चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने जानकारी दी है कि कंपनी ने महज एक महीने में Redmi Note 8 और Redmi Note 8 Pro की 1 मिलियन यूनिट सेल की हैं। क्वाड कैमरा सेटअप और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आने वाले इन स्मार्टफोन की इंडिया में पॉप्यूलेरिटी का अंदाजा सोल्ड आउट हुई हैंडसेट की यूनिट नंबर्स से लगाया जा सकता है।
बता दें कि Xiaomi के यह आंकड़ें सिर्फ एक महीने के हैं। शाओमी इंडिया के हेड मनु कुमार जैन ने ट्विट कर इस बात की जानकारी दी है। कुछ समय पहले कंपनी ने बताया था कि उसने फेस्टिव सीजन में सिर्फ एक महीने में भारत में 12 मिलियन यानि 1.2 करोड़ Xiaomi डिवाइस बेच कर नया रिकॉर्ड बनाया था। इसे भी पढ़ें: 10 दिसंबर को लॉन्च होगा डुअल पंच-होल डिसप्ले वाला Xiaomi का 5G फोन Redmi K30
BOOM 🔥 1 Month, 1 Million!
Delighted to share: 1M+ units of #RedmiNote8Pro & #RedmiNote8 sold in 1 Month! 🚀#RedmiNote: most loved phone series in #India! 😍
📸 World's 1st #64MP Quad #Camera
📱 World's 1st super fast #G90T processor
🔵 India's 1st #Alexa phone#Xiaomi ❤️ pic.twitter.com/Od5LMkBqXO— #MiFan Manu Kumar Jain (@manukumarjain) November 26, 2019
Redmi Note 8 की स्पेसिफिकेशन्स
Redmi Note 8 में डॉट नॉच वाली 6.3-इंच की आईपीएस एलसीडी डिसप्ले दी गई है जो 2340X1080 पिक्सल रिजोल्यूशन के साथ आती है। वहीं, इसमें गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन दी गई है। इसके अलावा Redmi Note 8 में स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा स्मार्टफोन में एंडरॉयड 9 पाई बेस्ड MIUI 10 पर कार्य करता है। इसे भी पढ़ें: Xiaomi का धमाका : इंडिया आ रहा है दुनिया का पहला 108 मेगापिक्सल कैमरे वाला फोन Mi Note 10
अगर बात करें कैमरा सेगमेंट की तो Redmi Note 8 में 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा मौजूद है। बाकी के 3 कैमरे की बात करें तो फोन में दूसरा रियर कैमरा 8 मेगापिक्सल का है जो वाइडस एंगल लेंस है। तीसरा 2-मेगापिक्सल का है जो मैक्रो लेंस है।
वहीं, चौथा 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसिंग कैमरा है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 13-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इसके अलावा पावर बैकअप के लिए Note 8 में 4,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Redmi Note 8 Pro की स्पेसिफिकेशन्स
इसमें 6.53-इंच का फुल-एचडी+ (1080 × 2340 पिक्सल) डिसप्ले है। साथ ही फोन के फ्रंट और बैक पैनल पर गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। इसके अलावा इसमें मीडियाटेक के नए गेमिंग प्रोसेसर हीलियो जी90टी दिया है।
फोटोग्राफी के लिए रेडमी नोट 8 प्रो में चार रियर कैमरा दिए गए हैं। यह कंपनी का पहला 64-मेगापिक्सल कैमरा फोन है। इस सेंसर के साथ कंपनी ने 8-मेगापिक्सल का वाइड-एंगल सेंसर और दो 2-मेगापिक्सल के सेंसर दिए हैं। फोन में फ्रंट पैनल पर 20-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। Redmi Note 8 Pro की बैटरी 4,500 एमएएच की है। यह 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। रेडमी नोट 8 प्रो भी एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर कार्य करता है।