Samsung के बारे में खबर है कि फ्लैगशिप Galaxy S मॉडल के ऑप्टिकल जूम कैपेबिलिटीज को सुधार करने पर फोकस नहीं कर रहा है। Samsung Galaxy S20 और Galaxy S20+ के साथ साथ Galaxy S21 और S21+ स्मार्टफ़ोन में कंपनी ने 1.1x ऑप्टिकल जूम दिया गया है। इसके साथ ही कंपनी ने हाई रेजलूशन 64MP कैमरा सेंसर दिया है। ये डिवाइस इस ऑप्टिकल जूम की कमी को पूरा करने के लिए डिजिटल जूम का भी उपयोग कर सकते हैं।
हालांकि GalaxyClub.nl के मुताबिक, Samsung अपने अपकमिंग Galaxy S22 और Galaxy S22+ मॉडल में अलग अपरोच अपना सकता है। GalaxyClub.nl का कहना है कि अपकमिंग Galaxy S22 सीरीज के स्मार्टफोन में 10-मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस दे सकती है जो कि 3X ऑप्टिकल जूम हो सकता है। कंपनी ने Galaxy S20 और 21 में अलग हाइब्रिड ज़ूम ऑफ़र किया था।
जैसा कि पिछले हफ्ते रिपोर्ट में कहा जा रहा है Galaxy S22 Ultra स्मार्टफोन में डुअल 10-मेगापिक्सल कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इनमें से एक कैमरा पेरिस्कोप लेंस है जो कि 10x ऑप्टिकल जूम ऑफर करेगा। हालांकि, भले ही सैमसंग गैलेक्सी S22 और गैलेक्सी S22 प्लस मॉडल पर 10X ऑप्टिकल ज़ूम सपोर्ट करने वाले लेंस न दे रहा हो, लेकिन उम्मीद है कि कंपनी इंप्रूव ऑप्टिकल ज़ूम ऑफ़र कर सकता है। यह भी पढ़ें : Vodafone Idea ने अपडेट किए ये दो सस्ते Prepaid Recharge, जानें आपको कितना फायदा हुआ कितना नुकसान?
मिलेगा 50MP प्राइमरी कैमरा
इसके साथ ही GalaxyClub.nl ने अपनी रिपोर्ट में कंफर्म किया है कि अपकमिंग Galaxy S22 और Galaxy S22 Plus में 50MP का प्राइमेरी कैमरा होगा। इसके साथ ही 12 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस दिया जाएगा। इसके साथ ही फ़्रंट कैमरा में भी सुधार किया जाना है। अपकमिंग गैलेक्सी S22 सीरीज़ के कई फ़ीचर्स अभी भी सामने नहीं आई हैं। रूमर्म है कि गैलेक्सी S22+ स्मार्टफ़ोन में 4500 एमएएच की बैटरी होगी। सैमसंग के इस फ़ोन को Exynos 2200 चिपसेट और AMD mRNDA ग्राफ़िक्स के साथ पेश किया जाएगा। सैमसंग के इस फोन को Android 12 पर आधारित OneUI 4.x पर रन करेगा। यह भी पढ़ें : Xiaomi ने पांचवी बार बढ़ाए Redmi Note 10 के दाम, जानें लेटेस्ट कीमत