New State Mobile को मिलने जा रहा बड़ा अपडेट, जानें खास बातें

क्राफ्टन ने अपने फ्यूचरिस्टिक बैटल रोयाल गेम New State Mobile के लिए नया अपडेट रिलीज करने जा रही है।

बैटल रोयाल गेम में Krafton को यह जानता है कि फैन्स को क्या चाहिए। यहीं कारण है कि वह समय समय पर गेम को अपडेट कर नया कंटेंट जोड़ता रहता है। क्राफ्टन ने अपने फ्यूचरिस्टिक बैटल रोयाल गेम New State Mobile के लिए नया अपडेट रिलीज करने जा रही है। क्राफ्टन ने कुछ समय पहले ही न्यू स्टेट मोबाइल गेम के लिए नए मैप को टीज किया था। यह मैप गेम को नए अपडेट के साथ मिलना है।

क्राफ्टन ने इस मैप को लेकर एक कॉन्टेस्ट भी आयोजित किया है, जिसमें फैन्स को इस मैप का नाम सही बताने पर कुछ गिफ्ट देने का ऐलान किया है। यहां हम आपको New State Mobile के अपडेट के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

Pubg: New State Mobile : अपडेट

Round Deathmatch : पबजी न्यू स्टेट में राउंड डेथ मैच 4v4 राउंड बेस मोड पर आधारित है। एक बार प्लेयर एलिमिनेट हो जाएंगे तो वह फिर मैच में नहीं उतर पाएंगे जैसे पहले डेथमैच में होता था। हर राउंड में जिस टीम के प्लेयर अंत तक रहेंगे वह टीम मैच जीतेगी। टीम को सात सीरीज में अपनी बेस्ट परफॉर्मेंस देनी होगी।

Survivor Pass Vol. 4 : नए अपडेट के साथ, प्लेयर्स विभिन्न प्रकार के इन-गेम सर्वाइवर पास भी जीत सकते हैं। इन सर्वाइवर पास के साथ प्लेयर्स फेक्शन आधारित मिशन सीरीज को पूरा कर सकते हैं। ये मिशन डग बाइकवे पर आधारित है जो न्यू स्टोट मोबाइ के आर्म डीलिंग फैक्शन पर आधारित हैं।

New Weapons – MP5K and Crossbow : नए अपडेट में MP5K 9mm-बेस्ड SMG है जो कई तरह के अटैचमेंट के साथ आती है, जिससे रिकॉइल को मैनेज किया जा सकता है। वहीं Crossbow लॉन्ग रेंज साइलेंट गन है, जो Troi और Erangel 2052 मैप्स में फील्ड ड्रॉप पर उपलब्ध रहती है।

New Weapon Customizations : नए अपडेट के साथ M249 हथियार को कस्टमाइज किया जा सकता है तो इसमें न्यू शील्ड अटैचमेंट किया जा सकता है। यह दुश्मन की फायरिंग से होने वाले नुकसान से बचाता है। यह भी पढ़ें : Best Team Names For BGMI : BGMI पर बनाएं खुद की धांसू टीम, धाकड़ नाम के लिए देखें लिस्ट

Clan System Adjustments : नए अपडेट में रिकमेंडेड क्लैन अब क्लैन मास्टर नेशनलिटी मैच खेल पाएंगे। क्लैन मास्टर्स अब अपने क्लैन एंब्लेम को विभिन्न प्रकार के सिंबल, बैकग्राउंट और कलर्स सेट कर पाएंगे। इसके साथ ही इसमें कई सारे विकल्प भी जोड़े गए हैं।

LEAVE A REPLY