WhatsApp दुनिया में सबसे ज्यादा प्रचलित मैसेंजिंग ऐप है। भारत में भी व्हाट्सऐप के लाखों यूजर हैं जो चैटिंग, कॉलिंग, वीडियो कॉलिंग और डॉक्यूमेंट शेयरिंग के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं। अगर कहा जाए कि जिस व्यक्ति के पास स्मार्टफोन है उसके पास यह ऐप भी जरूर मिलेगी, तो शायद गलत नहीं होगा। लेकिन बहुत से whatsapp users के लिए नया साल मुसीबत लेकर आने वाला है। 40 से अधिक स्मार्टफोन मॉडल्स पर व्हाट्सऐप सपोर्ट बंद होने जा रहा है और इनमें Apple, Samsung, Lenovo, Sony और LG जैसे ब्रांड्स के फोन शामिल है।
Meta द्वारा अधिकृत WhatsApp यह साल खत्म होते ही यानी 1 जनवरी 2023 से ही कई स्मार्टफोंस में चलना बंद हो जाएगी। कंपनी की ओर से व्हाट्सऐप सपोर्ट खो देने वाले मोबाइल फोंस की लिस्ट शेयर की गई है। अलग-अलग ब्रांड्स के कुल 47 ऐसे स्मार्टफोन हैं जो 31 दिसंबर 2022 के बाद व्हाट्सऐप एक्सेस नहीं कर पाएंगे। इस लिस्ट में कई मोबाइल ऐसे हैं जो भारतीय बाजार में उपलब्ध नहीं हैं लेकिन कुछ ऐसे स्मार्टफोन भी हैं जो इंडिया में काफी प्रसिद्धि पा चुके हैं।
इन मोबाइल फोंस पर अब नहीं चलेगा व्हाट्सऐप :
- Apple iPhone 5
- Apple iPhone 5c
- Samsung Galaxy Ace 2
- Samsung Galaxy Core
- Samsung Galaxy S2
- Samsung Galaxy S3 mini
- Samsung Galaxy Trend II
- Samsung Galaxy Trend Lite
- Samsung Galaxy Xcover 2

- LG Enact
- LG Lucid 2
- LG Optimus 4X HD
- LG Optimus F3
- LG Optimus F3Q
- LG Optimus F5
- LG Optimus F6
- LG Optimus F7
- LG Optimus L2 II
- LG Optimus L3 II
- LG Optimus L3 II Dual
- LG Optimus L4 II
- LG Optimus L4 II Dual
- LG Optimus L5
- LG Optimus L5 Dual
- LG Optimus L5 II
- LG Optimus L7
- LG Optimus L7 II
- LG Optimus L7 II Dual
- LG Optimus Nitro HD
- Huawei Ascend D
- Huawei Ascend D1
- Huawei Ascend D2
- Huawei Ascend G740
- Huawei Ascend Mate
- Huawei Ascend P1
- HTC Desire 500
- Sony Xperia Arc S
- Sony Xperia miro
- Sony Xperia Neo L
- Quad XL
- Lenovo A820
- Memo ZTE V956
- Archos 53 Platinum
- ZTE Grand S Flex
- ZTE Grand X Quad V987
- Wiko Cink Five
- Wiko Darknight ZT
उपर दी गई लिस्ट में वो सभी मोबाइल फोंस हैं जिनपर नए साल से व्हाट्सऐप नहीं चलाया जा सकेगा। जैसा कि आप देख सकते हैं इनमें एलजी और सैमसंग स्मार्टफोंस का नाम ज्यादा है। यह ग्लोबल लिस्ट है इसलिए कुछ ऐसे नाम भी शामिल हैं जो भारतीय बाजार में उपलब्ध नहीं हैं। लेकिन अगर इस सूची में अगर कोई ऐसा डिवाईस मौजूद है जो आप या आपको घर में कोई यूज़ कर रहा है तो उनमें व्हाट्सऐप सपोर्ट खत्म होने वाला है।