मोटो एक्स4 प्राइस इन इंडिया
मोटो एक्स4, 3जीबी रैम 32जीबी मैमोरी- 20,999 रुपये
मोटो एक्स4, 4जीबी रैम 64जीबी मैमोरी- 22,999 रुपये
जब आप एक मोबाइल लेते हैं तो कोशिश यही होती है कि उसके फीचर्स से लेकर लुक तक प्रीमियम अहसास कराए। भले ही आपका बजट कम हो लेकिन फीचर्स के मामले में समझौता करना नहीं चाहते। लोगों की इसी उम्मीद को पूरी करने के लिए लेनोवो ब्रांड मोटोरोला ने हाल में मोटो एक्स4 मॉडल को पेश किया है। यह फोन स्टाइल, फिचर और क्वालिटी तीनों मामले में शानदार कहा जा सकता है। भारतीय बाजार में मोटो एक्स4 का प्राइस 20,999 रुपये है और आप इसे अमेज़न इंडिया से खरीद सकते हैं। 20,000 रुपये से लेकर 25,000 रुपये तक के प्राइस सेग्मेंट को आप देखते हैं तो इसमें आपको बेहद ही कम फोन मिलेंगे। ऐसे में मोटो के इस डिवाइस को लेकर काफी उम्मीदे हैं। आगे हमने फोन के बारे में विस्तार से जानकारी दी है।
डिजाइन
इसमें कोई शक नहीं कि मोटो एक्स4 को देखते ही आपको इस फोन से प्यार हो जाएगां फोन का बैक और फ्रंट पैनल ग्लास का बना है जो इसे बेहतरीन लुक देता है। हालांकि पिछले पैनल में उंगलियों के थोड़े निशान पड़ते हैं लेकिन उससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ता। छोटे आकार का यह फोन आसानी से हथेली में समा जाता है। फोन का डिजाइन नया कहा जा सकता है कि लेकिन कैमरे का प्लेसमेंट वैसा ही है जैसा कि हमने मोटो जी और सी सीरीज के फोन में पहले देखा है। मोटो के अन्य फोन की तरह यह भी धूल और पानी अवरोधक है।
डिसप्ले
मोटो एक्स4 में 5.2—इंच की फुल एचडी स्क्रीन दी गई है। फोन का स्क्रीन रेजल्यूशन 1,080ग1,920 पिक्सल है। फोन का डिसप्ले शानदार है और कड़ी धूप में भी आसानी से इसे देख सकते हैं। फोन का टच रिस्पॉन्स बहुत अच्छा है और काफी स्मूथ भी है। अच्छी बात यह कही जा सकती है कि फ्रंट और बैक दोनों में कोर्निंग गोरिल्ला 3 कोटेड है।
हार्डवेयर
इस फोन को 3जीबी रैम के साथ 32जीबी मैमोरी और 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की मैमोरी आॅप्शन में लॉन्च किया गया है। वहीं मैमोरी कार्ड भी सपोर्ट है और आप 256जीबी तक के कार्ड का उपयोग कर सकते हैं। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630 चिपसेट पर आधारित है और इसमें 2.2गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है।
सॉफ्टवेयर
मोटो एक्स4 एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.1 नुगट पर रन करता है। इसमें आपके स्टॉक एंडरॉयड अर्थात प्योर एंडरॉयड देखने को मिलेगा। यूजर इंटरफेस स्मूथ है और काफी अच्छा भी लगा। मोटो ने इस फोन के साथ खास सिक्योरिटी फीचर को भी पेश किया है जहां आप ऐप्स का अनलॉक करने के लिए फिंगरप्रिंट का सहारा ले सकते हैं।
कैमरा
