Samsung Galaxy S22 और Galaxy S22 Ultra स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले डिजाइन से उठा पर्दा, देखें खूबियां

Samsung जनवरी 2022 में अपना अगला फ्लैगशिप Samsung Galaxy S22 सीरीज के स्मार्टफ़ोन लॉन्च करेगा। लॉन्च से ठीक पहले Galaxy S22-सीरीज के स्मार्टफोन को लेकर पिछले काफी समय से लीक रिपोर्ट्स सामने आ रहे हैं। इन लीक रिपोर्ट्स से सैमसंग के अपकमिंग Galaxy S22, Galaxy S22 Plus, और Samsung Galaxy S22 Ultra स्मार्टफोन के बारे में काफी जानकारी पता चल चुकी है। अब 91mobiles अपकमिंग Samsung Galaxy S22 और Samsung Galaxy S22 Ultra के एक्सक्लूसिव रेंडर्स लेकर आया है। इन रेंडर से इन स्मार्टफोन के डिजाइन और कलर ऑप्शन के बारे में डिटेल में पता चलता है।

Show Full Article

Samsung Galaxy S22 के रेंडर्स

Samsung Galaxy S22 स्मार्टफोन के डिजाइन के बारे में बता करें तो यह फ्लैट डिस्प्ले और पंच होल कैमरा कटआउट के साथ पेश किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में मैटल फ्रेम देखने को मिल सकता है। Samsung Galaxy S22 के दाएं फ्रेम की बात करें तो यहां पावर बटन और बाएं ओर वॉल्यूम बटन दिए जाएंगे। इसके साथ ही Samsung Galaxy S22 के बैक पैनल में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और सैमसंग का लोगो दिया जाएगा। सैमसंग का यह फोन ग्रीन, पिंक गोल्ड, फैंटम ब्लैक और फैंटम व्हाइट कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा।

Samsung Galaxy S22 Ultra के रेंडर्स

Samsung Galaxy S22 Ultra के डिजाइन और लुक की बात करें यह फोन बर्गनडी, ग्रीन, फैंटम ब्लैक और फैंटम व्हाइट कलर वेरिएंट में पेश किया जाएगा। इसके साथ ही यह फोन S-Pen के साथ पेश किया जाएगा। रेंडर से पता चलता है कि Samsung Galaxy S22 Ultra स्मार्टफोन के कलर के मैच का S-Pen दिया जाएगा। फोन मैटल फ्रेम के साथ आएगा, जिसमें पावर और वॉल्यूम बटन दाएं ओर दिए जाएंगे। इसके साथ ही Samsung Galaxy S22 Ultra में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। यह भी पढ़ें : OnePlus 10 pro स्मार्टफोन का प्रोमो वीडियो हुआ लीक, जानें कब होगा लॉन्च और खूबियां

लेटेस्ट वीडियो : 2022 में लॉन्च होंगे ये स्मार्टफ़ोन

Key Specs

Samsung Galaxy S22
Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1 | 8 GBProcessor
6.1 inches (15.49 cm) Display
50 MP + 12 MP + 10 MPRear camera
10 MPSelfie camera
3700 mAh Battery
See Full Specs
Samsung Galaxy S22 Price
Rs. 49,999
Go To Store
Rs. 52,489
Go To Store
Rs. 58,999
Go To Store
See All Prices

Best Competitors

See All Competitors

Samsung Galaxy S22 Video

LEAVE A REPLY