, जिससे आप यह आसानी से अपना अगला स्मार्टफोन आसानी से सलेक्ट कर पाएंगे।
सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
- Apple A16 Bionic
- Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2
- MediaTek Dimensity 9200
- Apple A15 Bionic
- MediaTek Dimensity 9000 Plus
Apple A16 Bionic
Apple A16 Bionic ऐप्पल का इन-होम प्रोसेसर 6-कोर चिपसेट है जो 7 सितंबर 2022 को लॉन्च हुआ है। यह प्रोसेसर 4 नैनोमीटर प्रोसेस टेक्नोलॉजी पर बना हुआ है। इस प्रोसेसर के 2 को 3460 MHz और 4 को 2020 MHz पर क्लॉक किया गया है। बैंचमार्क प्लेटफॉर्म पर ऐप्पल के प्रोसेसर का स्कोर नीचे डिटेल में दी गई है।
AnTuTu 9 स्कोर 951329
GeekBench 5 स्कोर सिंगल कोर – 1884 | मल्टी कोर – 5421
3DMark स्कोर 9835
Apple A16 Bionic के साथ आने वाले फोन
Apple iPhone 14 Pro Max
Apple iPhone 14 Pro
Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2
Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट में 8-कोर है। इसे 15 नवंबर 2022 में लॉन्च किया गया था। क्वालकॉम का यह प्रोसेसर 4 नैनोमीटर प्रोसेस टेक्नोलॉजी पर बना हुआ है। इस प्रोसेसर के एक कोर Cortex-X3 को 3200 MHz, दो कोर Cortex-A715 को 2800 MHz, 2 कोर Cortex-A710 को 2800 MHz, और 3 कोर Cortex-A510 को 2000 MHz पर क्लॉक किया गया है। इसके बैंचमार्क स्कोर नीचे डिटेल में दी गई हैं।
AnTuTu 9 स्कोर 1282570
GeekBench 5 स्कोर सिंगल कोर – 1496 | मल्टी कोर – 5009
3DMark स्कोर – 12270
Snapdragon 8 Gen 2 के साथ आने वाले स्मार्टफोन
Vivo X90 Pro Plus
ZTE Nubia Red Magic 8 Pro Plus
ZTE Nubia Red Magic 8 Pro
Xiaomi Redmi K60 Pro
OnePlus 11
Motorola Moto X40
Samsung Galaxy S23
Xiaomi 13 Pro
Vivo iQOO 11
Xiaomi 13
MediaTek Dimensity 9200
MediaTek Dimensity 9200 8-कोर चिपसेट है, जो 8 नंवबर 2022 को रिलीज किया गया था। यह प्रोसेसर भी 4-नैनोमीटर प्रोसेस टेक्नोलॉजी पर बना हुआ है। इस चिपसेट का 1 कोर Cortex-X3 को 3050 MHz, 3 कोर Cortex-A715 को 2850 MHz, और 4 कोर Cortex-A510 को 1800 MHz पर क्लॉक किया गया है। इस प्रोसेसर के बैंचमार्क स्कोर डिटेल नीचे दिए गए हैं।
AnTuTu 9 स्कोर – 1215643
GeekBench 5 स्कोर सिंगल कोर – 1303 | मल्टी कोर – 5012
3DMark स्कोर 12249
MediaTek Dimensity 9200 के साथ आने वाले स्मार्टफोन
Vivo X90 Pro
Vivo X90
Apple A15 Bionic
Apple A15 Bionic 6-कोर चिपसेट है, जिसे 14 सितंबर 2021 को रिलीज किया गया था। यह प्रोसेसर 5-नैनोमीटर प्रोसस टेक्नोलॉजी पर बना हुआ है। इस प्रोसेसर के 2 कोर को 3240 MHz और 4 कोर को 2020 MHz पर क्लॉक किया गया है। इस प्रोसेसर के बैंचमार्क स्कोर डिटेल्स नीचे दिए गए हैं।
AnTuTu 9 स्कोर – 800568
GeekBench 5 स्कोर सिंगल कोर – 1741 | मल्टी कोर – 4819
3DMark स्कोर 9471
Apple A15 Bionic के साथ आने वाले स्मार्टफोन
Apple iPhone 14
Apple iPhone 13
Apple iPhone 13 Pro Max
Apple iPhone 13 Pro
Apple iPhone 14 Plus
Apple iPhone 13 mini
Apple iPhone SE (2022)
MediaTek Dimensity 9000 Plus
MediaTek Dimensity 9000 Plus 8-कोर चिपसेट है, जिसे 4 जुलाई 2022 को रिलीज किया गया है। यह मोबाइल चिपसेट 4-नैनोमीटर प्रोसेस टेक्नोलॉजी पर बना हुआ है। इस प्रोसेसर का 1 कोर Cortex-X2 को 3200 MHz, 3 कोर Cortex-A710 को 2850 MHz, और 4 कोर Cortex-A510 को 1800 MHz पर क्लॉक किया गया है। इसकी बेंचमार्क डिटेल्स नीचे दिए गए हैं।
AnTuTu 9 स्कोर – 1150915
GeekBench 5 स्कोर सिंगल कोर – 1343 | मल्टी कोर – 4370
3DMark स्कोर – 9486
MediaTek Dimensity 9000 Plus के साथ आने वाले स्मार्टफोन
Asus ROG Phone 6D
Asus ROG Phone 6D Ultimate
Xiaomi 12 Pro (Dimensity)
Oppo Find N2 Flip
बैंचमार्क टेस्ट क्या होता है?
किसी भी सीपीयू या प्रोसेसर का बेंचमार्क टेस्ट से पता चलता है कि यह आपके पसंद की ऐप, गेम को चला सकता है या नहीं। सरल शब्दों में कहें तो बैंचमार्क टेस्ट सीपीयू के परफॉर्मेंस को मापने के लिए किया जाता है। सीपीयू बैंचमार्क के पॉपुलर टूल्स AnTuTu, GeekBench और 3DMark हैं।