ओप्पो ने पिछले महीने चीन में OPPO Reno 7 series का OPPO Reno 7 Pro स्मार्टफोन लॉन्च किया था। Reno 7 Pro कंपनी के इस सीरीज का सबसे प्रीमिमय और हाई एंड वेरिएंटस है। OPPO Reno 7 Pro ग्लोबल वेरिएंट को Google Play Console की लिस्टिंग में स्पॉट किया गया है। टिपस्टर मुकुल शर्मा ने ओप्पो के इस स्मार्टफोन की गूगल लिस्टिंग में सबसे पहले रिपोर्ट किया है। OPPO Reno 7 Pro स्मार्टफोन भारत में मई में लॉन्च हुए OPPO Reno 6 Pro का सक्सेसर स्मार्टफोन हैं। यहां हम आपको ओप्पो के अपकमिंग बजट स्मार्टफोन के बारे में डिटेल में बता रहे हैं।
OPPO Reno 7 Pro स्पेसिफिकेशन्स
OPPO Reno7 Pro visits Google Play Console. Global launch coming up soon.#OPPO #OPPOReno7Pro pic.twitter.com/Hg4xhjxhMu
— Mukul Sharma (@stufflistings) December 22, 2021
Google Play Console की लिस्टिंग के मुताबिक, OPPO Reno 7 Pro स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 1200 चिपसेट के साथ लॉन्च किया जाएगा। ओप्पो ने यही चिपसेट OPPO Reno 6 Pro स्मार्टफ़ोन में भी दिया था। गूगल कंसोल में यह फ़ोन Andorid 11 पर लिस्ट है। संभव है कि लॉन्च के दौरान यह स्मार्टफ़ोन Android 12 पर आधारित Color OS 12 पर रन करेगा। ओप्पो के इस फ़ोन का ग्लोबल वेरिएंट 12GB रैम के ऑप्शन में लिस्ट किया गया है।
OPPO Reno 7 Pro स्मार्टफ़ोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। फोन का प्राइमरी कैमरा सेंसर 50MP Sony IMX766 है। इसके साथ ही फोन में 8MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और 2MP का मैक्रो कैमरा सेंसर दिया जाएगा। इसके साथ ही OPPO Reno 7 Pro में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP Sony IMX709 कैमरा दिया जाएगा। यह भी पढ़ें : Redmi Note 11 4G के भारत में लॉन्च का रास्ता हुआ साफ़, जानें क्या होंगी इस बजट स्मार्टफ़ोन की खूबियां
कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में 5G, 4G VoLTE, Wi-Fi 6, Bluetooth v5.2, GPS/ A-GPS, NFC, और USB Type-C दिया जाएगा। इसके साथ ही फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा। ओप्पो के इस फोन में 4500mAh की बैटरी और SuperVOOC 2.0 65W चार्ज सपोर्ट दिया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Vivo ने नए साल से पहले दिया खास तोहफा, 64MP कैमरा वाला ये शानदार स्मार्टफोन हुआ सस्ता