फोटोग्राफी के लिए मोटो एक्स4 में 12-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। एक कैमरा साधारण है जबकि दूसरा वाइड एंगल है। आप इसमें पोट्रेट मोड और एचडीआर जैसे फीचर का उपयोग कर सकते हैं। वहीं सेल्फी के लिए इसमें 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। मोटो एक्स4 को कंपनी ने ब्लूटूथ 5.0 से लैस किया है और एक समय में आप 4 डिवाइस के साथ इसे कनेक्ट कर सकते हैं। विश्व में यह यह पहला फोन है जो इस तरह के फीचर से लैस है। वहीं फोन में स्टिरियो मोड है जहां यदि आपने दो स्पीकर से लैस किया है तो दोनों लेफ्ट राइट म्यूजिक कॉम्बिनेशन के साथ बजेंगे।
कनेक्टिविटी
मोटो एक्स4 में दोहरा सिम सपोर्ट है और आप 4जी वोएलटीई का मजा ले सकते हैं। हालांकि दूसरा स्लॉट हाईब्रीड है जहां आप सिम या मैमोरी कार्ड में से किसी एक का ही उपयोग कर सकते हैं।
बैटरी
पावर बैकअप के लिए कंपनी ने इसमें 3,000 एमएएच की बैटरी दी है।
मोटो एक्स4 के सारे स्पेसिफिकेशन
मॉडल | मोटो एक्स4 |
डिसप्ले | |
स्क्रीन साइज़ (इंच) | 5.2 इंच (13.21 सेंटीमीटर) |
रेजल्यूशन | फुल एचडी (1,440 x 2,960 पिक्सल) |
प्रोटेक्शन | कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3, आईपी68 |
स्क्रीन टाइप | आईपीएस एलसीडी |
टचस्क्रीन | हां |
हार्डवेयर | |
प्रोसेसर मॉडल | क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630 |
प्रोसेसर | 2.2गीगाहट्र्ज कोर्टेक्स-ए53 ऑक्टाकोर प्रोसेसर |
ग्राफिक्स प्रोसेसर | एड्रीनो 508 |
मैमोरी | |
रैम | 3जीबी/4जीबी |
इंटरनल मैमेरी | 32जीबी/64जीबी |
एक्सपेंडेबल मैमोरी | 256जीबी माइक्रोएसडी |
कैमरा | |
रियर कैमरा | डुअल कैमरा 12-मेगापिक्सल+8-मेगापिक्सल |
रियर फ्लैश | हां |
फ्रंट कैमरा | 16-मेगापिक्सल |
फ्रंट फ्लैश | हां |
वीडियो रिकॉर्डिंग | 2,160 @ 30 फ्रेम |
सॉफ्टवेयर | |
ऑपरेटिंग सिस्टम | एंडरॉयड वी7.1 (नुगट), 8.0 ओरियो अपग्रेडेबल |
यूआई | स्टॉक |
पावर बैकअप | |
बैटरी क्षमता | 3,000 एमएएच |
रीमूवेबल बैटरी | नहीं |
बैटरी टाइप | लिथियम आॅयन |
डाटा कनेक्टिविटी | |
सिम साइज | सिम1- नैनो, सिम 2- नैनो |
सिम 1 नेटवर्क सपोर्ट | |
4जी/वोएलटीई | हां/ हां |
3जी | हां |
2जी | हां |
सिम 2 नेटवर्क सपोर्ट | |
4जी/वोएलटीई | हां/ हां |
3जी | हां |
2जी | हां |
वाई-फाई | हां |
जीपीएस | हां |
ब्लूटूथ | हां |
एनएफसी | हां |
यूएसबी ओटीजी | हां |
सेंसर | |
फिंगरप्रिंट सेंसर | हां |
इंफ्रारेड | नहीं |
प्रॉक्सिमिटी सेंसर | हां |
एक्सेलेरोमीटर | हां |
एंबियंट लाइट सेंसर | हां |
जायरोस्कोप | हां |
म्यूजिक | |
म्यूजिक प्लेयर | हां |
हेडफोन | हां, 3.5एमएम आॅडियो जैक |
एफएम | हां |
डायमेंशन | 148.4 X 73.4 X 8एमएम |
वज़न | 163ग्राम |
कलर | सुपर ब्लैक, स्टेर्लिंग ब्ल्यू |