8 अगस्त को इंडिया में लॉन्च होगा Samsung का सबसे पावरफुल और हाईटेक डिवाईस Galaxy Note 10

Pic Credit : PhoneArena

Samsung घोषणा कर चुकी है कि कंपनी अगस्त के पहले हफ्ते में ही अपनी नोट सीरीज़ के आगामी डिवाईस Galaxy Note 10 से पर्दा उठाते हुए इसे अंर्तराष्ट्रीय मंच पर पेश कर देगी। Samsung Galaxy Note 10 की लॉन्च डेट का खुलासा भी कंपनी कर चुकी है कि यह डिवाईस 7 अगस्त को पहली बार दुनिया के सामने लाया जाएगा। वहीं अब Galaxy Note 10 के इंडिया लॉन्च की डेट और इसकी सेल संबंधित जानकारी भी सामने आ गई है।

Samsung Galaxy Note 10 के इंडिया लॉन्च की बात सबसे पहले करें तो कंपनी ने अपनी इंडियन वेबसाइट के जरिये बता दिया है कि Galaxy Note 10 भारत में 8 अगस्त को ऑफिशियल कर दिया जाएगा। सैमसंग ने इंडियन वेबसाइट पर भी ‘गैलेक्सी अनपैक्ड’ ईवेंट को टीज़ किया है। भारत में इस ​ईवेंट का समय 8 अगस्त की मध्यरात्रि 1:30AM होगा। यानि Samsung Galaxy Note 10 ग्लोबल मंच के साथ ही इंडिया में ऑफिशियली पेश होगा।

Samsung Galaxy Note 10 launch date india 8 august 130am price unpacked event

Galaxy Note 10 को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के साथ ही ऑनलाईन शॉपिंग साइट अमेज़न इंडिया पर भी लिस्ट कर दिया गया है। अमेजन पर भी Samsung Galaxy Note 10 के लॉन्च का ‘गैलेक्सी अनपैक्ड’ का वेबपेज बन गया है। इस लिस्टिंग से यह साफ हो गया है कि इंडिया में ऑनलाईन पर Galaxy Note 10 की सेल कंपनी की वेबसाइट के अलावा अमेजन पर भी होगी। उम्मीद है कि यह डिवाईस 8 अगस्त में इंडिया में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

कीमत

Samsung Galaxy Note 10 से जुड़े एक लीक में आगामी नोट डिवाईस की कीमतों का जानकारी भी सामने आ चुकी है। इसके मुताबिक Galaxy Note 10 के 256जीबी स्टोरेज वेरिएंट को यूरोप की मार्केट में 999 यूरो में पेश किया जाएगा। यह कीमत इंडियन करंसी अनुसार लगभग 77,000 रुपये होगी। इसके अलावा Galaxy Note 10+ के 256जीबी मैमोरी वेरिएंट की शुरूआती कीमत इस लीक में 1,149 यूरो बताई गई है। यह प्राइस भारतीय करंसी के अनुसार 89,000 रुपये के करीब होगा।

स्पेसिफिकेशन्स

Samsung Galaxy Note 10 के सर्टिफिकेशन्स साइट पर लिस्ट होने से सामने आया था कि जिसके अनुसार इसमें स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर के साथ ही 6जीबी रैम होगी। इसके अलावा अब तक सामने आई लीक जानकारी के अनुसार गैलेक्सी नोट 10 में 6.4-इंच का डायनमिक एमोल्ड डिस्प्ले देखने को मिल सकता है और यह डिवाइस 128 जीबी स्टोरेज ऑप्शन वाले बेस वेरियंट के साथ आ सकता है।

Samsung Galaxy Note 10 launch date india 8 august 130am price unpacked event
Pic Credit : PhoneArena

साथ ही Galaxy Note 10 में 4,170एमएएच की बैटरी होने की बात भी सामने आई है। वहीं दूसरी ओर गैलेक्सी नोट 10 प्रो मॉडल में थोड़ा बड़ा 6.8 इंच का एमोल्ड डिस्प्ले दिया जा सकता है। कहा जा रहा है कि यह स्टैंडर्ड 256जीबी स्टोरेज वाला ऑप्शन होगा, जिसका एक और वेरियंट 1 टीबी मैमोरी के साथ आ सकता है। इसमें भी 4,170एमएएच की बैटरी दी जा सकती है।

LEAVE A REPLY