OnePlus 9RT स्मार्टफोन और OnePlus Buds Z2 ट्रू वायरलेस ईयरबड्स के इंडिया लॉन्च को कंपनी ने कंफर्म कर दिया है। वनप्लस ने पिछले साल अक्टूबर में OnePlus 9RT और Buds Z2 को चीन में लॉन्च किया था। पिछले काफी समय से अटकलें लगाई जा रहे थे वनप्लस का यह स्मार्टफोन और ईयरबड्स भारत में लॉन्च किए जा सकते हैं। वनप्लस के इन दोनों डिवाइस को कंपनी की वेबसाइट पर भी स्पॉट किया जा चुका है।
वनप्लस इंडिया ने इनके लॉन्च को लेकर चुप्पी को तोड़ते हुए अपने ट्विटर अकाउंट इनके लॉन्च को टीज किया है। कंपनी के पहले टीचर में मोर्स कोड (Morse code) हैं, जिन्हें डिकोड करने पर पता चलता है कि कंपनी जल्द ही भारत में OnePlus 9RT स्मार्टफ़ोन को लॉन्च करने वाली है।
Get ready to decode greatness. Coming soon!#NeverSettle pic.twitter.com/kEtiDfAt3e
— OnePlus India (@OnePlus_IN) January 2, 2022
वनप्लस के दूसरे टीज़र वीडियो से पता चलता है कि कंपनी भारत में जल्द ही OnePlus Buds Z2 को लॉन्च करने वाली है। वनप्लस के ये लेटेस्ट ईयरबड्स फिलहाल चीन, अमेरिका और यूरोप के कुछ देशों में लॉन्च किया गया है।
Get ready to play with silence. Coming soon! #NeverSettle pic.twitter.com/matgaQJQGs
— OnePlus India (@OnePlus_IN) January 2, 2022
OnePlus 9RT स्पेसिफिकेशन्स
OnePlus 9RT स्मार्टफोन में 6.62-इंच का Full HD+ Fluid AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजलूशन 1080 x 2400 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसके साछ ही डिस्प्ले में Corning Gorilla Glass प्रोटेक्शन और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। वनप्लस के इस फोन में Qualcomm Snapdragon 888 चिपसेट दिया गया है। इसके साथ ही ग्राफिक्स के लिए फोन में Adreno 660 GPU दिया गया है।
वनप्लस का यह फोन चीन में Android 12 के साथ पेश किया गया है। लेकिन Google Play Supported डिवाइस की लिस्ट में यह फोन Android 11 के साथ लिस्ट किया गया है। ऐसे में फिलहाल यह साफ नहीं है कि भारत में यह फोन Android 11 या Android 12 पर रन करेगा। वनप्लस का यह स्मार्टफोन 4,500mAh बैटरी और 65W Warp Charge सपोर्ट के साथ पेश किया गया है। OnePlus 9RT स्मार्टफोन में ट्रिपल रियल कैमरा सेटअप के साथ पेश किया गया है। फोन का प्राइमरी कैमरा 50MP Sony IMX766 सेंसर है, जिसके साथ 16MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2MP का मैक्रो लेंस है। इसके साथ ही फोन के फ्रंट में 16MP Sony IMX471 सेंसर दिया गया है। यह भी पढ़ें : Xiaomi 12 सीरीज के स्मार्टफोन्स की ग्लोबल मार्केट में मार्च तक होगी एंट्री, जानें भारत में कब होंगे लॉन्च
OnePlus Buds Z2 स्पेसिफिकेशन्स
OnePlus Buds Z2 वायरलेस TWS इयरबड्स की बात करें तो इसे ANC (एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन) के साथ पेश किया गया है जो 40db तक के शोर को न्यूटल कर सकता है। इसके साथ ही इसमें ट्रांसपेंसी मोड भी दिया गया है। इस ट्रू वायलेस इयरबड्स में 11mm का बेस-ट्यून डायनेमिक ड्राइवर दिया गया है। इस इयरबड्स में 520mAh की बैटरी और USB Type-C पोर्ट दिया गया है। इसके साथ ही हर इयरबड्स में 40mAh की बैटरी है। यह सिंगल चार्ज में 5 घंटे का बैकअप ऑफ़र करता है। यह भी पढ़ें : ये है Samsung की ताकत, 10 साल पुराने Galaxy S III 3G स्मार्टफोन पर चलने लगा नए जमाने का Android 12