Redmi 10 स्मार्टफोन को NBTC सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर मॉडल नंबर 21061119AG के साथ स्पॉट किया गया है। सर्टिफिकेशन साइट इस बात की पुष्टि करती है और यह बताती है कि फोन जल्द ही थाईलैंड में आधिकारिक तौर पर लॉन्च हो जाएगा। Redmi 10 के एक किफायती स्मार्टफोन के रूप में आने की उम्मीद है जो Redmi Note 10 की कीमत से कम कीमत में आएगा। इसके अलावा कुछ दिनों पहले Redmi 10 के स्पेसिफिकेशन और रेंडरर्स को ई-कॉमर्स वेबसाइटों पर देखा गया था, जिससे हमें डिवाइस के बारे में अच्छी जानकारी मिली थी। थाईलैंड में लॉन्च होने के अलावा, Redmi 10 के इंडिया लॉन्च की भी संभावना है।
Redmi 10
NBTC सर्टफिकेशन साइट पर अपकमिंग Redmi फोन के किसी भी फीचर्स की जानकारी नहीं दी गई है। यह केवल मॉडल नंबर और उपनाम की पुष्टि करता है और हमें बताता है कि यह जल्द ही थाईलैंड में लॉन्च होगा। Redmi 10 के फीचर्स और डिज़ाइन के लिए, हमें कुछ दिन पीछे जाना होगा जब फोन को कथित तौर पर ई-कॉमर्स वेबसाइटों पर इसके आधिकारिक लॉन्च से पहले लिस्ट किया गया था। इसे भी पढ़ें: 12GB RAM के साथ Xiaomi Mi MIX 4 लॉन्च, अनूठा है इसका डिजाईन, स्क्रीन के नीचे छिपा है सेल्फी कैमरा
Redmi 10 finishes the approval process on NBTC.#Xiaomi #Redmi #Redmi10 pic.twitter.com/pjWq6UhL0J
— Mukul Sharma (@stufflistings) August 13, 2021
Redmi 10 की स्पेसिफिकेशन
Redmi 10 की कुछ दिनों पहले देखी गई लिस्टिंग के अनुसार स्मार्टफोन में 90Hz रिफ्रेश रेट और गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन के साथ 6.5-इंच FHD+ डिसप्ले होगा। लिस्टिंग के मुताबिक Redmi 10 में नया MediaTek Helio G88 चिपसेट से लैस होगा। इसके अलावा फोन को 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया जाएगा।
अपकमिंग Redmi फोन Android 11-आधारित MIUI 12 के साथ आएगा। कैमरा की बात करें तो Redmi 10 एक क्वाड-कैमरा सिस्टम के साथ आएगा जिसमें एक 50MP प्राथमिक सेंसर, एक 8MP कैमरा और 2MP सेंसर की एक जोड़ी शामिल है। आगे की तरफ, Redmi 10 में 8MP का कैमरा होगा। Redmi 10 में 5,000mAh की बैटरी है और यह 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। हम यह सत्यापित नहीं कर सकते कि ये Redmi 10 फीचर्स सही हैं या गलत। इसे भी पढ़ें: अपने तो अपने होते हैं… 10वीं सालगिरह पर Xiaomi ने चीनी यूजर्स को दिए फ्री गिफ्ट, इंडियन्स को कुछ नहीं
शाओमी रेडमी 10 स्मार्टफोन कब तक टेक मार्केट में कदम रखेगा इस बारे में अभी कुछ भी पुख्ता नहीं कहा जा सकता है लेकिन उम्मीद कर सकते हैं कि अगस्त महीने में कंपनी इस डिवाइस से पर्दा उठा देगी। हालांकि, अभी तक कंपनी ने कोई भी ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है।