भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग लगाताकर बढ़ती जा रही। इस मांग को देखते हुए नई व पुराने ऑटोमोबाइल कंपनियां अब धीरे-धीरे अपने पोर्टफोलियो में इलेक्ट्रिक कार्स को शामिल कर रही है। वहीं, इस लिस्ट में टाटा मोटर्स अपने ई-कार की लिस्ट और बड़ी करते हुए एक सस्ती ईवी पेश करने की प्लानिंग में है। लीक रिपोर्ट्स की मानें तो बहुत जल्द टाटा नैनो का इलेक्ट्रिक अवतार देखने को मिल सकता है। वहीं, इस रिपोर्ट के बाद अब Tata Nano EV का डिजिटल रूप से तैयार की गई तस्वीरें ऑनलाइन सामने आई हैं।
Tata Nano Ev Design
इस डिजाइन को ऑटोमोटिव डिजाइन आर्टिस्ट प्रत्यूष राउत ने तैयार किया है। तस्वीरें आप नीचे देख सकते हैं। इन तस्वीरों को देखकर लग रहा है कि इसका लुक व साइज में काफी एडवांस होने वाला है। इसके अलावा डिजाइन की बात करें तो इसमें पलक जैसी शेप वाले DRL, कॉम्पैक्ट हेडलैंप्स और बड़े साइज के मिरर पैनल दिखाई दे रहे हैं। वहीं, बंपर सेक्शन में स्माइली इफेक्ट दिखाई दिया है।
इतना ही नहीं साइड पैनल्स का लुक और फील काफी अट्रैक्टिव है। साथ ही इसके फ्रंट डोर में फ्लश हैंडल हैं, वहीं रियर डोर में हैंडल सी-पिलर पर लगे हैं। इसमें लंबा व्हीलबेस है, जिससे इसका इंटीरियर स्पेस बढ़ा जाएगा।
दूसरी ओर अब तक सामने आई रिपोर्ट के अनुसार Tata Nano EV (टाटा नैनो ईवी) के मैकेनिकल डिटेल्स, सस्पेंशन सेटअप और टायरों में अहम बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसके अलावा रिपोर्ट्स में जानकारी मिली है कि अगर टाटा नैनो ईवी योजना की बात प्रोडक्शन तक पहुंच चुकी है। यानी जल्द ही इसे पेश किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी की ओर से अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
पहले से मौजूद Tata Nano EV
आपको जानकारी हैरानी होगी कि Tata Nano EV कस्टम वन-ऑफ़ प्रोजेक्ट के रूप में पहले से ही मौजूद है। टाटा नैनो ईवी की सिंगल कस्टम यूनिट को इलेक्ट्रा ईवी द्वारा रतन टाटा को भेंट किया जा चुका है। रतन टाटा ईवी स्टार्टअप इलेक्ट्रा ईवी के शुरुआती संस्थापकों और निवेशकों में से एक थे। कस्टम नैनो EV 72V EV आर्किटेक्चर पर आधारित है और इसमें कस्टम रेड इंटीरियर हैं।