ओपो एफ3 प्लस प्राइस इन इंडिया
ओपो एफ3 प्लस, 4जीबी रैम 64जीबी मैमोरी- 18,990 रुपये
ओपो एफ3 प्लस, 6जीबी रैम 64जीबी मैमोरी- 22,990 रुपये
यदि आपसे पूछा जाए कि बेस्ट सेल्फी फोन तो शायद आपके ज़हन में सबसे पहले ओपो का ही नाम आएगा। कंपनी ने पिछले साल एफ3 सीरीज में कई मॉडल लॉन्च किए थे और सभी काफी लोकप्रिय रहे। परंतु इनमें सबसे ज्यादा चर्चा ओपो एफ3 की रही। हाल में कंपनी द्वारा इसका एक 6जीबी रैम वाला संस्करण पेश किया गया है। यह फोन आॅनाइन स्टोर के अलावा आॅफलाइन स्टोर पर भी उपलब्ध है। भारतीय बाजार में ओपो एफ3 प्लस का प्राइस 18,990 रुपये से शुरू है। आगे हमने इस फोन के बारे में विस्तार से जानकारी दी है।
डिजाइन
सबसे पहले तो एफ3 प्लस का डिजाईन आपको आर्कषित करेगा। स्लिम मेटालिक डिजाईन और छह अल्ट्रा-फाईन एंटिना लाईन्स के साथ एफ3 प्लस सहज ही आपकी आंखें थाम लेगा। बैक पैनल पर हल्के ऐज कर्व्ड फोन को हाथ में पकड़ने पर बेहतरीन ग्रिप प्रदान करते हैं।
डिसप्ले
इस फोन में 6-इंच की फुलएचडी स्क्रीन दी गई है। बड़ी स्क्रीन वाला यह फोन आपको शानदार मल्टीमीडिया का अनुभव कराने में सक्षम है। फोन का स्क्रीन रेजल्यूशन 1080 x 1920 पिक्सल है। वहीं अच्छी बात यह कही जा सकती है कि फोन की स्क्रीन गोरिल्ला ग्लास 5 कोटेड है।
कैमरा
इस फोन में फ्रंट में 16-मेगापिक्सल और 8-मेगापिक्सल का डुअल कैमरा सेटअप है। एफ3 प्लस के ब्यूटी मोड्स आपको बेस्ट एक्सपीरियंस देंगे। कैमरे का वाईड फिल्ड आॅफ व्यू आपकी फैमिली और दोस्तों के ग्रुप को एक ही फोटो में लाकर लम्हों को खास बनाऐगा। वहीं फोन में 16-मेगापिक्सल का रियर बैक कैमरा आउटडोर की ब्राइट लाईट में भी अच्छी फोटो लेने में सक्षम है।
हार्डवेयर
यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 653 चिपसेट पर कार्य करता है। फोन में 2.0गीगाहट्र्ज् का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया है। इसके साथ ही फोन में आपको 4जीबी रैम मिलेगा। वहीं नया संसरण 6जीबी रैम मैमोरी के साथ उपलब्ध है।
सॉफ्टवेयर
ओपो एफ3 प्लस को फनटच ओएस 3.0 पर पेश किया गय है जो एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.1 नुगट आधारित है।
कनेक्टिविटी
दोहरा सिम आधारित इस फोन में आपको 4जी वोएलटीई सपोर्ट मिलेगा। इसके साथ ही वाईफाई और ब्लूटूथ भी है। फोन के फ्रंट पैनल पर बना फिंगरप्रिंट सेंसर है।
बैटरी
कंपनी की ओर से इसमें 4,000एमएएच की पावरफुल बैटरी दी गई है। यह वीओओसी फ्लैस चार्ज तकनीक से लैस हो जो न सिर्फ बैटरी को तेजी से चार्ज करती है बल्कि फोन की बैकग्राउंड ऐप्स को भी पावर कनज्यूम करने से रोकती हैं।
ओपो एफ3 प्लस के सारे स्पेसिफिकेशन
मॉडल | ओपो एफ3 प्लस |
डिसप्ले | |
स्क्रीन साइज़ (इंच) | 6 इंच (15.24 सेंटीमीटर) |
रेजल्यूशन | फुल एचडी (1,080 x 1,920 पिक्सल) |
प्रोटेक्शन | कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 |
स्क्रीन टाइप | आईपीएस एलसीडी |
टचस्क्रीन | हां |
हार्डवेयर | |
प्रोसेसर मॉडल | क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 653 |
प्रोसेसर | आॅक्टाकोर (1.95गीगाहट्र्ज + 1.4गीगाहट्र्ज ) कोर्टेक्स-ए72 प्रोसेसर |
ग्राफिक्स प्रोसेसर | एड्रीनो 510 |
मैमोरी | |
रैम | 4जीबी/6जीबी |
इंटरनल मैमेरी | 64जीबी |
एक्सपेंडेबल मैमोरी | 256जीबी माइक्रोएसडी |
कैमरा | |
रियर कैमरा | 16-मेगापिक्सल |
रियर फ्लैश | हां |
फ्रंट कैमरा | डुअल कैमरा 16-मेगापिक्सल+8-मेगापिक्सल |
फ्रंट फ्लैश | नहीं |
वीडियो रिकॉर्डिंग | 2,160 @ 30 फ्रेम |
सॉफ्टवेयर | |
ऑपरेटिंग सिस्टम | एंडरॉयड वी6.0(मार्शमेलो), |
यूआई | फनटच ओएस 3.0 |
पावर बैकअप | |
बैटरी क्षमता | 4,000 एमएएच |
रीमूवेबल बैटरी | नहीं |
बैटरी टाइप | लिथियम आॅयन |
डाटा कनेक्टिविटी | |
सिम साइज | सिम1- नैनो, सिम 2- नैनो (हाईब्रीड) |
सिम 1 नेटवर्क सपोर्ट | |
4जी/वोएलटीई | हां/ हां |
3जी | हां |
2जी | हां |
सिम 2 नेटवर्क सपोर्ट | |
4जी/वोएलटीई | हां/ हां |
3जी | हां |
2जी | हां |
वाई-फाई | हां |
जीपीएस | हां |
ब्लूटूथ | हां |
एनएफसी | नहीं |
यूएसबी ओटीजी | हां |
सेंसर | |
फिंगरप्रिंट सेंसर | हां |
इंफ्रारेड | नहीं |
प्रॉक्सिमिटी सेंसर | हां |
एक्सेलेरोमीटर | हां |
एंबियंट लाइट सेंसर | हां |
जायरोस्कोप | हां |
म्यूजिक | |
म्यूजिक प्लेयर | हां |
हेडफोन | हां, 3.5एमएम आॅडियो जैक |
एफएम | हां |
डायमेंशन | 163.6 X80.8 X 7.4एमएम |
वज़न | 185ग्राम |
कलर | पिंक, गोल्ड |