Redmi Watch 3 और Redmi Band 2 चीन में लॉन्च हो चुकी हैं। रेडमी के ये लेटेस्ट स्मार्ट हेल्थ ट्रेकर डिवाइस कंपनी के फ्लैगशिप Redmi K60 सीरीज के साथ लॉन्च किए गए हैं। Redmi Watch 3 स्मार्टवॉच कंपनी के पिछले साल लॉन्च Watch 2 का सक्सेसर है। वहीं Redmi Band 2 फिटनेस बेंड कंपनी के ऑरिजनल Band का सक्सेसर है, जिसे कंपनी ने साल 2020 में लॉन्च किया था। यहां हम आपको इन दोनों डिवाइसेस के फीचर्स और कीमत के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।
Redmi Band 2 : खूबियां
Redmi Band 2 में 1.47-इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया गया है, जो कि पिछले वेरिएंट के मुकाबले 76 प्रतिशत बड़ा है। इस फिटनेस बेंड की मोटाई 9.99mm है, जिसमें कोई भी बटन नहीं दिया गया है। यह 5 ATM तक वाटरप्रूफ है। इस बैंड में हार्ट रेट मॉनीटर, SpO2, स्लीप और स्ट्रेस ट्रैकर दिए गए हैं। यह बैंड 30 स्पोर्ट्स मोड सपोर्ट करता है। Redmi Band 2 में 210mAh की बैटरी दी गई है, जो 14 दिनों की बैटरी ऑफर करता है। यह भी पढ़ें : 67W फास्ट चार्जिंग और 5,500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ 12GB RAM वाला Redmi K60E 5G Phone
Redmi Watch 3 और Band 2 की कीमत
Redmi Watch 3 को दो कलर – एलिगेंट ब्लैक और इवोरी व्हाइट में पेश किया गया है। इस वॉच की कीमत RMB 499 (करीब 5,940 रुपये) है। वहीं बात करें Redmi Band 2 की तो इसे RMB 159 (करीब 1890 रुपये) की कीमत में पेश किया गया है। यह बैंड मिड नाइट ब्लैक और ड्रीम व्हाइट कलर में पेश किया गया है।
Redmi Watch 3 : फीचर्स
Redmi Watch 3 स्क्वायर डायल दिया गया है, जिसमें 1.75-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले का रेजलूशन HD और रिफ्रेश रेट 60Hz है। यह पिछले साल पेश की गई वॉच की डिस्प्ले के मुकाबले 14.8 प्रतिशत बड़ी है। इसके साथ ही वॉच की पीक ब्राइटनेस 600 निट्स है। इस वॉच के दाएं ओर एक बटन दिया गया है। इसके साथ ही यह वॉच 50 मीटर तक वाटरप्रूफ है।
Redmi Watch 3 में हार्ट रेट मॉनीटर, SpO2 सेंसर, स्लीप और स्ट्रेस ट्रैकर और ब्रीद एक्सरसाइज और वुमेन मैन्सुअल साइकिल मॉनीटर दिया गया है। यह वीयरेबल डिवाइस में 120 से ज्यादा एक्सरसाइज का सपोर्ट दिया गया है। इसके साथ ही वॉच में बिल्ट इन GPS ट्रैकर दिया गया है। Redmi Watch 3 में ब्लूटूथ कॉलिंग, इमरजेंसी SOS मोड समेत कई काम के फीचर्स दिए गए हैं। इस वॉच में 289mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 12 दिनों का बैकअप ऑफर करती है। यह भी पढ़ें : 16GB RAM पर लॉन्च हुए Redmi K60 और K60 Pro, ताकत के दम पर देंगे सीधे OnePlus को टक्कर