Redmi K30 Pro की लॉन्चिंग को लेकर काफी समय से खबर सामने आ रही थी कि कंपनी इस महीने के आखिर में इसे चीन में लॉन्च करेगी। वहीं, अब कंपनी ने ऑफिशियल तौर पर जानकारी दे दी है कि डिवाइस 24 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। चाइनीज माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट वीबो पर इस बात की जानकारी सामने आई है। Xiaomi रेडमी के30 प्रो को कई फ्लैगशिप फीचर्स के साथ पेश किए जाने की उम्मीद की जा रही है।
वहीं, दूसरी ओर कहा जा रहा है कि इंडिया में इस डिवाइस को Poco F2 के नाम से पेश किया जाएगा। हाल ही में पोको इंडिया ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर एक ट्वीट किया है जिसमें POCO F2 का नाम लिखा हुआ है। हालांकि यह पोस्ट किसी फोन के आने की जानकारी नहीं बल्कि कोरोन वायरस से बचने के उपायों की चेतावनी थी। लेकिन, इस टीजर से साफ है कि इंडिया में पोको एफ2 को कंपनी जल्द ही लेकर आएगी। इसे भी पढ़ें: क्या POCO F2 जल्द होने वाला है लॉन्च ? पोको इंडिया ने किया ट्वीट
इसके अलावा हाल ही में Redmi K30 Pro की कीमत को लेकर एक जानकारी सामने आई थी। इस जानकारी के अनुसार रेडमी के30 प्रो की कीमत CNY 3,000 (करीब 31,900 रुपए) से ज़्यादा होगी। Redmi के जनरल मैनेजर लू विबिंग ने इशारों में रेडमी के30 प्रो की कीमत CNY 3,000-CNY 3,500 के बीच होने की जानकारी दी थी। वहीं, 24 मार्च को रेडमी के30 प्रो के के अलावा कंपनी ओर भी प्रोडक्ट पेश कर सकती है।
पिछले माह लू विबिंग ने एक पोस्ट के ज़रिए बताया था कि रेडमी के30 प्रो स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर से लैस होगा, जिसमें 5जी सपोर्ट भी मिलेगा। वहीं, इसी पोस्ट में यह भी दावा किया गया था कि इस फोन की कैमरा परफोर्मेंस, बैटरी लाइफ और स्मार्टफोन काफी बेहतर होगा। इसे भी पढ़ें: 23 मार्च को लॉन्च होगा Xiaomi का नया फोन Redmi Note 9S
साथ ही अधिकारिक टीज़र से फोन के फ्रंट पैनल की झलक मिल चुकी है। इसमें कोई कटआउट नहीं है। माना जा रहा है कि इस फोन में पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। इससे पहले कंपनी अपनी रेडमी के20 सीरीज में भी पॉप-अप सेल्फी कैमरा दे चुकी है।