सैमसंग गैलेक्सी ए8 (2018) प्राइस इन इंडिया
सैमसंग गैलेक्सी ए8 (2018), 4जीबी रैम 32जीबी मैमोरी: 29,990 रुपये अनुमानित
कुछ माह पहले जहां सैमसंग का गैलेक्सी नोट 8 चर्चा में था वहीं आज कल कंपनी के एक नए फोन का जिक्र काफी जोरों पर है। हाल में कंपनी ने गैलेक्सी ए7 का अपग्रेड संस्करण गैलेक्सी ए8 (2018) को पेश किया है।खास बात यह कही जा सकती है कि जहां पिछले दो सालों से कंपनी ए7 और ए9 लॉन्च कर रही थी वहीं इस बार ये फोन लॉन्च नहीं होंगे। इनकी जगह सैमसंग गैलेक्सी ए8 और गैलेक्सी ए8+ ने ले लिया है। नए फोन में कंपनी ने कई नए बदलाव किए हैं। न सिर्फ ये पहले से डिजाइन में बेहतर हो गए हैं। बल्कि कंपनी ने इन्हें कई खास फीचर्स से लैस किया है। आगे हमनें सैमसंग गैलेक्सी ए8 (2018) के बारे में विस्तार से बताया है।
डिजाइन
सैमसंग गैलेक्सी ए8 (2018) को इनफिनिटी डिसप्ले के साथ पेश किया गया है। फोन की बॉडी मैटल ग्लास के संयोग से बनी है। हाालांकि फोन देखने में गैलेक्सी एस8 के समान है लेकिन इसमें आपको ऐज स्क्रीन देखने को नहीं मिलेगा। अच्छी बात यह कही जा सकती है कि यह आईपी68 सर्टिफाइड है। अर्थात फोन पानी व धुल अवरोधक है।
डिसप्ले
जैसा कि हमने पहले ही जानकारी दी है कि इस फोन में आपको इनफिनिटी डिसप्ले देखने को मिलेगा। जाइस फोन को 5.6-इंच की सुपर एमोलेड डिसप्ले के साथ पेश किया गया है। कंपनी ने इसमें एचडी+ रेजल्यूशन का उपयोग किया है। फोन में 1080 x 2220 पिक्सल रेजल्यूशन की स्क्रीन मिलेगी। इस फोन को 5.6-इंच की सुपर एमोलेड डिसप्ले के साथ पेश किया गया है। कंपनी ने इसमें एचडी+ रेजल्यूशन का उपयोग किया है। फोन में 1080 x 2220 पिक्सल रेजल्यूशन की स्क्रीन मिलेगी। बेज़ल लेस डिसप्ले वाले इस फोन का आसपेक्ट रेशियो 18.5:9 है। फोन की स्क्रीन कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास कोटेड है। हालांकि कंपनी ने गोरिल्ला ग्लास संस्करण की जानकारी नहीं दी है।
हार्डवेयर
सैमसंग गैलेक्सी ए8 (2018) को सैमसंग के ही एक्सनोस 7885 चिपसेट पर पेश किया गया है। फोन में 2.2गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 4जीबी की रैम मैमोरी दी गई है और यह 32जीबी व 64जीबी की इंटरनल मैमोरी के साथ उपलब्ध है। फोन की मैमोरी कार्ड के जरिये 256जीबी तक एक्सपेंड की जा सकती है।
सॉफ्टवेयर
सैमसंग गैलेक्सी ए8 (2018) को एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.1.1 ओरियो पर पेश किया गया है। हालांकि अब इसे पुरानी आॅपरेटिंग कही जा सकती है क्योंकि ओरियो आए हुए भी काफी समय हो गया है। आशा है कि कंपनी जल्द ही इसे ओरियो अपडेट दे दे। हालांकि इसके साथ ही सैमसंग ट्रेडमार्क टचविज यूआई है जो साधारण एंडरॉयड से इसे थोड़ा अलग बनाता है।
