OnePlus Nord CE 2 5G स्मार्टफोन भारत में 17 फरवरी को लॉन्च होना है। वनप्लस के अपकमिंग स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स और कीमत पहले ही ऑनलाइन लीक हो चुकी हैं। लॉन्च से ठीक पहले Amazon India पर इस स्मार्टफोन का लैंडिंग पेज लाइव हो गया है। लैंडिंग पेज से कंफर्म होता है कि OnePlus Nord CE 2 स्मार्टफोन को 65W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ पेश किया जा सकता है। OnePlus अपने अपकमिंग स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स अमेजन लिस्टिंग के जरिए टीज कर रही है। इस लैंडिंग पेज क्विज खेलकर यूजर्स फ्री गैजेट जीत सकते हैं।
OnePlus Nord CE 2 क्विज
Amazon के लैंडिंग पेज में OnePlus Nord CE 2 स्मार्टफोन के लिए क्विज भी दिया गया है। इन क्विज का आन्सर देकर यूजर्स को फ्री गैजेट्स मिलेंगे। ये क्विश्चन इस प्रकार हैं –
OnePlus Nord 2 CE भारत में कब लॉन्च होगा?
17 फरवरी 2022
OnePlus Nord CE 2 5G में ____ SuperVOOC फास्ट चार्जिंग
65W
OnePlus Nord का पहला स्मार्टफ़ोन जिसमें हेडफ़ोन जैक दिया गया है ______
OnePlus Nord CE 5G
दिलचस्प है कि अमेजन के लैंडिंग पेज में गिफ़्ट के बारे में कुछ भी डीटेल नहीं है।
OnePlus Nord CE 2 5G स्पेसिफिकेशन्स
OnePlus Nord CE 2 5G स्मार्टफोन के बारे में कंफर्म हो गया है कि यह फोन 65W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया जा सकता है। लीक रिपोर्ट्स की माने तो वनप्लस के अपकमिंग स्मार्टफोन में 6.43-inch Full HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz होगा। इसके साथ ही यह डिस्प्ले HRD10+ सपोर्ट करेगा। वनप्लस के इस स्मार्टफोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जा सकता है। फोन की डिस्प्ले में Corning Gorilla Glass 5 प्रोटेक्शन दी जा सकती है।
OnePlus Nord CE 2 स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 900 5G प्रोसेसर और Mali G68 GPU दिया जा सकता है। वनप्लस के इस फोन में 8GB RAM और 128GB स्टोरेज का ऑप्शन दिया जा सकता है। इस फोन में माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट दिया जाएगा। वनप्लस के इस फोन में 4,500mAh की बैटरी और 3.5mm ऑडियो जैक दिया जाएगा। वनप्लस का यह फोन Android 11 पर रन करेगा।
OnePlus Nord CE 2 स्मार्टफोन में ट्रिपल रियल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। फोन का प्राइमरी कैमरा 64MP, 8MP अल्ट्रावाइड लेंस और 2MP सेंसर दिया जा सकता है। वनप्लस के इस स्मार्टफोन में 16MP का सेल्फ़ी कैमरा दिया जा सकता है। Nord CE 2 स्मार्टफोन में दो कलर ऑप्शन – ग्रे मिरर और बाहाम ब्लू में पेश किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Mahindra ने बताया कब लॉन्च होगी XUV300 इलेक्ट्रिक SUV, लंबे समय से हो रहा इंतजार
OnePlus Nord CE 2 5G की कीमत (लीक)
ONEPLUS NORD CE 2 | कीमत (लीक) |
6GB+128GB | 23,999 रुपये |
8GB+128GB | 24,999 रुपये |
OnePlus Nord CE 2 5G स्मार्टफोन के बारे में कई लीक रिपोर्ट्स सामने आ चुकी हैं। वनप्लस का यह फोन 6GB RAM + 128GB स्टोरेज और 8GB + 128GB स्टोरेज ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। इन फ़ोन की क़ीमत क्रमश: 23,999 रुपये और 24,999 रुपये हो सकती है। यह भी पढ़ें : Realme GT 2, Realme C31 और C35 स्मार्टफोन के भारत में इस दिन होंगे लॉन्च, कलर वेरिएंट्स भी हुए लीक