पिछला साल मोबाईल गेमिंग के इतिहास में खास और अद्वितीय यादें जोड़ कर गया है। 2016 की शुरूआत में जहां पोकेमॉन गो ने पूरी दुनिया को अपनी गिरफ्त में कर लिया था वहीं सुपर मारियो रन ने साल के अंत में आकर विश्वभर के करोड़ो लोगों को अपना दिवाना बना लिया था। सिर्फ आईओएस पर लॉन्च होने के बावजूद इसने पॉप्युलेरिटी के नए आकड़ें खड़े किए। लेकिन अब यह गेम भारत में भी सफलता की नई उंचाई को छूने के लिए तैयार है और इसीलिए सुपर मारियो रन को भारतीय एंडरॉयड फोन में भी रोलआउट कर दिया गया है।
निनटेंडो द्वारा निर्मित सुपर मारियो रन अब एंडरॉयड यूजर्स के लिए भी उपलब्ध हो गया है। गेम को जहां पहले ही गूगल प्ले स्टोर पर रजिस्ट्रेशन के लिए लिस्ट किया जा चुका था, वहीं अब इसे रोल आउट कर दिया गया है। अलग-अलग तारीखों पर विभिन्न देशों में लॉन्च होने के बाद अब भारतीय गेमर्स भी मारियो को अपने एंडरॉयड फोन में दौड़ा सकेंगे।
We've released #SuperMarioRun on Android a bit early! Download it now on Google Play: https://t.co/u4H9bycTyr pic.twitter.com/4nHnPWD9de
— Nintendo of America (@NintendoAmerica) March 22, 2017
एंडरॉयड फोन पर रोल आउट होने के साथ ही इस गेम के आईओएस वर्जन को भी अपडेट किया गया है। नए अपडेट में मारियो की ड्रैस को लाल रंग साथ-साथ ग्रीन,येलो और पर्पल रंग में दिखाया गया है। याद दिला दें कि साल 2016 के अंत में सुपर मारियो रन आईओएस सपोर्टिड डिवाइस पर लॉन्च किया गया था। गेम की लॉन्चिंग के साथ ही गेम लवर्स ने इस गेम को हाथों हाथ लिया था और कुछ की दिनों में यह गेम विश्व के सबसे ज़्यादा पॉप्युलर गेम्स की लिस्ट में शुमार हो गया था।
10,000 रुपये के बजट में 5 बेहतरीन शाओमी फोन
एक रिपोर्ट के मुताबिक आईओएस पर आॅफिशियल लॉन्चिंग के शुरुआती तीन दिनों में ही सुपर मारियो रन को 3 करोड़ 70 लाख से ज़्यादा लोगों ने डाउनलोड किया था जिससे निनटेंडो को तकरीबन 1 करोड़ 40 लाख डॉलर्स का मुनाफा हुआ था। खैर अभी यह देखना बाकी है कि एंडरॉयड यूजर्स इस गेम को लेकर कितना रोमांच दिखाते हैं।
सुपर मारियो रन को अपने एंडरॉयड स्मार्टफोन में इंस्टाल करने के लिए (यहां क्लिक करें)