Nokia ने स्मार्टफोन मार्केट में धमाकेदार एंट्री करते हुए तीन अफोर्डेबल स्मार्टफोन सीरीज – Nokia C सीरीज, Nokia G सीरीज और Nokia X सीरीज को लॉन्च कर दिया। कंपनी ने कुल छह स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। आज 8 अप्रैल 2021 को नोकिया ने Nokia C10, Nokia C20, Nokia G10, Nokia G20, Nokia X10 और Nokia X20 को लॉन्च किया है। यहां हम आपको Nokia C10 और Nokia C20 स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स, फीचर और कीमत के बारे में बता रहे हैं।
Nokia C10 और Nokia C20 : डिजाइन और डिस्प्ले
Nokia C10 और Nokia C20 स्मार्टफोन के डिजाइन की बात करें तो दोनों फोन का बैक पैनल पॉलीकार्बोनेट का बना है। दोनों ही स्मार्टफोन का डिजाइन करीब-करीब एक जैसा है। दोनों फोन के बैक पैनल में सर्कूलर कैमरा मॉड्यूल जिसमें सिंगल कैमरा सेंसर के साथ LED फ्लैश दिया गया है। डिस्प्ले की बात करें तो Nokia के दोनों स्मार्टफोन में 6.517 इंच की HD+ डिस्प्ले दिया है। इसके साथ ही सेल्फी कैमरा के लिए वाटरड्रॉप नॉच दिया है। यह भी पढ़ें : Realme C20 और Realme C21 भारत में धमाकेदार एंट्री, कम कीमत में मिलेंगे तगड़े फीचर्स
Nokia C10 और Nokia C20 : परफॉर्मेंस
नोकिया के दोनों बजट स्मार्टफोन एंट्री लेवल चिपसेट के साथ पेश किए गए हैं। Nokia C10 स्मार्टफोन में क्वाड कोर Unisoc SC7331e चिपसेट के साथ पेश किया गया है। वहीं, Nokia C20 स्मार्टफोन को ऑक्टा कोर SC9863a चिपसेट के साथ पेश किया है। Nokia C10 को तीन वेरिएंट्स 1GB रैम + 16GB स्टोरेज, 1GB रैम + 32GB स्टोरेज और 2GB रैम + 16GB स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है। नोकिया के दूसरे स्मार्टफोन Nokia C20 को दो वेरिएंट्स 1GB रैम + 16GB स्टोरेज और 2GB रैम + 32GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है।
Nokia C10 और Nokia C20 : कैमरा
कैमरा स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो दोनों स्मार्टफोन में सिंगल कैमरा सेंसर के साथ लॉन्च किया गया है। Nokia C10 और Nokia C20 स्मार्टफोन दोनों के फ्रंट और बैक में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही दोनों स्मार्टफोन में नाइट सेल्फी के लिए फ्रंट में भी LED फ्लैश दिया गया है। यह भी पढ़ें : 5G की रेस में Nokia ने बढ़ाई रफ्तार, लॉन्च किए दो कम कीमत वाले पावरफुल स्मार्टफोन Nokia X20 और Nokia X10
Nokia C10 और Nokia C20 : बैटरी और अन्य
Nokia C10 और Nokia C20 दोनों ही स्मार्टफोन में 3000mAh की बैटरी दी गई है। दोनों फोन में रिमूवेबल बैटरी मिलती है। नोकिया इन दोनों स्मार्टफोन के साथ 5W का चार्जर दिया जाएगा। दोनों फोन में 3.5mm ऑडियो जैक दिया गया है। कनेक्टिविटी की बात करें तो दोनों फोन में डुअल सिम, ब्लूटूथ, वाईफाई का सपोर्ट मिलता है।
Nokia C10 और Nokia C20 : कीमत
Nokia C10 और Nokia C20 की कीमत की बात करें तो ये अफोर्डेबल कीमत में पेश किए गए हैं। Nokia C10 स्मार्टफोन को तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया है। इस फोन को 75 यूरो (करीब 6,600 रुपये) की कीमत में पेश किया गया है। इसके साथ ही Nokia C20 स्मार्टफोन को 89 यूरो (करीब 7,800 रुपये) की कीमत में पेश किया गया है।