रिलायंस उपभोक्ताओं के लिए बहुत ही बड़ी खबर है। आज आई सूचना के मुताबिक मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो कम रेंज के एंडरॉयड स्मार्टफोन के लिए गूगल के साथ काम कर रही है। बिजनेस लाइन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कपंनी गूगल के साथ एक्सलूसिव सस्ते 4जी फोन बना सकती है।
रिलायंस जियो और गूगल द्वारा तैयार किए जाने वाले इस 4जी फोन को साल के अंत तक पेश किया जा सकता है। दी गई रिपोर्ट के अनुसार गूगल की ब्रांंडिंग रिलायंस जियो को बड़े बाजार में अपनी पहुंच बनाने में मदद करेगी। वहीं गूगल के इस सस्ते फोन में जियो एप्लिकेशन का बहुत अच्छा इंटीग्रेशन देखने को मिलेगा।
शाओमी रेडमी प्रो 2 की जानकारी हुई लीक, जानें कैसा होगा यह फोन
वहीं इस बारे में आगे भी जानकारी दी गई है। रिपोर्ट के अनुसार गूगल और रिलायंस मिलकर स्मार्टफोन के अलावा कुछ ऐसे सॉफ्टवेयर भी बना रहे हैं जो स्मार्ट टीवी के भी साथ कार्य करेगा। इस टीवी को भी कंपनी साल के अंत तक पेश कर सकती है।
लेनोवो ने लॉन्च किया सस्ता 4जी स्मार्टफोन, कीमत 5,799
हालांकि इस खबर को और बल इस बात से भी मिलती है कि हाल में ही गूगल द्वारा खबर दी गई है कि कंपनी फिर से कम कीमत वाले एंडरॉयड फोन लॉन्च करने वाली है। ऐसे में जियो के साथ बंडल की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। गौरतबल है कि जियो और गूगल द्वारा लॉन्च किए जाने वाले इसस फोन में आपको लाइफटाइम फ्री कॉलिंग देखने को मिल जाए। वहीं इसमें बेहतर वीडियो कॉलिंग इंटीग्रेशन होगा।