कैमरा
फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 16-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। कंपनी ने इसे एफ/1.7 अपर्चर के साथ पेश किया है किया जो बड़ी तस्वीर लेने में सक्षम है। इसके साथ ही फोन में 16-मेगापिक्सल + 8 मेगापिक्सल का सेलफी कैमरा मौजूद है। दोनों कैमरे के साथ आपको फ्लैश देखने को मिलेंगे।
कनेक्टिविटी
गैलेक्सी ए8 (2018) में आपको दोहरा सिम सपोर्ट है। फोन के पिछले पैनल में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन में 4जी वोएलटीई के अलावा वाईफाई दिया गया है।
बैटरी
पावर बैकअप के लिए इस फोन में 3,000 एमएएच की बैटरी दी गई है।
सैमसंग गैलेक्सी ए8 (2018) के सारे स्पेसिफिकेशन
मॉडल | सैमसंग गैलेक्सी ए8 (2018) |
डिसप्ले | |
स्क्रीन साइज़ (इंच) | 5.6 इंच (13.97 सेंटीमीटर) |
रेजल्यूशन | फुल एचडी+ (1080 x 2160 पिक्सल), बेज़ल लेस 18:9 आसपेक्ट रेशियो |
प्रोटेक्शन | कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास |
स्क्रीन टाइप | सुपर एमोलेड |
टचस्क्रीन | हां, आईपी68, पानी व धुल अवरोधक |
हार्डवेयर | |
प्रोसेसर मॉडल | सैमसंग एक्सनोस 7885 |
प्रोसेसर | 2.2गीगाहट्र्ज कोर्टेक्स-ए53 ऑक्टाकोर |
ग्राफिक्स प्रोसेसर | माली-जी71 |
मैमोरी | |
रैम | 4जीबी |
इंटरनल मैमेरी | 32जीबी/64जीबी |
एक्सपेंडेबल मैमोरी | 256जीबी माइक्रोएसडी |
कैमरा | |
रियर कैमरा | 16-मेगापिक्सल |
रियर फ्लैश | हां |
फ्रंट कैमरा | 16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल |
फ्रंट फ्लैश | हां |
वीडियो रिकॉर्डिंग | 1,080 पिक्सल @ 30 फ्रेम |
सॉफ्टवेयर | |
ऑपरेटिंग सिस्टम | एंडरॉयड वी7.1.1 (नुगट) |
यूआई | टचवीज़ |
पावर बैकअप | |
बैटरी क्षमता | 3,000 एमएएच |
रीमूवेबल बैटरी | नहीं |
बैटरी टाइप | लिथियम आॅयन |
डाटा व कनेक्टिविटी | |
सिम साइज | सिम1-नैनो, सिम2-नैनो |
सिम 1 नेटवर्क सपोर्ट | |
4जी/वोएलटीई | हां/ हां |
3जी | हां |
2जी | हां |
सिम 2 नेटवर्क सपोर्ट | |
4जी/वोएलटीई | हां/ हां |
3जी | हां |
2जी | हां |
वाई-फाई | हां |
जीपीएस | हां |
ब्लूटूथ | हां |
एनएफसी | हां |
यूएसबी ओटीजी | हां |
जायरोस्कोप | हां |
सेंसर | |
फिंगरप्रिंट सेंसर | हां |
इंफ्रारेड | नहीं |
प्रॉक्सिमिटी सेंसर | हां |
एक्सेलेरोमीटर | हां |
एंबियंट लाइट सेंसर | हां |
म्यूजिक | |
म्यूजिक प्लेयर | हां |
हेडफोन | हां, 3.5एमएम ऑडियो जैक |
एफएम | हां |
डायमेंशन | 149.2 x 70.6 x 8.4एमएम |
वज़न | 172 ग्राम |
कलर | ब्लैक, गोल्ड |