Redmi Note 12 Pro 4G का लॉन्च आया और करीब, कम कीमत में होगी धांसू एंट्री

Highlights
  • Redmi Note 12 Pro 4G फोन को NBTC सर्टिफिकेशन मिला है।
  • यह मोबाइल Redmi Note 11 Pro 2023 नाम के साथ भी लॉन्च हो सकता है।
  • इस रेडमी स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 732G चिपसेट दिया जा सकता है।

Redmi Note 12 Pro 4G फोन कुछ समय पहले ही IMEI database पर देखा गया था। वहीं अब यह स्मार्टफोन NBTC सर्टिफिकेशन साइट पर भी लिस्ट हो गया है। इन सर्टिफिकेशन्स में सामने आने के बाद माना जा रहा है कि नया रेडमी मोबाइल बेहद जल्द मार्केट में एंट्री ले लेगा। रेडमी नोट 12 प्रो कम कीमत वाला लो बजट स्मार्टफोन हो सकता है जिसे Qualcomm Snapdragon 732G चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। आगे फोन की सर्टिफिकेशन डिटेल्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी पढ़ सकते हैं।

Redmi Note 11 Pro 2023 भी होगा इसका नाम

रेडमी नोट 12 प्रो 4जी फोन को एनबीटीसी पर 2209116AG मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। गौरतलब है कि यह थाईलैंड की सर्टिफिकेशन साइट है जहां मोबाइल फोन को लॉन्च से पहले सर्टिफाइड किया जाता है। Redmi Note 12 Pro 4G की लिस्टिंग ने साफ कर दिया है कि यह डिवाईस जल्द ही ग्लोबल मार्केट में दस्तक दे सकता है। हालांकि जो यहां गौर करने वाली बात है यह कि इस लिस्टिंग में फोन का नाम Redmi Note 11 Pro 2023 दिया गया है। इसे आप इमेज में भी देख सकते हैं। ऐसे में यह उम्मीद की जा रही है कि फोन कई मार्केट में कंपनी इसे Redmi Note 11 Pro 2023 नाम से भी पेश कर सकती है।

Redmi Note 12 Pro 4G की अनुमानित स्पेसिफिकेशन्स

रेडमी नोट 12 प्रो 4जी को लेकर बताया जा रहा है कि यह स्मार्टफोन 6.67 इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन की स्क्रीन एमोलेड पैनल वाली हो सकती है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करेगी। लीक्स की मानें तो यह मोबाइल फोन क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 732जी चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। यह भी पढ़ें: 10 हजार के बजट में लॉन्च हुआ सस्ता 5जी फोन, साथ मिलता है 50MP Camera और 5,000mAh Battery

Redmi Note 12 Pro 4G कुछ मार्केट्स में Redmi Note 11 Pro 2023 नाम के साथ भी लॉन्च हो सकता है। सामने आए लीक्स के अनुसार इस स्मार्टफोन में 8जीबी रैम मैमोरी देखने को मिल सकती है जिसके साथ 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी। इस फोन में वचुर्अल एक्सपेंडेबल रैम टेक्नोलॉजी भी दिए जाने की बात कही जा रही है। नोट 12 प्रो 4जी एंड्रॉयड 13 आधारित मीयूआई 13 पर लॉन्च हो सकता है।

Redmi Note 12 Pro 4G phone launch soon listed on NBTC might come as Redmi Note 11 Pro 2023

फोटोग्राफी के लिए Redmi Note 11 Pro 2023 यानी Redmi Note 12 Pro 4G में ट्रिपल रियर कैमरा दिए जाने की बात लीक में सामने आई है जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर शामिल हो सकता है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया जा सकता है। पावर बैकअप के लिए रेडमी नोट 12 प्रो 4जी में 33वॉट फास्ट चार्जिंग वाली 5,020एमएएच बैटरी देखने को मिल सकती है।

LEAVE A REPLY