Xiaomi पहले Snapdragon 8 Gen चिपसेट के साथ लॉन्च करेगी Redmi K50 सीरीज का स्मार्टफोन

Xiaomi इन दिनों Redmi K50 सीरीज को जल्द ही चीन में लॉन्च कर सकता है। यह स्मार्टफोन फरवरी महीने में लॉन्च किया जा सकता है। लेटेस्ट रिपोर्ट्स की माने तो शाओमी सबसे पहले Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर के साथ Redmi K50 सीरीज का स्मार्टफोन लॉन्च करेगा। इसके बाद कंपनी मीडियाटेक के Dimensity 9000 प्रोसेसर वाला मॉडल लॉन्च करेगा। यह नई जानकारी चीनी नए साल के मौक़े पर सामने आई है। इस मौक़े पर कई चाइनीज़ कंपनियों ने नए स्मार्टफ़ोन के लॉन्च की तैयारी की है। शाओमी भी नए साल के मौक़े पर Redmi K50 सीरीज का स्मार्टफोन लॉन्च करेगा। Redmi K50 सीरीज के चार स्मार्टफोन लॉन्च किए जाएंगे, जो AMOLED डिस्प्ले पैनल, नए प्रोसेसर, मल्टी कैमरा सेटअप और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किए जा सकते हैं।

Redmi K50 फोन Snapdragon 8 Gen के साथ पहले होगा लॉन्च

Xiaomi के सीईओ Lu Weibing के मुताबिक, कंपनी क्वालकॉम के Snapdragon 8 Gen 1 चिपसेट के साथ Redmi K50 स्मार्टफोन को लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है। कंपनी इसके बाद बाद में मीडियाटेक के Dimensity 9000 चिपसेट के साथ बाद में Redmi K50 स्मार्टफोन को लॉन्च करेगा।

दोनों फोन्स को अलग अलग लॉन्च करने के पीछे क्या वजह फिलहाल यह सामने नहीं आया है। Redmi K50 सीरीज के कई स्मार्टफोन लॉन्च होने हैं, जिनमें Snapdragon 8 Gen 1, Dimensity 9000, Dimensity 8000, Dimensity 7000 और Snapdragon 870 चिपसेट के साथ पेश किए जाएंगे।

Redmi K50 सीरीज़ की स्पेसिफिकेशन्स

Redmi K50 सीरीज के तहत शाओमी – Redmi K50, K50 Pro, K50 Pro+ और K50 Gaming Edition स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है। यह माना जा रहा है कि Redmi K50 Pro+ स्मार्टफोन को Snapdragon 8 Gen 1 SoC और Redmi K50 Pro स्मार्टफोन को Dimensity 9000 SoC या फिर Snapdragon 870 SoC के साथ पेश किया जा सकता है।

रिपोर्ट्स की माने तो Redmi K50 Gaming Edition स्मार्टफोन को Dimensity 9000 SoC के साथ लॉन्च किया जा सकता है। वहीं स्टेंडर्ड Redmi K50 स्मार्टफोन को Dimensity 8000 या Dimensity 7000 चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : 5G in India : देश 5G नेटवर्क के लिए 2022 में होगी स्पेक्ट्रम की नीलामी, 2023 में शुरू होंगी सेवाएं

Redmi K50 सीरीज के स्मार्टफोन के बारे में बताया जा रहा है कि ये Android 12 पर आधारित MIUI 13 के साथ पेश किया जा सकता है। इस सीरीज के लोवर मॉडल 50W/67W फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया जा सकता है। वहीं एक्सपेंसिव मॉडल के बारे में बताया जा रहा है कि ये 120W फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही ये स्मार्टफोन 108MP प्राइमरी कैमरा सेंसर के साथ पेश किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Budget 2022 Digital Rupee : भारत का होगा अपना डिजिटल रुपया, RBI का है बड़ा प्लान

लेटेस्ट वीडियो : OnePlus 9RT की पहली झलक

LEAVE A REPLY