शाओमी का जल्द भी भारत में Redmi के दो स्मार्टफ़ोन लॉन्च करेगी। ये स्मार्टफ़ोन ग्लोबल मार्केट में पहले ही लॉन्च हो चुके हैं। कंपनी भारत में जल्द ही मिड रेंज फोन Redmi 10A और Redmi 10C को भारत में लॉन्च कर सकता है। ये स्मार्टफोन 2020 में लॉन्च हुए Redmi 9A और Redmi 9C को रिप्लेस करेंगे। Xiaomiui की रिपोर्ट के मुताबिक, अपकमिंग Redmi 10 सीरीज के फोन भारत में 12,000 रुपये से कम की कीमत में पेश किए जा सकते हैं। रेडमी के ये स्मार्टफोन MediaTek प्रोसेसर के साथ पेश किये जा सकते हैं।
Redmi 10A और Redmi 10C
Redmi 10A और Redmi 10C स्मार्टफोन Redmi 9A और 9C के सक्सेसर होंगे। Redmi ने 2020 में Redmi 9A स्मार्टफोन को लॉन्च किया था, लेकिन 9C स्मार्टफोन को कंपनी ने भारत में लॉन्च नहीं किया था। Redmi 10 सीरीज के दोनों स्मार्टफोन MediaTek प्रोसेसर के साथ पेश किया जाएगा। रेडमी के ये स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। रेडमी के स्मार्टफोन में 50MP प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा वाइड यूनिट और 2MP मैक्रो सेंसर दिया गया है। हालांकि ये स्पेसिफिकेशन्स फ़िलहाल कंफर्म नहीं है।
Redmi 10A स्मार्टफोन चीनस भारत और ग्लोबल मार्केट में कोड नेम ‘थंडर’ और ‘light’ के साथ लॉन्च होने हैं। दूसरी ओर Redmi 10C स्मार्टफोन को भारत में इंडियन मार्केट में ‘fog’, ‘rain’, और ‘wind’ के नाम से पेश किया जा सकता है। रिपोर्ट्स की माने तो Redmi 10A और 10C स्मार्टफोन में काफी कम अंतर हो सकता है। यह भी पढ़ें : Infinix Zero 5G स्मार्टफोन मीडियाटेक Dimensity 900 चिपसेट के साथ होगा लॉन्च, सामने आई तस्वीरें
कीमत की बात करें तो Redmi 10A और 10C स्मार्टफोन को 200 डॉलर से कम कीमत में पेश किया जा सकता है। भारत में इनके कीमत की बात करें तो यह 12,000 रुपये से कम की कीमत में पेश किया जा सकता है। रेडमी के अपकमिंग स्मार्टफोन 50MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ पेश किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Google Pixel Notepad फोल्डेबल स्मार्टफोन की कीमत हुई लीक, जानें क्या होंगी खूबियां
लेटेस्ट वीडियो : OnePlus 9RT की पहली झलक