Tata Nexon EV के अपडेटेड वर्जन को लेकर काफी समय से लीक व जानकारी सामने आ रही है। कुछ समय पहले इस इलेक्ट्रिक कार को सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया था। वहीं, Tata Nexon EV Max के टीजर वीडियो में लॉन्चिंग की तारीख का खुलासा हो गया है। Tata Nexon EV का अपडेटेड लॉन्ग-रेंज वर्जन भारत में 11 मई, 2022 को लॉन्च किया जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि इसके एक्सटीरियर और इंटीरियर में कम से कम बदलाव किए जाएंगे। साथ ही इस नई इलेक्ट्रिक कार को लंबी रेंज मिलेगी।
सिंगल चार्ज में चलेगी मुंबई से पुणे
अपने आधिकारिक लॉन्च के साथ ही Tata Motors ने Nexon EV MAX के नए टीजर में रेंज को लेकर एक जानकारी शेयर की है। टाटा मोटर्स ने पुष्टि की है कि नेक्सॉन ईवी मैक्स एक बार चार्ज करने पर मुंबई से पुणे और वापस जाने में सक्षम होगी। दिल्ली से कुर्क्षेत्र, बैंगलोर से मैसूर, चेन्नई से पोंडी, गांधीनगर से वडोदरा, रांची से धनबाद की वापसी यात्रा के लिए भी यही रेंज काफी होगी। इसके अलावा आपको बता दें कि मौजूदा मॉडल एक बार चार्ज करने पर 312 किमी की रेंज का वादा करता है। इसे भी पढ़ें: Hyundai IONIQ 5 Electric Car इस साल इंडिया में होगी लॉन्च, फुल चार्ज में देगी 480 km की रेंज
Nexon EV MAX की बैटरी
रिपोर्ट्स के अनुसार नेक्सॉन ईवी 30.2kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक के साथ आएगी। जो कि 129bhp की पीक पावर और 245Nm का टार्क जेनरेट करता है और 9.9 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ता है।
Tata Nexon EV Max की कीमत
Tata Nexon EV की कीमतों में इस साल उछाल देखा गया था। इस प्राइस हाइक के बाद हॉट-सेलिंग EV की कीमत में 25,000 रुपए का इजाफा किया गया था। अगर बात करें तो टाटा नेक्सॉन ईवी मैक्स की तो यह मौजूदा पीढ़ी के मॉडल से 3 से 4 लाख रुपये ज्यादा प्राइस पर पेश की जा सकती है। इसे भी पढ़ें: 5 रुपये के खर्च में चलती है 60 किलोमीटर! इस शख्स ने किया कमाल, घर में ही बना डाली Made In India Electric Car
लेटेस्ट वीडियो
फीचर्स
टाटा नेक्सॉन ईवी मैक्स के फीचर्स को लेकर बात करें तो अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार नई नेक्सॉन की बाकी खूबियों की बात करें तो इसमें चारों पहियों में डिस्क ब्रेक, नए डिजाइन की अलॉय व्हील, रीजेनेरेटिव ब्रेकिंग और इलेक्ट्रोनिक स्टैबिलिटी प्रोग्राम जैसी खूबियां हो सकती हैं। इसके अलावा नए मॉडल के इस मौजूदा कार की ताकत को और ज्यादा किए जाने की उम्मीद है।